हज़ारीबाग आने वाले महीनों में खेल का उत्सव मनाने वाला है। हम सभी जानते हैं कि भारत ने इस 15 अगस्त को आज़ादी के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी के उपलक्ष्य में देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र के युवाओं के लिये 'अमृत ट्रॉफी' के नाम से विशाल स्तर पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करवा रहे हैं। उन्होंने इसकी घोषणा आज हज़ारीबाग स्थित कर्जन ग्राउंड में की। एनटीपीसी, टाटा स्टील व फैंटेसी अखाड़ा के सहयोग से सितंबर माह के अंत में इसकी शुरुआत होगी। इस टूर्नामेंट के अंतर्गत हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र की 5 विधानसभाओं की पंचायतों से 400 से अधिक टीमें और झारखंड के अन्य क्षेत्रों से 100 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें 9 से 10 हज़ार खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा। इस टूर्नामेंट का 11 मैदानों में 30 दिनों तक आयोजन किया जाएगा, जिसमें खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्राप्त होगा। जयंत सिन्हा का प्रयास हमेशा क्षेत्र में खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने का रहा है। उन्होंने पहले भी कई बार खेल के आयोजन करवाये हैं, जिसमें खिलाड़ियों को बेहतर मंच व सुविधाएं मिली हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में झारखण्ड प्रीमियर लीग का आयोजन करवाया था, जिसमें झारखण्ड के 24 ज़िलों से 100 से अधिक टीमों ने भाग लिया था। उनके आमंत्रण पर तत्कालीन केंद्रीय खेल राज्यमंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर जी हज़ारीबाग आये थे। खेलों को बढ़ावा देने के लिए उनके प्रयास से हज़ारीबाग में साईं स्पोर्ट्स सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने ही खिलाड़ियों के लिए वेल्स ग्राउंड का नवीनीकरण कराते हुए यहां सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाई हैं। जयंत सिन्हा इस बार जो फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करवा रहे हैं, उसमें खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ अन्य भी कई अवसर मिलने वाले हैं। सांसद महोदय का प्रयास भारत की राष्ट्रीय टीम को और मज़बूत बनाना है। इसके लिए वे हज़ारीबाग के खिलाड़ियों को हर अवसर उपलब्ध करवा रहे हैं। उनके प्रयास से जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के कोच एडी बूथरॉयड, विजेता व रनर अप टीम का सहयोग व मार्गदर्शन करेंगे। इससे हमारे क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण व मंच प्राप्त होगा। इस टूर्नामेंट से खेल के क्षेत्र में हज़ारीबाग की छवि राष्ट्रीय स्तर पर और सशक्त होगी। श्री सिन्हा टाटा स्टील समेत अन्य संस्थाओं से बात कर रहे हैं कि वे हज़ारीबाग के प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए फुटबॉल प्रशिक्षण के लिए रूपरेखा तैयार करें। इससे खिलाड़ियों को भविष्य में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों के लिए बेहतर ट्रेनिंग मिल सकेगी। उनका प्रयास राष्ट्रीय स्तर के कोचों द्वारा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिलवाना है और वे इस दिशा में हर कदम उठा रहे हैं। सांसद जयंत सिन्हा स्वयं एक खेल प्रेमी हैं। उनका मानना है कि खेल शरीर के साथ मन और मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद ज़रूरी है। वे अक्सर क्षेत्र के दौरे के बीच मैदान में उतरकर खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट व फुटबॉल खेलते हैं। इसलिए वे भलीभांति जानते हैं कि खिलाड़ियों की क्या आवश्यकताएं हैं और उन्हें पूरा करने के लिए वे सदैव प्रयासरत रहते हैं। श्री सिन्हा ने कहा कि 'अमृत ट्रॉफी' फुटबॉल टूर्नामेंट क्षेत्र के युवाओं को समर्पित है। हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र में फुटबॉल को लेकर युवाओं में जुनून है। इस टूर्नामेंट के माध्यम से मेरा प्रयास खिलाड़ियों की प्रतिभा को बेहतर मंच दिलवाना है। जब 9 से 10 हज़ार खिलाड़ी हज़ारीबाग के मैदानों में उतरकर खेलेंगे तो झारखण्ड समेत पूरे देश का ध्यान हमारे क्षेत्र की ओर आकर्षित होगा। मुझे विश्वास है कि यह टूर्नामेंट प्रतिभावान खिलाड़ियों का खेल के क्षेत्र में भविष्य बेहतर बनाएगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम आगे भी ऐसे आयोजनों से खेल को बढ़ावा देते रहेंगे। मैं इस टूर्नामेंट के लिए सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।

विष्णुगढ़ में 31 अगस्त से 5 सितंबर तक चलने वाला पांच दिवसीय गणपति उत्सव का शुभारंभ गणपति प्रतिमा आगमन के साथ प्रारंभ हुई। डीएमटी क्लब के सदस्यों ने प्रतिमा आगमन को लेकर सात मिल चौक से डांडिया नृत्य करते हुए एवं ढोल नगाड़े के साथ गणपति प्रतिमा देवी मंडप लाया गया। डीएमटी क्लब के अध्यक्ष शंकर क सेरा सचि व नीतीश कुमार वर्णवाल संदीप कसेरा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह वरुण कुमार अनुराग वर्मन टिंकू कसेरा विवेक कुमार एंबीशन पब्लिक स्कूल के संचालक रामचंद्र यादव बेड़ा हरियारा मुखिया पूरी टीम के सदस्य मौजूद थे।

विष्णुगढ़ प्रखंड के मडमों पंचायत अंतर्गत बुलबुल स्टेडियम में पांच दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला केंदूवाडीह बनाम बेलरगडा के बीच काफी संघर्ष मुकाबला रहा। इस मैच का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य सरयू पटेल मध्य जिला परिषद सदस्य शेख तैयब पश्चिमी जिला परिषद प्रतिनिधि जयप्रकाश भाई पटेल विष्णुगढ़ प्रमुख प्रतिनिधि बेलाल अंसारी मुखिया कुंती देवी मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष उत्तम महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मैच का विधिवत उद्धघाटन किए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सशक्तिकरण के तहत कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि सिविल जज डिवीजन के विक्रांत रंजन जिला परिषद सदस्य शेख तैयब उप प्रमुख सरयू साव वीडियो संजय कुमार कोंग्री ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

विष्णुगढ़ प्रखंड के नागी पंचायत के बसरिया टांड में 25 केवी ए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घघाटन मांडू विधानसभा आजसू नेता तिवारी महतो एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य सरयू पटेल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व नारियल फोड़कर किए।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें। 

कोनार जलाशय में मछली पालन कर अपने जीविकोपार्जन कर रहे मत्स्य मित्रों के साथ केंद्रीय न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार हजारीबाग उपायुक्त नैसी सहाय जिला मत्स्य पदाधिकारी व प्रखंड कर्मियों के साथ विष्णुगढ़ प्रखंड के गोविंदपुर कोनार जलाशय क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर मछली पालन कर जीवन यापन करने के बारे में फोकस किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय परिसर में 31 अगस्त को कांग्रेस प्रखंड कमेटी के द्वारा धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल एवं अन्य खाद्य सामग्री वस्तुओं के मूल्य पर बेहताशा वृद्धि होने से आम जनता की जेब खाली हो रही है सरकार जीएसटी के नाम पर अनावश्यक टैक्स में बढ़ोतरी की है जिससे आम जनता त्रस्त है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ प्रखंड के अचलजामु पंचायत अंतर्गत लेदी मोड़ में बुधवार को 63 केवी विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन मध्य जिला परिषद शेख तैयब प्रमुख प्रतिनिधि बेलाल अंसारी पूर्व प्रमुख अशोक गुप्ता पूर्व मुखिया तपेश्वर रजक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। गाँव रौशन होते ही ग्रामीणों में ख़ुशी छा गयी।

विष्णुगढ़ प्रखंड के मडमों केंदटांड निवासी छेदी महतो के 30 वर्षीय दृष्टि दिव्यांग कुनवा कुमारी की मौत बुधवार को इलाज के दौरान रांची रिम्स में हो गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आरजेडी जिला अध्यक्ष संजर मलिक की अध्यक्षता में हुई बैठक आरजेडी जिला अध्यक्ष संजर मलिक की अध्यक्षता में एक मैरथन बैठक ग्रांड पैलेस मैरिज हाउस पगमील रोड में आयोजित हुई, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रभारी रमेश यादव, विशिष्ट अतिथि सचिव बद्री विश्वकर्मा तथा प्रवक्ता सुबोध सिंह मौजूद रहे। ऐजेंडा में  सदस्यता अभियान की समीक्षा के साथ बी आर ओ का चयन एवं पंचायत अध्यक्षओं का चुनाव कराना सुनिश्चित किया गया। इस मौके पर कई नए साथियों ने आरजेडी की सदस्यता ग्रहण की जिन्हें माला पहनाकर स्वागत किया गया शामिल होने वालों में मुस्तकीम वारसी, तंवीर खान, अलीम अंसारी के अलावा कई लोगों ने आरजेडी का दामन थामा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आदित्य राणा, रणजीत शाह , सईयद नाज़िम हुसैन, मुमताज़ आलम,सुमीत यादव, खगेंद्र बैठा शामिल थे सभी ने आरजेडी के संगठन को मजबूत करने के लिए संकल्प भी लिया। लालटेन की पहचान राष्ट्रीय अध्यक्ष लालु प्रसाद यादव के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्त्ता कांधा से कांधा मिला कर तैयार हैं।