विष्णुगढ़ प्रखंड के चानो पंचायत अंतर्गत 37 वर्षीय चारो मुर्मू पिता स्वर्गीय कोका मुर्मू की मौत 14 सितंबर को सड़क हादसे में मुंबई में हो गई थी। इसकी सूचना पाकर चानो के मुखिया प्रतिनिधि डूमर चंद महतो भामस के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश राम पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि परमेश्वर महतो मृतक के आश्रितों को हरसंभव सरकारी योजनाओं से लाभ दिलाने का आश्वासन दिए वहीं युवा शक्ति विचार मंच की ओर से ₹30000 नगद राशि देकर मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद किया गया।
विष्णुगढ़ प्रखंड के खरकी बलकमक्का गांव में विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर झूमर प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार की रात्रि में की गई।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ खर की पंचायत के पूर्व उप मु खि या शंकर महतो गालहोबार पंचायत के पूर्व मुखिया रीतलाल महतो समाजसेवी लखन महतो निरंजन महतो धनेश्वर महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व पूजा-अर्चना कर विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के बिशनगढ़ से राजेश्वर महतो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गनेरी करमाली से बातचीत किया। बातचीत के दौरान गनेरी ने बताया की इन्होने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है। लेकिन अभी तक इनका राशन कार्ड नहीं बना है, इसके लिए इन्हे सहायता चाहिए।
विष्णुगढ़ के पूर्वी सुदूरवर्ती क्षेत्र नागी पंचायत अंतर्गत बस बनवा जंगल से हजारीबाग एसपी मनोज चौथे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 30 30 किलोग्राम का 2 केन बम पुलिस ने बरामद कर शुक्रवार को बम निरोधक दस्ते की मौजूदगी में बम को नष्ट किया गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक ने विष्णुगढ़ थाना प्रभारी राम नारायण सिंह को जानकारी दी उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर डीएसपी सी सी आर सीआरपीएफ 22 बटालियन सहायक समादेष्टा सुरक्षा बल के जवानों की मौजूदगी में बम को उड़ा कर भी नष्ट किया गया।
विष्णुगढ़ प्रखंड समेत आसपास के इलाके में पढ़ने वाले छात्र छात्रों को अब स्नातक स्तरीय पढ़ाई लिखाई के लिए लोगों को काफी लाभ मिल पाएगी सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आने वाले गरीब असहाय आम लोगों के बच्चों के लिए प्रत्येक वर्ष लाखों रुपए बाहर जाता था तथा हजारीबाग रांची धनबाद समेत अन्य शहरों में बच्चे रहकर पढ़ाई लिखाई करते थे लेकिन अब टेकलाल महतो डिग्री कॉलेज का मान्यता मिलने से पठन-पाठन कार्यों में स्थानीय लोगों को व छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा मिलेगी उक्त बातें मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने डिग्री कॉलेज उद्घघाटन समारोह के दौरान बताएं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
झारखंड कैबिनेट में 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीयता विधेयक पारित किए जाने एवं ओबीसी को 27% आरक्षण लागू करने के इस ऐतिहासिक फैसले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमिटी के सौजन्य से भव्य जुलूस गुरुवार को निकाला गया पूरी खबर जानने के लिए क्लिक करें।
झारखंड राज्य फसल राहत योजना लाभ के लिए 13 सितंबर तक पूरे हजारीबाग जिले में 70488 किसानों ने अपना आवेदन ऑनलाइन करवाए हैं सबसे पहले पायदान में इचाक प्रखंड के 11045 किसान केरेडारी प्रखंड का 10626 किसान दूसरी पायदान पर एवं तीसरे पायदान पर चौपारण में 10174 किसानों ने लाभ के लिए ऑनलाइन आवेदन करवाए हैं विष्णुगढ़ में अब तक 5340 किसानों ने ऑनलाइन किए। उक्त जानकारी विष्णुगढ़ प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभय कुमार ने मोबाइल वाणी संवाददाता को दिया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विष्णुगढ़ सात मिल चौक बनासो भेलवारा ऊंचा घाना बंदखारो ब्रह्म मोरिया समेत विभिन्न क्षेत्रों में 14 सितंबर को झारखंड सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में मंत्री परिषद में 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीय नीति विधेयक 2022 गठन की स्वीकृति दिए जाने की खुशी में बुधवार की शाम में लोगों ने पटाखे अबीर गुलाल लगाते हुए ढोल और नगाड़े मांदर की थाप से थिरकने लगे तथा खुशी से झूम उठे झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष कपिलदेव चौधरी के नेतृत्व में बंद खारो उच्चा घाना मोड़ गौरव पटेल के नेतृत्व में बनासो मनोज झारखंडी जयप्रकाश भाई पटेल के नेतृत्व में भेलवरा प्रदीप कुमार महतो के नेतृत्व में ब्रह्म मोरिया समेत अन्य क्षेत्रों में ग्रामीणों की मौजूदगी में खुशी का इजहार किए।खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
प्रतिभा विकास मंच के द्वारा गिरिडीह हजारीबाग बोकारो समेत अन्य जिले के कक्षा सातवीं से लेकर इंटरमीडिएट तक के छात्र-छात्राएं अधिक संख्या में सम्मिलित होने को लेकर विष्णुगढ़ प्रखंड के गोविंदपुर विष्णुगढ़ चेड्रा भेलवा रा समेत कई गांव के विद्यालयों में प्रतिभा विकास मंच के पदाधिकारी महेंद्र कुमार सुनील कुमार छोटन प्रसाद सिकंदर अली चुरामन महतो पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए छात्र छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है।
विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत अंतर्गत अंबाटांड में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भव्य गहदम झूमर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर पंचायत के उप मुखिया दौलत महतो की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई।सर्वसम्मति से तुलेश्वर महतो को अध्यक्ष दिलीप कुमार महतो को उपाध्यक्ष महानंद पटेल को कोषाध्यक्ष विनोद महतो को उप कोषाध्यक्ष सह सोशल मीडिया प्रभारी एवं सचिव अशोक कुमार तथा उप सचिव दौलत महतो के अलावा 17 कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।झूमर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले टीम को ₹251 प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम पुरस्कार विजेता को ₹7000 द्वितीय पुरस्कार विजेता को 5000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹1000 से सम्मानित किया जाएगा। बैठक में मुखिया चेतलाल महतो अर्जुन कुमार दिनेश महतो जुगल महतो चुरामन महतो उदय महतो रोहित महतो समेत कई लोग मौजूद थे।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
