विष्णुगढ़ प्रखंड के चानो पंचायत अंतर्गत 37 वर्षीय चारो मुर्मू पिता स्वर्गीय कोका मुर्मू की मौत 14 सितंबर को सड़क हादसे में मुंबई में हो गई थी। इसकी सूचना पाकर चानो के मुखिया प्रतिनिधि डूमर चंद महतो भामस के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश राम पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि परमेश्वर महतो मृतक के आश्रितों को हरसंभव सरकारी योजनाओं से लाभ दिलाने का आश्वासन दिए वहीं युवा शक्ति विचार मंच की ओर से ₹30000 नगद राशि देकर मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद किया गया।