बरकट्ठा प्रखंड के ग्राम डाकडीह स्थित शिवमंदिर के प्रांगण में रविवार को चंद्रवंशी परिवार का होली मिलन समारोह आयोजित की गई।सभा की अध्यक्षता अर्जुन चंद्रवंशी तथा मंच संचालन मनोज चंद्रवंशी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व अखंड भारत के प्रथम चक्रवर्ती सम्राट मगध सम्राट महाराज जरासंध जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं रंग अबीर गुलाल चढ़ा कर अतिथियो के द्वार किया गया जिसमे में सचिव अनूप भाई वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने इतिहास को और ताकत को समझने की जरूरत है चंद्रवंशियों ने भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं। महाभारत काल से ही चंद्रवंशियों के योगदान को समझा जा सकता है। और उन्होंने कहा कि बरकट्ठा विधानसभा के अंतर्गत चंद्रवंशी समाज का तभी विकास हो सकता है जब छोटे-छोटे जनप्रतिनिधि बनकर अपने पंचायत से आएंगे और बरकट्ठा को जिताएंगे तभी बरकट्ठा विधानसभा के अंतर्गत चंद्रवंशी का संपूर्ण विकास हो सकता है जब तक समाज में प्रतिनिधियों की कमी को खत्म नहीं किया जा सकता तब तक समाज का विकाश संभव नही वही कोडरमा के नितेश चंद्रवंशी ने बैठक को संबोधित आग्रह करते हुए कहा की युवा लोग नशा का सेवन न करें,बच्चों की शिक्षा पर खास करके बेटियों की शिक्षा पर विशेष रूप से ध्यान दें।कहा की चंद्रवंशी समाज सीएनटी एक्ट का विरोध करता है तथा झारखंड सरकार से मांग करता है कि इसमें आवश्यक संशोधन किया जाए क्योंकि इस नियम के तहत चंद्रवंशी अपने ही भाई का जमीन खरीद नहीं सकते न किसी अन्य को दे सकते हैं। मौके पर उपस्थित चंद्रवंशी महासभा के राष्ट्रीय समारोह में लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और रंग गुलाल लगाकर होली शांतिपूर्वक मनाने का आग्रह किया गया। मौके पर चंद्रवंशी महासभा के राष्ट्रीय सचिव अनूप भाई वर्मा चंद्रवंशी,कोडरमा जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ,प्रदेश मीडिया प्रभारी रंजीत चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष पप्पू चंद्रवंशी, राजेश चंद्रवंशी ,अशोक चंद्रवंशी ,देवधारी चंद्रवंशी,छत्रधारी चंद्रवंशी, महेश चंद्रवंशी, मनोज चंद्रवंशी, पत्रकार अजीत सिंह चंद्रवंशी, मुखिया प्रतिनिधि दीपक चंद्रवंशी, कमलेश चंद्रवंशी, वीरेंद्र चंद्रवंशी ,ललिता देवी, उर्मिला जितेंद्र चंद्रवंशी पप्पू वर्मा नीरज कुमार वर्मा देवी ,शोभा देवी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित होकर चंद्रवंशी समाज की आवाज को बुलंद किया।
