5 सितंबर को जनता दल यूनाइटेड हजारीबाग महिला प्रकोष्ठ की एक बैठक झील परिसर में आहूत हुई बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष खुशबू कुमारी ने किया एवं संचालन जिला महासचिव सुजाता सिंह ने किया बैठक का मुख्य मुद्दा जिले एवं प्रदेश में हो रहे महिलाओं पर अत्याचार एवं अपराधिक घटनाओं पर केंद्रित रही। महा सचिव सुजाता सिंह एवं उपाध्यक्ष अंजुम बानो ने बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की एवं एक स्वर से निंदा की अध्यक्ष खुशबू कुमारी ने कहा कि अपराधी किसी भी जाति या धर्म का हो सदैव निंदनीय है महिला प्रकोष्ठ ने इन घटनाओं पर तुरंत रोक लगाने संबंधी ज्ञापन  मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त हजारीबाग को सौंपा बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव रीना देवी पिंकी देवी कुसुम कुमारी माया देवी आशा कुमारी सलमा खातून यासमीन परवीन फरजाना परवीन शहजादी खातून सायरा सोनी खातून फिरोजा इत्यादि बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

हजारीबाग के कौशल्या प्लाजा स्थित चाणक्य आइएएस एकेडमी के अभ्यर्थियों ने शहर के कल्लू चौक स्थित मुद्रिका कुंज सभागार में हर्षोल्लास से शिक्षक दिवस मनाया। इस अवसर पर चाणक्य आइएएस एकेडमी के वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा, जेनरल मैनेजर रीमा मिश्रा, हजारीबाग सेंटर हेड मोहन कुमार, ब्रांच मैनेजर अवधेश कुमार, संस्थान के प्रसिद्ध शिक्षक पवन कुमार समेत संस्थान के सभी शिक्षकों का अभ्यर्थियों ने फूल वर्षा कर स्वागत किया, उसके बाद चाणक्य लिखा केक काट कर व डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मौके पर चाणक्य आइएएस एकेडमी के वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा ने बेहतर कार्यक्रम प्रबंधन के लिए सभी अभ्यर्थियों के प्रति खुशी जाहिर की और कहा कि दरअसल यह कार्यक्रम शिक्षकों के प्रति अभ्यर्थियों के समर्पण भाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सही मायने में देखा जाए तो शिक्षक ही समाज की आधारशिला हैं। जीवन के आखिरी लम्हों तक एक शिक्षक मार्गदर्शक की भूमिका अदा कर समाज को सार्थक दिशा देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने अपने मन, वचन और कर्म से समाज में सार्थक बदलाव की जो मिसाल पेश की, उसे आज के युवाओं को अपनाने की आवश्यकता है। जेनरल मैनेजर रीमा मिश्रा ने कहा कि शिक्षक दिवस अभ्यर्थियों की ओर से मनाया जा रहा है, लेकिन इसकी अहमियत तब और बढ़ जाएगी जब यहां मौजूद सभी अभ्यर्थी यह प्रण लें कि जिस मंजिल को आधार बनाकर आप तैयारियों में जुटे हैं, उसके रास्ते में बाधाओं के बावजूद मंजिल पाने तक रुकेंगे नहीं और एक आइएएस, आइपीएस, आईएफएस व अन्य अधिकारी के रूप में देश सेवा में अपनी महत्ती भूमिका निभाएंगे। अभ्यर्थियों में उत्साह भरते हुए श्रीमति मिश्रा ने कहा कि हम आदम के बेटे हैं, क्यों सोंचे राह सरल होगा। ज्यादा वक्त लगेगा पर संघर्ष ज़रूर सफल होगा। हर संकट का हल होगा, वो आज नहीं तो कल होगा। इस बीच अभ्यर्थियों के विशेष आग्रह पर संस्थान के वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा किशोर कुमार के गाए गीतों को गुनगुनाया तो मौके पर मौजूद अभ्यर्थी, अभिभावक, अतिथि व अन्य खुशी से झूम उठे और वन्स वन्स मोर जैसे वाक्यों की पुनरावृत्ति होने लगी। वहीं अभ्यर्थियों ने भी एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बताते चलें कि अभ्यर्थियों ने संस्थान के वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा, जेनरल मैनेजर रीमा मिश्रा के अलावा सभी शिक्षकों व कर्मियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर आशीर्वाद लिया।

आईसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग के तरवा-खरवा स्थित मुख्य कैंपस में कला, विज्ञान व कृषि विभाग जबकि मटवारी स्थित सिटि कैंपस में सीएस एंड आईटी, परफॉर्मिंग आर्ट्स, फाइन आर्ट्स, कॉमर्स एवं प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों की ओर से हर्षोल्लास के साथ शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षक दिवस मनाया गया। विश्वविद्यालय के सभी प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं के सम्मान में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, डीन एकेडमिक डॉ बिनोद कुमार व डीन एडमिन डॉ एसआर रथ के हाथों केक काट कर और डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मौके पर संबोधित करते हुए कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि शिक्षक समाज के शिल्पकार हैं, लेकिन बदलते दौर में इस तकनीकी युग में शिक्षकों को समय के साथ खुद को अपडेट करते रहना भी बेहद अहम है, तभी शिक्षक अपने अपने दायित्वों और कर्तव्यों का भलीभांति निर्वहन कर देश को विकासशील से विकसित की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभा सकेंगे। उन्होंने कहा कि महान शिक्षाविद् डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस कई मायनों में अहम है। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन सादगी और सफलता की मंजिल पाने की मिसाल है, जिससे आज के युवाओं को प्रेरणा लेने की ज़रूरत है। शिक्षक दिवस को अद्भुत परिकल्पना बताते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में शिक्षकों का एक महत्वपूर्ण स्थान है। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आईसेक्ट विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉ अरविंद कुमार, डॉ रूद्र नारायण, ललित मालवीय, माधवी मेहता, चंदा प्रसाद, उदय रंजन, ऋचा, नेहा सिन्हा, मनीष कुमार, सौरभ सरकार, राजेश कुमार, युगल कुमार समेत अन्य प्राध्यापक-प्राधयापिकाओं व कर्मियों को बीते शुक्रवार को कुलपति डॉ पीके नायक व कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद के हाथों सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय में आयोजित शिक्षक दिवस के मौके पर विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, डीन एकेडमिक डॉ बिनोद कुमार, डीन एडमिन डॉ एसआर रथ, ललित मालवीय, विजय कुमार, माधवी मेहता, शीत गंगा, शमीम अहमद, सौरभ सरकार, डॉ रूद्र नारायण, डॉ अरविंद कुमार, रोहित कुमार, डॉ रोज़ीकांत, डॉ सीता राम शर्मा, डॉ श्वेता सिंह, विज्ञान विभाग एचओडी नेहा सिन्हा, रितेश कुमार, चंदा प्रसाद, डॉ सत्य प्रकाश, डॉ दिवाकर प्रसाद निराला, डॉ पूनम चंद्रा, डॉ शैलेन्द्र शर्मा, डॉ कविता सिन्हा, एसएनके उपाध्याय, उदय रंजन, संजय कुमार दांगी, विनित कुमार, प्रीति वर्मा, प्रीति व्यास, सुरेश महतो, बबीता कुमारी, अजय वर्णवाल, रवि रंजन, एकता कुमारी, फिरदौस शहनाज़, खुश्बू कुमारी, कुमारी काजल सोनी, मनीष कुमार, मनीषा कुमारी, मुकेश साव, आरती कुमारी, नीतू कुमारी, पंकज प्रज्ञा, प्रिया कुमारी, पूजा सिंह, राहुल राजवार, रविकांत, ऋचा, सबिता कुमारी, श्रेयामणि, तारा प्रसाद, उमा कुमारी, रंजू कुमारी, सौरभ कुमार, शालू सिन्हा, चांदनी कुमारी, राखी राणा, ज्योति कुमारी, निशा कुमारी, बबीता रॉय, चंदन कुमार, राज शर्मा, अनिल राणा, अमित कुमार, राजेश कुमार, राजीव रंजन, धीरज कुमार सोनी, अनवारुल होदा, जयंत कुमार, रानी भट्टाचार्य, मीना राणा, अराधना कुमारी, कुमारी नेहा, रंजीत यादव, अनुकंपा गुप्ता, विन्नी प्रिस्का टोप्नो, पूर्णिमा कुमारी समेत विश्वविद्यालय के सभी प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं व कर्मियों के साथ साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।

Transcript Unavailable.

प्रखंड स्तरीय भव्य करम महोत्सव विष्णुगढ़ प्रखंड के करगालो अचलजामु पूरनाटांड मैदान मैदान में शनिवार को आयोजन किया गया। विलुप्त होती हमारी भाषा संस्कृति सभ्यता को लेकर जागरूक हुए झारखंडी जनमानस अपनी पहचान को बचाने के लिए आगे आए युवा पीढ़ी आपसी सौहार्द की मिसाल कायम कर भाई बहन के अटूट प्यार विश्वास का प्रतीक करम उत्सव में मांदर ढोल नगाड़े की ताल से मैदान परिसर गुंजायमान रहा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिष्णुगढ़ प्रखंड के अचलजामु ग्राम पंचायत में न्याय संघर्ष महासमिति के बैनर तले दुमका की बेटी अंकिता सिंह को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। ऐसे जघन्य आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर कैंडल मार्च का आयोजन किया गया एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए 1 मिनट का मौन रखा गया। मौके पर पूर्व प्रमुख अशोक गुप्ता तपेश्वर रजक मुखिया कलावती देवी पंचायत समिति सदस्य अमिता कुमारी महेंद्र साव सहायक शिक्षक तरुण कुमार गोस्वामी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

गणपति पूजा समिति डीएमटी के द्वारा विष्णुगढ़ में गणपति मेला परिसर में आयोजित बाल नृत्य प्रतियोगिता का उद्घघाटन मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने दीप प्रज्वलित कर बीते शाम शुभारंभ किए। गणपति पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नीरज कुमार बर्मन ने मोबाइल वाणी को दिया।

विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय के समक्ष महंगाई के खिलाफ गुरुवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए हल्ला बोल कार्यक्रम संपन्न हुई कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी ने किए। कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी अपनी बातें रखे डीजल पेट्रोल गैस सिलेंडर एवं खाद्य पदार्थों में जीएसटी लगा देने से सामानों के मूल्य में वृद्धि हो गई है जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार झारखंडी एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष असलम अंसारी महिला महिला मोर्चा जिला सचिव सुनैना दुबे प्रखंड अध्यक्ष पूनम कुमारी गणपति स्वर्णकार जलील हुसैन कमल रविदास गोपाल सिंह अनिता कुमारी करुणा देवी कालो देवी समेत अन्य मुख्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विष्णुगढ़ भाजपा प्रखंड इकाई के तत्वाधान में रमुआ दुर्गा मंडप के प्रांगण में पश्चिमी मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू देवी के नेतृत्व में बहन अंकिता की मृत्यु पर शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत अंतर्गत बंदखारो कलहाबार में बुधवार को वज्रपात की घटना होने से पांच पशुधन की मौत घटनास्थल पर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार करुणा मांझी के पुत्र माधो सोरेन संजय सोरेन सुखलाल सोरेन का दो बकरी दो बकरा एवं एक बैल की मौत हो गई। इसकी जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों से ने अंचल अधिकारी को दे दिए हैं। सूचना पाकर पूर्वी जिला परिषद सदस्य सरयू पटेल मुखिया चेत लाल महतो पंचायत समिति सदस्य कैलाश महतो घटनास्थल पर पहुंचकर पशुधन मृतक के परिजन को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिए।