झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के बिष्णुगढ़ प्रखंड के चान्हो पंचायत से सरिता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से दुलारी देवी से हुई। दुलारी देवी बताती है कि कोरोना से बचाव के लिए लोग कोरोना के नियमों का पालन कर रहे थे ,लोग अब भी सचेत है लेकिन मास्क का प्रयोग नहीं करते है

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के बिष्णुगढ़ प्रखंड के चान्हो पंचायत से सरिता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मती देवी से हुई। मती देवी बताती है कि कोरोना से बचाव के लिए लोग कोरोना के नियमों का पालन कर रहे थे ,मास्क और सैनिटाइज़र का प्रयोग करते थे ,सामाजिक दूरी का भी पालन करते थे। लोग कोरोना को लेकर अब भी सचेत है ,पहले कोरोना संक्रमण कम होने पर लोग लापरवाही बरत रहे थे

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला के विष्णुगढ़ प्रखंड से एजाज़ आलम ने जानकारी दी कि हजारीबाग शहर के जैन मंदिर रोड स्थित जैन भवन मे दिगंबर जैन पंचायत के द्वारा शनिवार को सुबह 11:00 बजे से निशुल्क वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 18 वर्ष से ऊपर के समस्त लोगों ने वैक्सीन लगवाया। जिसमें कुल 180 से भी अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवाया। वैक्सीनेशन कैंप में प्रथम डोज, द्वितीय डोज एवं बूस्टर डोज लगाई जा रही थी, वही वैक्सीनेशन कैंप के दौरान हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद जयंत सिन्हा का आगमन हुआ। इस बीच वैक्सीन ले रहे लोगों का उत्साह वर्धन किया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

हजारीबाग झामुमो अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष कमाल कुरैशी ने मोहर्रम पर्व के मद्देनजर नालियों की मरम्मत एवम सड़कों की साफ-सफाई सहित पीने का पानी की व्यवस्था कराने की मांग संबंधित मांग पत्र नगर आयुक्त को सौंपा। आयुक्त नगर निगम हजारीबाग ने आश्वासन दिया की जल्द ही इन समस्याओं को दूर कर समुचित व्यवस्था बहाल की जाएगी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले विष्णुगढ़ कमेटी के द्वारा पूर्व पार्टी के प्रथम जनरल सेक्रेटरी कामरेड चारू मजूमदार का 50 वी शहादत दिवस अलपिटो पंचायत भवन में मनाया गया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

विष्णुगढ़ प्रखंड के नरकी ग्राम में गुलाची महिला मंडल जन वितरण प्रणाली दुकान में बुधवार को सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण मुखिया प्रभु गंझू झामुमो जिला उपाध्यक्ष देबी हेमरोम पंचायत समिति सदस्य अंतू रविदास ने संयुक्त रूप से वितरण किए।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

विष्णुगढ़ प्रखंड में इन दिनों हाथियों का तांडव जारी है ।बुधवार को हाथियों के झुंड बनासो पटेल नगर ग्रह मुर्गी के आसपास पहुंच गए। ग्रामीणों में काफी दहशत है फिर भी लोग शौक से हाथियों के नजदीक में पहुंचकर दिलचस्पी के साथ फोटो ले रहे हैं।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो विलनडी अचलजामु रोड के पास मंगलवार की रात 432000 हाईटेंशन ट्रांसमिशन टावर का मटेरियल एंगल चोरी करने की नियत से टावर में चढ़कर टावर पार्ट्स खोलने के क्रम में तीन चोरों की मौत घटनास्थल पर हो गई। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

विष्णुगढ़ प्रखंड के म ड मो पंचायत भवन में मंगलवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत महावीर महतो को दो लाख का चेक वितरण बगोदर विधानसभा के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो बैंक प्रबंधक मुक्ति कुमार ने संयुक्त रूप से वितरण किए।

विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को टोटेमिक/ कुर्मी / महतो जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सारूकूदर मुखिया उत्तम महतो ने किए।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

Comments


Transcript Unavailable.
Download | Get Embed Code

July 27, 2022, 10:16 a.m. | Tags: autopub