विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत अंतर्गत अंबाटांड में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भव्य गहदम झूमर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर पंचायत के उप मुखिया दौलत महतो की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई।सर्वसम्मति से तुलेश्वर महतो को अध्यक्ष दिलीप कुमार महतो को उपाध्यक्ष महानंद पटेल को कोषाध्यक्ष विनोद महतो को उप कोषाध्यक्ष सह सोशल मीडिया प्रभारी एवं सचिव अशोक कुमार तथा उप सचिव दौलत महतो के अलावा 17 कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।झूमर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले टीम को ₹251 प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम पुरस्कार विजेता को ₹7000 द्वितीय पुरस्कार विजेता को 5000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹1000 से सम्मानित किया जाएगा। बैठक में मुखिया चेतलाल महतो अर्जुन कुमार दिनेश महतो जुगल महतो चुरामन महतो उदय महतो रोहित महतो समेत कई लोग मौजूद थे।अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।