झारखंड मुक्ति मोर्चा का 43 वां स्थापना दिवस समारोह हजारीबाग स्थित टाऊन हाल में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शंभुलाल यादव एवं संचालन जिला सचिव नीलकंठ महतो ने किया। कार्यक्रम की सुरुआत बतौर मुख्य अतिथि सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं विशिष्ट अतिथि गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि जो लोग 1985 और मगही भोजपुरी झारखंड के सभी जिलों में लागू किये थे आज वही लोग 4 जिलों में लागू होने पर फंडिंग करके कहते हैं नया चालतो। राज्य के सभी विरद्ध महिला एवं पुरुषों को पेंसन देकर सम्मान देने का काम गठबंधन की सरकार ने किया है। सहायक शिक्षकों पर रघुवर सरकर में लाठी बरसती थी उनको मान सम्मान देने का काम हमारी सरकार ने किया है। सरकार स्थानीय नीति के हरेक पहलुओं पर विचार कर रही है।हमलोग भी यह चाहते हैं कि ऐसी स्थानीय नीति जो झारखंडियों के हित मे हो और उसपर कोई विवाद ना हो। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।