विष्णुगढ़ प्रखंड के मडमो पंचायत भवन में गुरुवार को सामाजिक कार्यकर्ता सह गांव के हर असहाय लोगों की मदद करने वाले स्वर्गीय विजय सिंह की पहली पुण्यतिथि मनाई गई कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर किया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

27 फरवरी को पल्स पोलियो अभियान के तहत विष्णुगढ़ प्रखंड में कुल 29000 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक 0 से 5 साल के बच्चों को दिया गया।प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पूरे प्रखंड में 206 केंद्र बनाया गया है जिसमें 35742 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है शेष छूटे हुए बच्चों को आंगनबाड़ी सेविका स्वास्थ्य सहिया घर-घर जाकर लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।सभी एएनएम स्वास्थ्य सहिया एवं स्वास्थ्य कर्मी लक्ष्य को पूरा करने में जुटे हुए हैं।

रोजी रोजगार के लिए उड़ीसा जा रहे विष्णुगढ़ प्रखंड के सिरैय गांव के श्रमिक गिरीश प्रजापति पिता दिनेश्वर प्रजापति का मौत गिरिडीह जिला अंतर्गत पारसनाथ इसरी रेलवे स्टेशन में शुक्रवार को हो गया। घर की स्थिति को देखते हुए अन्य साथियों के साथ उड़ीसा काम करने जा रहा था रेलवे प्लेटफार्म के एक तरफ से दूसरे प्लेटफार्म मुख्य रास्ता छोड़कर वह रेलवे ट्रैक से होकर मोबाइल से बात करते हुए पार कर रहा था।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

कार्मिक, प्रशासनिक एवं राजभाषा विभाग द्वारा 18 फरवरी को पूरे झारखंड के लिए जनजाति भाषा एवं क्षेत्रीय भाषा की अधिसूचना जारी की है जिसमें झारखंड के हजारीबाग एवं रामगढ़ जिले से मुंडारी भाषा को जनजाति भाषा में शामिल नहीं किया गया इससे मैट्रिक एवं इंटर स्तरीय एग्जामिनेशन में आदिवासियों को भारी क्षति का सामना करना पड़ेगा इससे आदिवासी समाज काफी आक्रोशित एवं निराश है। यंगब्लड आदिवासी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष मनोज टुडूू ने कहा की झारखंड प्रदेश जनजातियों बहुल प्रदेश है और झारखंड के प्रत्येक जिले पर मुख्य रूप से संथाल ,मुंडा ,उराव सभी जिले पर वास करते हैं जहां पर यह जनजाति भाषा भी प्रचलित है मुंडारी भाषा को छोड़ देना एक दुर्भाग्यपूर्ण है झारखंड के लिए जो आने वाले समय में युवाओं को बहुत भारी क्षति का सामना पड़ सकता है आज प्रेस के माध्यम से कार्मिक प्रशासनिक एवं भाषा विभाग के साथ-साथ मुख्यमंत्री को अवगत करना चाहता हूं कि पर गंभीरता पूर्वक विचार कर इसे जल्द से जल्द शामिल किया जाए। इन सबों को देखते हुए अपने दुख जाहिर करते हुए कहा कि झारखंड की राज्य व्यवस्था संतुलन विधि से नहीं चल रही है जिनको वास्तव में हक अधिकार मिलना चाहिए वह सब इन से वंचित होते जा रहे हैं राज्य में शासन व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने में सरकार असफल है। राज्य सरकार जनजातीय भाषा को दरकिनार कर रही है।राज्य सरकार भारतीय संविधान की आठवीं सूची में शामिल एकमात्र जनजाति भाषा संथाली को झारखंड के प्रथम राज्य भाषा घोषित नहीं कर रही है।राज्य सरकार झारखंड के मूलवासी एवं आदिवासियों के हक अधिकार को दिलाने में स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति जल्द नहीं बनाकर इनके साथ खिलवाड़ कर रही है। झारखंड राज्य का गठन यहां के झारखंड वासियों को सभी चीजों में हक अधिकार दिलाने के लिए हुआ था उनके के संपूर्ण विकास के लिए हुआ था जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा के बात हो,व्यापार की बात हो रोजगार की बात हो,शिक्षा के बात हो, सरकार को वोट की लालसा छोड़कर इमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य कर्म करें। जिंदगी की जंग में हार जीत लगा रहता है परंतु जो हार के भी लोगों के दिल को जीत जाता है वहीं सरकार है। अंत में पुनः अपने बातों को दोहराते हुए कहा कि इस पर गंभीरता पूर्वक विचार करे सरकार मुंडा भाषा को अभिलंब जनजाति भाषा रामगढ़ हजारीबाग जिले में शामिल करें।

विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो प्रोजेक्ट हाई स्कूल में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अमूल चंद्र पांडे की अध्यक्षता में हुई। संचालन एचएम नरेंद्र कुमार के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य रुप से विद्यालय को प्राप्त वार्षिक अनुदान राशि के खर्च किए जाने को लेकर चर्चा हुई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश सिंह पटेल ने किए तथा संचालन सारुकुदर पंचायत के पूर्व मुखिया उत्तम कुमार ने किया। बैठक में स्थानीय नियोजन नीति को संशोधन करते हुए 1932 का खतियान लागू करने की मांग को लेकर महाजूटान 22 मार्च को हजारीबाग में होगी जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं पुरुष शरीक होंगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ प्रखंड के गालहोबार पंचायत अंतर्गत अंबेडकर बस्ती में आजसू नेता सह मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो ने बुधवार को विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घघाटन फीता काटकर किये। बताते चलें कि लगभग एक महीना से वहां ट्रांसफार्मर जला हुआ था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखंड सरकार के आदेश का पालन करते हुए विष्णुगढ़ अंचल कर्मियों के द्वारा बनासो पंचायत भवन में बुधवार को खतियानी रैयत उत्तराधिकारीयों के आपसी बटवारा के आधार पर नामांतरण को लेकर शिविर लगाया गया। जिसमें 4 आवेदन प्राप्त हुए शिविर में मुख्य रूप से सीआई सतीश कुमार राजस्व कर्मचारी कुलदीप कुमार सिंह द्वारिका प्रसाद जोधा महतो समेत अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखंड प्रदेश के नए वनपाल प्रशिक्षुओं को हजारीबाग जिला अंतर्गत विष्णुगढ़ प्रखंड के भेलवारा पत्थर चूवा वन में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण इको वन समिति भेेलवारा के अध्यक्ष दुष्यंत कुमार के द्वारा पेड़ पौधों के महत्वपूर्ण विषयों के बारे में बतलाया गया साथ ही भेेलवारा क्षेत्र के जंगलों का दौरा करते हुए जंगल बचाने का संकल्प लिया गया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सीओ रामबालक कुमार संचालन थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक जगलाल मुंडा ने किए। बैठक के दौरान कहा गया कि झूठी एवं तथ्यहीन अफवाह फैलाने वाले संदेश वायरल बिल्कुल ना करें। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।