हज़ारीबाग़ शहर के कल्लू चौक मंडई रोड स्थित ओएसिस स्कूल के सभागार में परम्परागत ऊर्जा स्रोतों के संरक्षण , गैर परम्परागत ऊर्जा स्रोतों (खासकर सौर ऊर्जा ) के अधिकाधिक उपयोग, पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति - रक्षा, जलवायु परिवर्तन एक वैश्विक समस्या एवं इसके समाधान विषय पर एक संघोष्ठी और कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया | कार्यक्रम का सुभारम्भ मुख्य अतिथि भारत के सोलर मैन, ऊर्जा स्वराज फाउंडेशन के फाउंडर, आई ० आई ० टी० मुंबई के प्रोफेसर चेतन सिंह सोलंकी एवं गेस्ट ऑफ़ ऑनर विनो| प्रोफेसर सोलंकी ने सर्वप्रथम ओएसिस स्कूल सभागार में अनुशासित पूर्वक संयम एवं उत्सुकता से अभिभूत बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होने ओएसिस स्कूल प्रांगण में प्रवेश के साथ ही एक दिव्य अनुभूति महशुस किया है | उन्हें इस सभागार में हो रहे कार्यक्रम में भाग लेकर बड़ा अच्छा महशुस हो रहा है | उन्हें यहाँ आकर अपना विद्यार्थी जीवन याद आ रहा है| आप जैसे विद्यार्थियों एवं समाज के कुछ प्रबुद्ध बुद्धिजीवियों , शिक्षादूतों एवं समाज प्रेमियों के प्यार के बदौलत ही शायद मैं अपने दृढ संकल्पों पर बढ़ पा रहा हूँ | आज के इस वैज्ञानिक युग में जब विश्व आर्थिक उन्नति की बुलंदियों को छू रहा है, हम विरासत में पाए परंपरागत ऊर्जा दोहन का प्रयोग कर रहे है और कई खतरनाक परिस्थितियो को आमंत्रित कर अनजान बने बैठे हैं | विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
