हज़ारीबाग़ गुरु गोविंद सिंह रोड स्थित आकाश शूटिंग स्पोर्ट्स क्लब के सभागार मे एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता अमरदीप यादव ने किया। बैठक में हज़ारीबाग़ डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन (हज़ारीबाग़ जिला राइफल संघ) का गठन किया गया। जिसमें प्रथम अध्यक्ष अमरदीप यादव को चुना गया। साथ ही सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष- अमरदीप यादव, उपाध्यक्ष-अरविंद राणा, सचिव- संदीप कुमार, संयुक्त सचिव- शोभा रानी, सहायक सचिव - ओमकार कुशवाहा,  कोषाध्यक्ष- खुश्बू रानी सदस्यों में चंदन कुमार मेहता,पंकज मेहता, धर्मेंद्र कुमार सिंह, आनंद देव, विकास कुमार, तनवीर अंसारी आदि शामिल हैं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में शुक्रवार को हजारीबाग समाहरणालय सभागार में आपूर्ति एवं सहकारिता विभाग की बैठक आयोजित की गई बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जितने पैक्सो में अभी तक धान रखे हुए उन्हें तत्काल इस माह के अंत तक मिलो को भेजना सुनिश्चित करें अन्यथा कार्यवाही की जाएगी उन्होंने कहा कि इस वर्ष मानसून अपेक्षाकृत कम हुई है इसलिए धान की बुआई बिचड़ा रोपण आदि में कमी देखने को मिली है आने वाले दिनों में फसलों पर इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर केन्द्र सरकार की तानाशाही रवैए के विरोध में जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हजारीबाग पुराना समाहरणालय के सामने धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया ।आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बरही के विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के विरूद्ध बदले की भावना तथा पक्षपातपूर्ण रवैए अपनाते हुए प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा सम्मन जारी कर उनहे प्रताड़ित किया जा रहा है ये केंद्र सरकार की तानाशाही रवैए को उजागर करता है । कांग्रेस इसे कोई किमत पर बर्दाश्त नही करेगी । उन्होंने ने आगे कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए इस लड़ाई को कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सड़क से सदन तक लड़ने को तैयार है । केन्द्र सरकार के इशारे पर की गई ईडी के द्वारा कार्यवाई आने वाले आम चुनाव में केन्द्र की भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करेगी । अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा संवैधानिक संस्था का दुरूपयोग करना केन्द्र सरकार बन्द करे नही तो इसके परिणाम अच्छे नही होंगे । अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें

Transcript Unavailable.

विष्णुगढ़ पुलिस ने कड़ी चुनौती का सामना करते हुए चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार बताते चलें कि 19 जुलाई की रात में विष्णुगढ़ रमुवा निवासी दीपक कुमार साव पिता सुखदेव लाल के आवेदन पर उसके घर के बाहरी खड़ी बोलेरो पिकअप वैन अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की गई। इसकी जानकारी थाना में दिए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी राम नारायण सिंह ने वरीय पुलिस अधिकारी एसडीपीओ अनुज उरांव को सूचना दिए उन्होंने छापामारी दल गठित कर अंतर राज्य वाहन गिरोह को धर दबोचा इस संबंध में थाना कांड संख्या 139 /22 की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस टीम कार्रवाई करते हुए 12 घंटे में पुलिस ने 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिए।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

रोजी रोजगार के लिए गोमिया गई महिला समिति ललिता देवी की मौत बुधवार को हो गया बताते चलें कि 45 वर्षीय महिला के पति जागेश्वर तो पहले ही स्वर्ग सिधार चुके हैं घर पर दो मासूम बच्ची ही रह गए वह विनोद गुप्ता के घर में काम कर रही थी।इसकी सूचना मिलते ही पूर्वी जिला परिषद सदस्य सरयू पटेल मुखिया नरकी प्रभु गंझू पंचायत समिति सदस्य अंतू रविदास समेत कई लोग पहुंचकर उन्हें हिम्मत जुटा है उचित मुआवजे की मांग की है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विष्णुगढ़ संघर्ष समिति के प्रखंड संयोजक राजू श्रीवास्तव ने विष्णुगढ़ क्षेत्र को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल रमेश बैस को पत्र लिखें।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विष्णुगढ़ प्रखंड के नागी पंचायत अंतर्गत पन्नाटांड में बीते दिन विद्यालय का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिप सदस्य पूर्व सरयू पटेल फीता काटकर पूजा अर्चना कर किया।

युवा जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह के युवा संवाद सह अभिनंदन समारोह का आयोजन स्थानीय नए समाहरणालय के सामने किया गया युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रदीप रजक, हजारीबाग जिला जदयू अध्यक्ष अर्जुन कुमार मेहता सहित जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने प्रदेश युवा अध्यक्ष का बहुत ही गर्मजोशी के साथ फूल माला पहना कर स्वागत किया सभा की अध्यक्षता युवा जदयू जिलाध्यक्ष प्रदीप रजक ने एवं मंच संचालन प्रदेश सचिव मिथिलेश सिंह ने किया युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिन्हा सहित प्रदेश के महासचिव रमाकांत मंडल उपस्थित थे। युवा संवाद कार्यक्रम में प्रदेश युवा अध्यक्ष निर्मल सिंह ने जोश और उमंग भरते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी को धारदार बनाने के लिए नीतीश मॉडल को जन जन तक पहुंचाने का आवाहन किया और कहा कि झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार का लॉलीपॉप दिखाकर ठगा, युवाओं के लिए कोई नए रोजगार का सृजन अब तक सरकार के द्वारा नहीं किया गया रोजगार के मुद्दे पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है जिसको लेकर युवाओं में आक्रोश है कहा कि विकास के नाम पर झारखंड सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है इस सरकार ने सिर्फ शराब, बालू, खनन का ही काम किया है। उन्होंने शराब बंदी पर जोर देते हुए झारखंड सरकार से शराब को पूर्ण रुप से बंद करने की मांग किया। वहीं जिला अध्यक्ष अर्जुन मेहता ने कार्यकर्ताओं को आवाहन करते हुए कहा कि आप लोग जिला से पंचायत और पंचायत से जन जन तक पार्टी के उद्देश्य को पहुंचाएं ताकि अगली सरकार हमारी झारखंड में होगी सभा को महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष खुशबू कुमारी ने संबोधित करते हुए महिलाओं को अपने अधिकार के लिए हमेशा सजग रहने की आवश्यकता पर बल दिया। सभा में उपस्थित अन्य वक्ताओं में प्रमुख रूप से जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी राकेश ठाकुर, जिला महासचिव भीम मेहता, भुनेश्वर ठाकुर, प्रदेश अल्पसंख्यक के महासचिव रोमी सलूजा, गुलशन राज, जिला सचिव दिनेश्वर महतो, सुरेश ठाकुर, महेंद्र पुरी, राहुल सिंह, पवन कुमार, शंकर महतो, यशोदा देवी, पिंकी देवी, शकुंतला देवी, अंजुम बानो, सुजाता सिंह, गणेश चौधरी, निर्मल साव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। 

झारखंड सरकार के महत्वकांक्षी योजना सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत विष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में राशन कार्ड धारियों के बीच धोती साड़ी लूंगी का वितरण रविवार को किया गया ।