विष्णुगढ़ प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र में बीते दिन गिरिडीह जिला और हजारीबाग जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में सोमवार की रात लगभग 20 से 25 हाथियों का झुंड प्रवेश करते हैं मडमो चटकारी चिरूडीह खरक टो जोबर क्षेत्र में हाथियों ने तबाही मचाई कई किसानों का फसल क्षति ग्रस्त किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हज़ारीबाग़ शहर के कल्लू चौक मंडई रोड स्थित ओएसिस स्कूल के सभागार में परम्परागत ऊर्जा स्रोतों के संरक्षण , गैर परम्परागत ऊर्जा स्रोतों (खासकर सौर ऊर्जा ) के अधिकाधिक उपयोग, पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति - रक्षा, जलवायु परिवर्तन एक वैश्विक समस्या एवं इसके समाधान विषय पर एक संघोष्ठी और कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया | कार्यक्रम का सुभारम्भ मुख्य अतिथि भारत के सोलर मैन, ऊर्जा स्वराज फाउंडेशन के फाउंडर, आई ० आई ० टी० मुंबई के प्रोफेसर चेतन सिंह सोलंकी एवं गेस्ट ऑफ़ ऑनर विनो| प्रोफेसर सोलंकी ने सर्वप्रथम ओएसिस स्कूल सभागार में अनुशासित पूर्वक संयम एवं उत्सुकता से अभिभूत बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होने ओएसिस स्कूल प्रांगण में प्रवेश के साथ ही एक दिव्य अनुभूति महशुस किया है | उन्हें इस सभागार में हो रहे कार्यक्रम में भाग लेकर बड़ा अच्छा महशुस हो रहा है | उन्हें यहाँ आकर अपना विद्यार्थी जीवन याद आ रहा है| आप जैसे विद्यार्थियों एवं समाज के कुछ प्रबुद्ध बुद्धिजीवियों , शिक्षादूतों एवं समाज प्रेमियों के प्यार के बदौलत ही शायद मैं अपने दृढ संकल्पों पर बढ़ पा रहा हूँ | आज के इस वैज्ञानिक युग में जब विश्व आर्थिक उन्नति की बुलंदियों को छू रहा है, हम विरासत में पाए परंपरागत ऊर्जा दोहन का प्रयोग कर रहे है और कई खतरनाक परिस्थितियो को आमंत्रित कर अनजान बने बैठे हैं | विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज़ादी का जश्न कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को मटवारी स्थित आईसेक्ट विश्वविद्यालय सभागार में कारगिल दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इससे पूर्व आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, कुलपति डॉ पीके नायक, डीन एकेडमिक डॉ बिनोद कुमार व डीन एडमिन डॉ एसआर रथ के हाथों दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वंदे मातरम की प्रस्तुति के बाद मौजूद प्राध्यापक व प्राध्यापिकाओं के साथ साथ विद्यार्थियों ने भी बारी बारी से शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद शहीदों को याद करते हुए कहा कि हर भारतीय को अपने शहीदों पर गर्व है। भारत के जवानों ने पाकिस्तानी सैनिकों के मनसूबों को जिस तरह धूल चटाई और कारगिल के चोटियों पर तिरंगा लहरा दिया, वह हमारे जवानों के साहस और बहादुरी का एहसास कराता है। वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक ने कारगिल विजय दिवस की अहमियत की ज़िक्र की और कहा कि कारगिल युद्ध 1999 में जब समाप्त हुआ तब भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना के कब्जे वाले पर्वतीय चौकियों पर नियंत्रण वापस ले लिया। इसलिए कारगिल विजय दिवस भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण दिन है। डीन एकेडमिक डॉ बिनोद कुमार व डीन एडमिन डॉ एसआर रथ ने अपने अपने विचार इस दौरान रखे। बताते चलें कि कार्यक्रम के दौरान अमन और विकास वाद्य गीत की प्रस्तुति दी। वहीं राम दूबे और ओशिन दूबे की देशभक्ति गीत ने मौजूद लोगों की आंखें नम कर दी। इस मौके पर दशरथ कुमार, स्वाति कुमारी, सपना कुमारी, सुगंधि व ईशा ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। शैली कुमारी, निशि, नेहा, मंजू, खुशमनी, गोपी, कृष्णा व दिनेश ने हिस्सा लिया, जिसमें प्रथम स्थान गोपी कृष्णा, द्वितीय स्थान नेहा व मंजू जबकि तृतीय स्थान खुशमनी को प्राप्त हुआ। मंच संचालन डॉ रोज़ीकांत ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
विष्णुगढ़ प्रखंड के बेडाहरियारा के चलनिया के जन वितरण प्रणाली ग्राहक ने अपने पीडीएस संचालक को राशन मांग किए जाने पर बीते दिन सुबह ग्राहक के साथ बदसूलकी मारपीट अभद्र व्यवहार किया गया।मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला भुक्तभोगी फूलो देवी ने मारपीट का आरोप लगाते हुए न्याय की मदद के लिए पीडीएस संचालक बबीता देवी के विरुद्ध थाने में आवेदन दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिष्णुगढ़ इंटर कॉलेज सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर झारखंड सरकार के सौजन्य से विद्युत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित सोमवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घघाटन मुख्य अतिथि मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल डीवीसी के निदेशक सह प्रोजेक्ट प्रमुख स्टेट नोडल पदाधिकारी संजय कुमार उप मुख्य अभियंता डी वीसी राम स्नेह शर्मा प्रमंडलीय अभियंता शंभू कुमार वर्णवाल रीना बर्मन अंजू देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
विष्णुगढ़ पुलिस ने रविवार की सुबह कुसुंभा जंगल के आसपास एक पेड़ से लटकता हुआ 16 वर्षीय युवक का शव बरामद किए प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 3 दिनों से युवक लापता था इसकी जानकारी थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सा पुलिस निरीक्षक राम नारायण सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिए उसके बाद अंत्य परीक्षण के लिए हजारीबाग सदर भेज दिया गया। मृतक की पहचान नवादा निवासी आजाद अंसारी का 16 वर्षीय पुत्र अल्ताफ के रूप में किया गया है।
बिष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुंभा पंचायत अंतर्गत ब्रह्म मोरिया गांव में मनरेगा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी एक्ट के तहत पार्क का निर्माण किया जाएगा।इसका उद्घघाटन शनिवार को जनप्रतिनिधियों व वरीय पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
हजारीबाग में 2006 के बाद 2022 में प्रेस क्लब का चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो गया। इतिहास के पन्ने पर पहली बार आंचलिक पत्रकारों को मताधिकार करने का मौका मिला। चुनाव प्रक्रिया में शहर एवं अंचल के 346 पत्रकारों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
