विष्णुगढ़ क्षेत्र में प्रकृति पर्व सरहुल बड़े ही धूमधाम से सोमवार को मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत खरना मोड़ पंडवा पोखर से शोभायात्रा निकालते हुए झारखंड आदिवासी संथाल समिति के बैनर तले ढोल मांदर नगाड़ा व पारंपरिक पोशाक में झूमर गीतों के साथ झूमते हुए। सात मिल मो ड हॉस्पिटल चौक अखाड़ा चौक ब्लॉक रोड होते हुए पुन सरना स्थल में पाहन के द्वारा पूजा एवं सूर्य की पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि की कामना की है।