उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में शुक्रवार को हजारीबाग समाहरणालय सभागार में आपूर्ति एवं सहकारिता विभाग की बैठक आयोजित की गई बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जितने पैक्सो में अभी तक धान रखे हुए उन्हें तत्काल इस माह के अंत तक मिलो को भेजना सुनिश्चित करें अन्यथा कार्यवाही की जाएगी उन्होंने कहा कि इस वर्ष मानसून अपेक्षाकृत कम हुई है इसलिए धान की बुआई बिचड़ा रोपण आदि में कमी देखने को मिली है आने वाले दिनों में फसलों पर इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
