हज़ारीबाग़ गुरु गोविंद सिंह रोड स्थित आकाश शूटिंग स्पोर्ट्स क्लब के सभागार मे एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता अमरदीप यादव ने किया। बैठक में हज़ारीबाग़ डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन (हज़ारीबाग़ जिला राइफल संघ) का गठन किया गया। जिसमें प्रथम अध्यक्ष अमरदीप यादव को चुना गया। साथ ही सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष- अमरदीप यादव, उपाध्यक्ष-अरविंद राणा, सचिव- संदीप कुमार, संयुक्त सचिव- शोभा रानी, सहायक सचिव - ओमकार कुशवाहा, कोषाध्यक्ष- खुश्बू रानी सदस्यों में चंदन कुमार मेहता,पंकज मेहता, धर्मेंद्र कुमार सिंह, आनंद देव, विकास कुमार, तनवीर अंसारी आदि शामिल हैं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
