विष्णुगढ़ आजसू प्रखंड कमेटी के सौजन्य से महोदय सेवा सदन परिसर में शहीद निर्मल महतो का श्रद्धांजलि सभा आयोजन किया गया कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ शहीद निर्मल महतो के चित्र पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर नम आंखों से याद किए गए. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ प्रखंड अध्यक्ष अजय मंडल के द्वारा शहीद निर्मल महतो के चित्र पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर नम आंखों से याद किए गए.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुंभा पंचायत अंतर्गत जमुआ गांव में सात दिवसीय फुटबॉल मैच का शुभारंभ मुखिया दुलारचंद पटेल ने फुटबॉल को किक मारकर शुभारंभ किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय सभागार में सोमवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभय कुमार की अध्यक्षता में कृषक मित्रों की बैठक हुईl बैठक की संचालन बीटीएम अनिकेत कुमार ने किया श्री कुमार ने बैठक के दौरान कृषक मित्रों से कहा कि सुखाड़ की स्थिति में निपटने के लिए क्षेत्र के किसानों को खेती करने के सुझाव दें. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ पुलिस प्रशासन के द्वारा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में मुहर्रम त्यौहार को लेकर फ्लैग मार्च निकाले जिसका नेतृत्व थाना प्रभारी राम नारायण सिंह के द्वारा किया गया.

हजरत इमाम हसन हुसैन की शहादत में मनाए जाने वाला मुहर्रम त्यौहार आपसी सौहार्द भाईचारे शांति वातावरण में मनाए उक्त बातें विष्णुगढ़ थाना प्रभारी राम नारायण सिंह ने शांति समिति की बैठक के दौरान गुरुवार को बताए बैठक की अध्यक्षता वीडियो संजय कुमार कोंगरी ने किए।

विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत चानो निवासी 40 वर्षीय विनोद महतो पिता छत्रु महतो का मौत बुधवार को चटनिया में हल जोतने के कारण हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर में बिना हाल लगाए सिर्फ केजूवल से जोत रहा था वहां काफी दलदल जगह में ट्रैक्टर फंस गया निकालने के क्रम में ट्रैक्टर पलटी मार दिया जिससे ट्रैक्टर चालक दब गया और घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया समाचार लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन कागजी प्रक्रिया में जुटी हुई थी।

विष्णुगढ़ भाजपा सांसद प्रतिनिधि मधुसूदन प्रसाद एवं कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार के पिता 90 वर्षीय रघुवीर बर्मन का निधन मंगलवार को हो गया।

विष्णुगढ़ प्रखंड समेत पूरे जिले में औसत वर्षा से कम होने से किसानों में चिंताजनक बन गया है। इस समस्या को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले प्रखंड कमेटी ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख बेलाल अंसारी ने किया। संचालन घनश्याम पाठक के द्वारा किया गया। धरना स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए नदी जिला परिषद सदस्य माले के वरिष्ठ नेता शेख तैयब ने कहा कि वीडियो एवं सीओ को तत्काल राहत मुहैया करना चाहिए साथ ही किसानों को मजदूरों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करना चाहिए।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

कटकमसांडी प्रखण्ड के उत्तरी शिवपुरी कृष्णा नगर शिव मंदिर से रुद्रभिषेक पूजा को लेकर तीसरे सोमवरी को 501 महिलाओं ने पिला व गेरुवा वस्त्र पहन माथे पर कलश लेकर ढोल तासे के साथ शिवपुरी बडम बाजार व झंडा चौक होते हुए हजारीबाग स्थित बुढ़वा महादेव तालाब पहुँची वहीं आचार्य विजय पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा और पुनः वापस झूमते गीत गाते हुए महिलाओं ने हर-हर महादेव ,बम-बम भोले का जयकारा लगाते हुए कृष्णा नगर शिवालय में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की वहीं पूजा समिति अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वीरू ने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना और रुद्राभिषेक करने से मनुष्यों के दुख दूर व बीमारियों का नाश होता हैं और मनोकामना पूर्ण होती है उन्होंने यह भी कहा कि कृष्णा नगर शिव मंदिर से प्रत्येक वर्ष तीसरे ही सोमवरी को ग्रामीणों के सहयोग से कलश यात्रा निकाला जाता है। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के बिष्णुगढ़ प्रखंड के चान्हो पंचायत से सरिता कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रजनी देवी से हुई। रजनी देवी बताती है कि लोग कोरोना को लेकर अब भी सचेत है। कोरोना से बचाव के लिए लोग कोरोना के नियमों का पालन कर रहे है।कोरोना से बचने के लिए मास्क और सैनिटाइज़र का प्रयोग करना चाहिए और सामाजिक दूरी का भी पालन करना चाहिए। पहले कोरोना संक्रमण कम होने पर लोग लापरवाही बरत रहे थे।