विष्णुगढ़ पुलिस ने रविवार की सुबह कुसुंभा जंगल के आसपास एक पेड़ से लटकता हुआ 16 वर्षीय युवक का शव बरामद किए प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 3 दिनों से युवक लापता था इसकी जानकारी थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सा पुलिस निरीक्षक राम नारायण सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिए उसके बाद अंत्य परीक्षण के लिए हजारीबाग सदर भेज दिया गया। मृतक की पहचान नवादा निवासी आजाद अंसारी का 16 वर्षीय पुत्र अल्ताफ के रूप में किया गया है।