हजारीबाग उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने होली को शुष्क दिवस (ड्राई डे) घोषित करते हुए संयुक्त जिला आदेश जारी कर बताया है कि होली के दिन सभी प्रकार के खुदरा उत्पाद की दुकानें, बार एवं रेस्टोरेंट,अनुज्ञप्ति प्राप्त परिसर पूर्णता बंद रहेंगे एवं आपूर्ति करना प्रतिबंधित रहेगा| उन्होंने निरीक्षक उत्पाद,सभी अवर निरीक्षक उत्पाद को आदेश देते हुए उक्त तिथि को जिला के सभी उत्पाद की दुकानें प्रतिष्ठानों को सील बंद करने तथा अवैध शराब विक्रेताओं एवं दुकानों पर निगरानी रखने का आदेश दिया है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
