विष्णुगढ़ थाना परिसर में रविवार को क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली पर्व शांति आपसी भाईचारे के साथ मनाने को लेकर सीओ रामबालक कुमार की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।संचालन थाना प्रभारी जगलाल मुंडा ने किए बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि त्यौहार शांतिपूर्वक शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर पैनी नजर रखें डीजे पर अश्लील गाना पूर्ण प्रतिबंध है।

बरकट्ठा प्रखंड के ग्राम डाकडीह स्थित शिवमंदिर के प्रांगण में रविवार को चंद्रवंशी परिवार का होली मिलन समारोह आयोजित की गई।सभा की अध्यक्षता अर्जुन चंद्रवंशी तथा मंच संचालन मनोज चंद्रवंशी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व अखंड भारत के प्रथम चक्रवर्ती सम्राट मगध सम्राट महाराज जरासंध जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं रंग अबीर गुलाल चढ़ा कर अतिथियो के द्वार किया गया जिसमे में सचिव अनूप भाई वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने इतिहास को और ताकत को समझने की जरूरत है चंद्रवंशियों ने भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं। महाभारत काल से ही चंद्रवंशियों के योगदान को समझा जा सकता है। और उन्होंने कहा कि बरकट्ठा विधानसभा के अंतर्गत चंद्रवंशी समाज का तभी विकास हो सकता है जब छोटे-छोटे जनप्रतिनिधि बनकर अपने पंचायत से आएंगे और बरकट्ठा को जिताएंगे तभी बरकट्ठा विधानसभा के अंतर्गत चंद्रवंशी का संपूर्ण विकास हो सकता है जब तक समाज में प्रतिनिधियों की कमी को खत्म नहीं किया जा सकता तब तक समाज का विकाश संभव नही  वही कोडरमा के नितेश चंद्रवंशी ने बैठक को संबोधित  आग्रह करते हुए कहा की युवा लोग नशा का सेवन न करें,बच्चों की शिक्षा पर खास करके बेटियों की शिक्षा पर विशेष रूप से ध्यान दें।कहा की चंद्रवंशी समाज सीएनटी एक्ट का विरोध करता है तथा झारखंड सरकार से मांग करता है कि इसमें आवश्यक संशोधन किया जाए क्योंकि इस नियम के तहत चंद्रवंशी अपने ही  भाई का जमीन खरीद नहीं सकते न किसी अन्य को दे सकते हैं। मौके पर उपस्थित चंद्रवंशी महासभा के राष्ट्रीय समारोह में  लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और रंग गुलाल लगाकर होली शांतिपूर्वक मनाने का आग्रह किया गया। मौके पर चंद्रवंशी महासभा के राष्ट्रीय सचिव अनूप भाई वर्मा चंद्रवंशी,कोडरमा जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ,प्रदेश मीडिया प्रभारी रंजीत चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष पप्पू चंद्रवंशी, राजेश चंद्रवंशी ,अशोक चंद्रवंशी ,देवधारी चंद्रवंशी,छत्रधारी चंद्रवंशी, महेश चंद्रवंशी, मनोज चंद्रवंशी, पत्रकार अजीत सिंह चंद्रवंशी, मुखिया प्रतिनिधि दीपक चंद्रवंशी, कमलेश चंद्रवंशी, वीरेंद्र चंद्रवंशी ,ललिता देवी, उर्मिला जितेंद्र चंद्रवंशी पप्पू वर्मा नीरज कुमार वर्मा देवी ,शोभा देवी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित होकर चंद्रवंशी समाज की आवाज को बुलंद किया।

पी0एस0 बैंस, महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल मेरू द्वारा मेरू परसिर में आयोजित एक सादे समारोह के दौरान प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय द्वारा संकलित व संपादित त्रैमासिक ई-पत्रिका ‘मेरू ग्रैफटी‘ के पंचम संस्करण माह-अवधि अक्टुबर 2021 से जनवरी 2022 का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर उनके साथ टी0सी0 एण्ड एस0 एवं एस0टी0सी0 व अन्य अधिकारीगण उपथित रहे। यह पत्रिका सीमा सुरक्षा बल के आई0पी0पी0 नेटवर्क, ई-मेल एवं अन्य डीजिटल प्लेटफार्मों द्वारा निर्गत की जाएगी। इस संस्करण में प्रशिक्षण केन्द्र एवम् विद्यालय द्वारा विगत चार माह अक्टुबर 2021 से जनवरी 2022 की अवधि के दौरान किये गए प्रशिक्षण, प्रशासनिक, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं बावा संबंधित गतिविधियों की झलकियां प्रस्तुत की गई है। विदित रहे कि मेरू-पत्रिका का प्रथम ई-प्रारूप 09 फरवरी 2021, द्वितीय 17 मई 2021, तृतीय 02 अगस्त 2021 एवं चतुर्थ अंक दिनांक 01 नवंबर 2021को जारी किया गया था। वर्तमान, वन संरक्षण परिवेश के मद्देनजर, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निदेर्शों के अनुरूप व पत्रिका सभी पाठको को सुलभ उपलब्ध हो इसीलिए इस पत्रिका के ई- स्वरूप को पुनः जारी किया जाता है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

आदिवासी छात्र संघ विश्वविद्यालय कार्यालय सुरेश कलोनी में बैठक रखा गया जिसकी अध्यक्षता विनोबा भावे विश्वविद्यालय अध्यक्ष विक्की कुमार धान ने कि जिसमें 14 मार्च को खतियानी आंदोलन पदयात्रा संत कोलंबस कॉलेज चौक से लेकर झंडा चौक तक किया जाएगा ,जिसमें मुख्य मांग 1932 खतियान आधारित पर स्थानीय नियोजन निति शीघ्र लागू करने, सरना धर्म कोड जाति प्रमाण पत्र में अंकित करने, 2 लाख से अधिक बैकलॉक नियुक्ति निकाला जाय जिसमें विक्की कुमार धान ने कहा पदयात्रा के माध्यम से हम सरकार को आगाह करना चाहते हैं कि अतिशीघ्र 1932 के आधार पर स्थानीय नीति लागू करें। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

विष्णुगढ़ भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी मंडल के द्वारा पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश गोवा उत्तराखंड मणिपुर राज्यों में भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल के नेतृत्व में रमुआ दुर्गा मंडप के प्रांगण में शुक्रवार को इस प्रचंड जीत की खुशी में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर गुलाल लगाकर गले से मिलकर बधाई दिए।मौके पर मांडू विधान सभा सांसद प्रतिनिधि विपिन कुमार सिन्हा कोडरमा सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर पटेल शंभू नाथ पांडे सुरेश राम हीरामन महतो संजय कुमार महतो महेंद्र राम प्रमोद कुमार सिंह कैलाश महतो महामंत्री गुरु प्रसाद साव मीडिया प्रभारी राजेश सोनी जीवन सोनी डिंपल देवी पिंकी देवी अंजू देवी समेत कई मुख्य सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

विष्णुगढ़ टाटीझरिया दोनों प्रखंडों के मनरेगा मजदूर विकास संगठन के द्वारा समीक्षा बैठक बुधवार को किया गया बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रभारी नरेंद्र कुमार एवं संचालन घनश्याम महतो ने किया बैठक के दौरान मनरेगा मजदूर के हित में जानकारी दी गई।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

विष्णुगढ़ प्रखंड के अलपीटो प्रखंड मुख्यालय बनासो बाजार टांड़ चानो बंद खा रो उचाघाना मिलन टांड़ में जेएसएलपीएस आजीविका महिला संगठन के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हजारीबाग शहर के कल्लू चौक मंडई रोड स्थित ओएसिस स्कूल के सभागार में मंगलवार को बहुत ही धूमधाम के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन कर विद्यालय के शिक्षिकाओं व छात्राओं को सम्मानित किया गया। मौके पर कार्यक्रम को सम्बोधित कर विद्यालय के प्राचार्य एहसान-उल-हक़ ने सर्वप्रथम अंतरार्ष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं व बधाई दी और महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम समर्पित करते हुए महिलाओं के आर्थिक सामाजिक एवं राजनितिक उपलब्धियों व कठिनाईओं के विरुद्ध संघर्षपूर्ण सफलता को काबिल-ए-तारीफ बताया। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि विद्यालय में कार्यरत महिला शिक्षिकाओं सहित अन्य महिलाकर्मियों का कार्य काफी प्रशंसनीय है। स्कूल में कार्यरत महिलाकर्मी शिक्षण सहित अन्य सभी गतिविधियों में पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिला कर हमेशा अग्रसर रहती है। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एवं उपलब्धि के लिए प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अवार्ड दिए जाने की घोसणा की। इस वर्ष यह अवार्ड शिक्षिका मिस हीना आफरीन एवं विद्यालय की दो उत्कृष्ट छात्राओं नीलोफर जहां व सुमन कुमारी को चेयरमैन शब्बीर अहमद एवं कोषाध्यक्ष तनवीर अहमद के पावन हाथों से प्रदान किया गया। मौके पर चेयरमैन शब्बीर अहमद ने कहा कि हमें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शपथ लेने की आवश्यकता है कि हम आजीवन महिलाओं के सम्मान के लिए समर्पित रहेंगे। कार्यक्रम को सम्बोधित कर कोषाध्यक्ष तनवीर अहमद ने कहा कि प्राचीन समय से ही महिलाएं कभी माता के रूप में तो कभी बहन के रूप में तो कभी धर्मपत्नी के रूप में विपरीत परिस्थितियों में आगे बढ़कर मार्ग दर्शन किया। मौके पर शिक्षिक शिक्षिका व शिक्षिकेत्तर कर्मचारी मौजूद थे।

विष्णुगढ़ प्रखंड के चानो पंचायत भवन में सोमवार को खतियानी रैयत के उत्तराधिकारीओं एवं आपसी बटवारा के आधार पर नामांतरण हेतु जमीन संबंधी अन्य जानकारी के बारे में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से अंचल निरीक्षक सतीश कुमार सिन्हा एवं हल्का कर्मचारी अवधेश कुमार चौधरी के द्वारा जमीन संबंधी दाखिल खारिज रसीद कटवाने खतियानी रैयत के उतराधिकारियों के आपसी बंटवारा समेत अन्य जानकारी विस्तार से दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ प्रखंड के चानो ग्राम पंचायत में जंगल बचाने को लेकर वन समिति के तत्वधान में जागरूकता अभियान सोमवार को चलाया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ चानो फुटबॉल मैदान में ग्रामीणों ने बैठक कर वन की रक्षा करने को लेकर अपने-अपने विचार दिए ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।