कटकमसांडी प्रखंड के मुख्यालय सभागार में सीओ अनीश कुमार ने किसान मित्रो और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत निबंधित किसानों के खातों को अपडेट करवाने को लेकर चर्चा की।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के जमीन संबधित जानकारी भी अपडेट करने का निर्देश दिया गया ।
