वरिष्ठ समाजसेवी आशीष सहाय ने बढ़ती हुई डायबिटीज की रोकथाम के लिए निशुल्क डॉ मोरपेन की मशीन गरीब असहाय लोगों के बीच वितरण करने का कार्य कर रहे हैं उसी के तहत 23 अगस्त 2022 को हजारीबाग सदर ब्लाक के खपरीयावा पंचायत में मीनू सहाय डायबिटीज शिविर लगाकर लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है रजिस्ट्रेशन में आधार कार्ड का फोटो कॉपी और डॉक्टर का प्रिसक्रिप्शन लिया जा रहा है। श्री सहाय के सौजन्य से गरीबों के सहयोग के लिए हजारीबाग शहर में बहुत सारे कार्य किए जा रहे हैं जैसे निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र खोलकर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का काम भी किया जा रहा है जिन महिलाओं को सिलाई सेंटर में सिलाई का प्रशिक्षण लेना है वह हुरहुर चौक स्थित दुर्गा मंडप के सामने जन कल्याण फाउंडेशन निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में आकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं समय-10:30 से 4:00 बजे तक सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खुला रहता है यह श्री सहाय हजारीबाग के महिलाओं के लिए हजारीबाग के महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं
विष्णुगढ़ प्रखंड के करगालो व गोविंदपुर ग्राम पंचायत से दो अलग-अलग घटना से पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया मिली जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय सतीश कुमार महतो का शव एक कुएं से बरामद किया गया उनके पिता दिलीप कुमार महतो ने बताया कि बीते 2 दिनों से वह गायब था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विष्णुगढ़ प्रखंड के मडमों पंचायत के बुलबुल स्टेडियम में रविवार को फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज हुआ। मैच का उद्घघाटन फीता काटकर एवं किक मारकर पूर्वी जिला परिषद सदस्य सरयू पटेल तथा पंचायत के मुखिया कुंती कुमारी ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किए।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विष्णुगढ़ प्रखंड में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक प्लस टू उच्च विद्यालय विष्णुगढ़ परिसर में शुक्रवार को किया गया। अध्यक्षता विष्णुगढ़ संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव एवं संचालन प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अब्बास अंसारी ने किए बैठक के दौरान दशरथ राय ने कहा कि इस विभाग से सभी उपभोक्ता काफी परेशान हैं।
चौपारण प्रखंड के सांझा के जंगल में झाड़ियों से संदिग्ध हालत में एक महिला शव मिला है।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला बिष्णुगढ़ प्रखंड से गीता सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कट्टंसंगी प्रखंड के पलवल गाँव दसमी पंचायत के मुखिया नूर जहाँ ने हज़ारीबाग़ युक्त को आवेदन सौंप कर पंचायती क्षेत्र के लोगों का राशन कार्ड बनवाने की मांग की है
कटकमसांडी प्रखंड के मुख्यालय सभागार में सीओ अनीश कुमार ने किसान मित्रो और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत निबंधित किसानों के खातों को अपडेट करवाने को लेकर चर्चा की।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के जमीन संबधित जानकारी भी अपडेट करने का निर्देश दिया गया ।
Transcript Unavailable.
राधा कृष्ण मंदिर में आज जन्माष्टमी के अवसर पर आधी रात पूजा होगी। लोग शाम से ही मंदिर में जुटने लगेंगे। भगवन कृष्ण के जन्म के बाद थालिया बजाने की परंपरा है। कई जगहों पर दही की होली भी खेली जाती है।
Transcript Unavailable.
