विष्णुगढ़ प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र गालहोबार उच्च विद्यालय परिसर में जनता दल यूनाइटेड पार्टी के द्वारा कार्यकर्ता मिलन समारोह बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं मांडू के पूर्व विधायक खीरू महतो की मौजूदगी में पूर्वी के जाने-माने समाजसेवी सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र मंडल अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जेडीयू पार्टी में शामिल होकर सदस्यता ग्रहण किए। सांसद ने नवनिर्वाचित सभी सदस्यों को माला पहनाकर भव्य तरीके से स्वागत किए कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष देवनाथ मह तो एवं संचालन मिथिलेश सिंह ने किए। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
हजारीबाग पगमिल स्थित एहसान मंजर के आवास पर रविवार को मिलाद ए पाक की महफिल सजाई गई जिसमें शहर के मशहूर ओलमा- ए- कराम ने शिरकत फरमाया। बता दें कि यह महफिल एहसान मंजर के खानदान के मरहुमीन के मगफिरत और ईशाल -ए- सवाब को लेकर आयोजित किया गया जिसमें हजारीबाग शहर के मशहूर ओलमा-ए-कराम ने शिरकत फरमा कर नबी की सीरत और उनकी अजमतों का विस्तार पूर्वक बयान फरमाया। मिलाद -ए-पाक की इस महफिल में मुख्य रूप से मौलाना अब्दुल वाहिद मिस्बाही, मुफ्ती महबूब आलम मिस्बाही, कारी महमूद आलम, हाफिज अब्दुल रशीद, मौलाना मो. आजम, हाफिज व कारी मो. फारुख, कारी शमशेर आलम आदि शरीक हुए और नबी की शान में नात ए पाक ए रसूल और नबी की अजमतों को बयान फरमाया और लोगों से अल्लाह के नबी की बातों पर अमल करने की अपील की कहा की अगर दुनिया व आखिरत में कामयाबी हासिल करना है अल्लाह के नजदीक मकबुलियत हासिल करनी है तो नबी से सच्ची मोहब्बत करनी होगी। फरमाया कि हमारे नबी ने सारी कायनात को बुराई के रास्ते से हटाकर अच्छाई के रास्ते पर चलने की तालीम दी। नबी की अजमतों को विस्तार पूर्वक बयान फरमाते हुए सुल्तान -उल- हिंद मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल वाहिद मिस्बाही ने फरमाया कि जिसने अपने नबी से सच्ची मोहब्बत की उसने अल्लाह की मकबूलियत को हासिल कर लिया बेशक वो अल्लाह का खास बंदा कहलाएगा जिसने अपने जिंदगी में नबी की सीरत को अपनाया और नबी ( स. ) से सच्ची मोहब्बत किया कहा कि आज इस कलयुगी दुनिया में लोग अपने जिस्म को संवारने में लगे हैं जबकि अल्लाह के नजदीक अल्लाह का प्यारा बंदा वही है जिसने अपनी रूह को संवारा और अपने रूह में अपने नबी की मोहब्बत और अकीदत को शामिल किया। बेशक अल्लाह उन लोगों को पसंद करता है जो उसके रसूल हजरत मो. की मोहब्बत को अपने जिंदगी में अहमियत देते हैं। महफिल- ए- मिलाद की इस महफिल में एहसान मंजर, जाइन रमीश, सरफराज अहमद, शकील अहमद, रियाज अहमद, मो. हसरत, मो.सलीम, मो. इस्लाम, मो. अख्तर रिजवी, एजाज अशरफ, मो. अनीस, शमीम आलम, खलील अंसारी सहित कई अकीदतमंद लोग मौजूद थे।
झारखंड आंदोलनकारी सूदखोरी महाजन कुप्रथा के खिलाफ लोगों में ऊर्जा भरने वाले एवं क्षेत्र में दबे कुचले शोषण जुलुम भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर आगे बढ़ने वाले शहीद महेंद्र सिंह का 39 वां शहादत दिवस विष्णुगढ़ सात मिल चौक स्थित उनके वेदी पर पुष्प अर्पित कर शहादत दिवस मनाया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखंड राज्य को अलग करने वाले अग्रणीय नेता गिरिडीह के पूर्व सांसद एवं मांडू विधानसभा के पूर्व विधायक स्वर्गीय टेकलाल महतो का पुण्यतिथि 27 सितंबर को मनाने को लेकर भाजपा विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल उपाध्यक्ष महादेव मंडल की अध्यक्षता में 7 मिल चौक स्थित एमएस कंपलेक्स में एक महत्वपूर्ण बैठक किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विष्णुगढ़ प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत डूमर सॉन्ग निवासी बरियार मांझी की पत्नी 60 वर्षीय मुनिया देवी की मौत शुक्रवार की शाम 5:00 बजे के आसपास वज्रपात से हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला बकरी चरा कर घर वापस लौट रहे थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो चानो पंचायत के नावाटांड पीरिंजिया टांड में वन पर्यावरण रक्षा समिति के द्वारा 14 वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया समिति के पदाधिकारियों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा वन देवी का पूजा अर्चना कर विधिवत शुभारंभ किया गया साथ ही जंगल बचाने का संकल्प लिया गया।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
विष्णुगढ़ प्रखंड के कई गांव पंचायतों में बुधवार की सुबह करमैती अपने निकटतम जलाशय तालाब डैम नदी में कर्म डाली विसर्जन के साथ प्रकृति पर्व करमा बुधवार को संपन्न हो गई। मंगलवार की रात में ढोल नगाड़े मांदर की थाप से पूरा विष्णुगढ़ क्षेत्र गूंज उठा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उपायुक्त नैंसी सहाय ने बुधवार को हजारीबाग शहर की विधि व्यवस्था एवम विभिन्न स्थानों का निरीक्षण को लेकर शहर भ्रमण किया। इस दौरान उन्होनें पुराना बस स्टैंड के समीप लगने वाले दैनिक सब्जी मंडी व आसपास रोड के किनारे भीड़ भाड़ की स्थिति उत्पन्न होने के कारण उपायुक्त ने सड़कों पर अतिक्रमण कर सब्जी व फल बेचने वाले दुकानों को एक स्थान पर बैठने की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। सब्जी मार्केट पहुंचने के बाद उपायुक्त ने वहां की स्थिति को देखा। उन्होनें सब्जी मंडी का मुआयना कर संपूर्ण मंडी परिसर में पेवर्स ब्लॉक बिछाने सहित चहारदीवारी का निर्माण कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने मंडी परिसर के अंदर अवस्थित जर्जर हो चुके ऑफिसर क्लब को हटाकर उस जगह कोल्ड स्टोरेज का निर्माण जिला परिषद् के द्वारा कराने का निर्देश मौके पर मौजूद उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित को दिया। उन्होनें सब्जी मंडी को विकसित करने और पूरे मंडी का समतलीकरण कर सब्जी लगाने के लिए शेड का निर्माण,हाई मास्क लाइट, सुरक्षा के दृष्टिकोण गेट लगाने सहित साफ सफाई की ठोस व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। उन्होनें कहा की स्थानीय दुकानदारों को एक व्यवस्थित जगह मिल जाने से सड़को पर जाम की स्थिति नही बनेगी। मौके पर स्थानीय दुकानदारों से उपायुक्त ने बातचीत कर मंडी के सौंदर्यकरण की बात बताई और कहा की सड़क के किनारे सब्जी,फल, रेडी लगाने से यातायात तो प्रभावित होती ही है साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है इसलिए मंडी का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा की स्थानीय सब्जी के दुकानदारों की सुविधा के लिए परिसर में ही एक कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कराया जाएगा। बरसात के दिनों में पानी से होने वाले कचड़े से बचाव के लिए दुकानों के लिए शेड का निर्माण व जमीन का समतलीकरण कर पेवर्श ब्लॉक बिछाए जायेंगे। साथ ही रात में समुचित प्रकाश की व्यवस्था के लिए हाई मास्क लाइट लगाए जायेंगे। स्थानीय दुकानदारों ने उपायुक्त व उप विकास आयुक्त को अपने समक्ष पाकर उत्साहित नजर आए साथ ही सब्जी मंडी के कायाकल्प के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उपरोक्त सभी कार्य जिला परिषद के द्वारा किए जाएंगे। मौके पर उपायुक्त, उपविकास, सदर सीओ, जिला परिषद के अभियंता व अन्य मौजूद थे।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री केबी सहाय के पौत्र प्रसिद्ध समाजसेवी आशीष सहाय द्वारा सामाजिक क्षेत्र में लगातार जन समस्याओं को मध्य नजर रखते हुए केबी सहाय जन कल्याण फाउंडेशन संचालित किया जा रहा है जिसके तहत सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। जरूरतमंद लोगों के बीच कोरोना काल में लगातार राहत सामग्रियों का वितरण सहित स्कूली बच्चों के बीच में स्कूल बैग वाटर बोतल आदि जरूरतमंद चीजें और शुगर रोगियों के बीच में शुगर जांच मशीन का मुफ्त वितरण सहित कई सामाजिक कार्य किए जा चुके हैं। हजारीबाग शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उनके निर्देशानुसार संस्थान के बैनर तले ग्राम पेलावल में जरूरतमंद लोगों के बीच में मंगलवार को एक सौ टी शर्ट का वितरण किया गया। बता दें कि केबी सहाय जल कन्याल फाउंडेशन के तहत मीनू सहायक डायबिटीज शिविर लगाकर शुगर रोगियों का मुफ्त रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है रजिस्ट्रेशन के बाद लोगों को संस्थान के संचालक की ओर से शुगर जांच मशीन का निशुल्क वितरण किया जाएगा केबी सहाय जन कल्याण फाउंडेशन की ओर से अब तक करीब दो वर्षों में 1500 शुगर जांच मशीन का निशुल्क वितरण किया जा चुका है और यह आगे भी लगातार जारी रहेगा मौके पर मौजूद संस्थान के लोगों ने केबी सहाय के जीवनी को विस्तार पूर्वक बयान करते हुए बताया कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यो का आशीष सहाय का एक ही उद्देश्य है कि उनके दादा केबी सहाय का नाम बना रहे युवा वर्ग के लोग जाने और उनके द्वारा किए गए देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान को जन जन तक पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है। देश के विकास में और देश की आजादी में आशीष सहाय के दादा केबी सहाय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
भारत मे हर वर्ष शिक्षक दिवस देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रख्यात शिक्षाविद स्व0 डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर मनाया जाता है। हमारी संस्कृति में शिक्षक को भगवान के तुल्य माना गया है। जीवन के सही मार्गदर्शन में शिक्षक का अहम योगदान होता है। इसी कड़ी में शिक्षक दिवस के अवसर पर 05 सितंबर को सीमा सुरक्षा बल मेरू कैम्प के परिवार कल्याण केन्द्र में मीनू अग्रवाल, बावा उपाध्यक्षा की अध्यक्षता में अंकुर प्ले स्कूल के बच्चों द्वारा शिक्षक दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बावा उपाध्यक्षा, स्कूल की शिक्षिकांए, प्रहरी संगिनियां एवं अभिभावक उपस्थित रहे। अंकुर प्ले स्कूल के बच्चों द्वारा अपनी शिक्षिकाओं का माल्यापर्ण कर व भेंट देकर उनको सम्मानित कर शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुति की गई।इस विशेष अवसर पर अभिभावकों के साथ उपस्थित दादा-दादी को भी सम्मानित किया गया। परिवार बच्चों की प्रथम पाठशाला होती है। जब बच्चे अपनी उम्र के बढ़ते चरण में होते हैं तो उन्हे जीवन को बेहतर तरीके से समझने, मुल्यवान सबक एवं रिती-रिवाज और संस्कारों को सिखाने की अतुलनीय जिम्मेदारी दादा-दादी अनायास ही निभाते हैं। कार्यक्रम के अन्त में मीनू अग्रवाल, बावा उपाध्यक्षा ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे जीवन मेे मार्गदर्शक के रूप में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षक ही हमारे चरित्र, क्षमता और भविष्य को संवारने का काम करते हैं। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की व सभी शिक्षिकांओ, बच्चों के अभिभावकों व बुजुर्गों को शिक्षक दिवस की बधाई दी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
