विष्णुगढ़ के पूर्वी सुदूरवर्ती क्षेत्र नागी पंचायत अंतर्गत बस बनवा जंगल से हजारीबाग एसपी मनोज चौथे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 30 30 किलोग्राम का 2 केन बम पुलिस ने बरामद कर शुक्रवार को बम निरोधक दस्ते की मौजूदगी में बम को नष्ट किया गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक ने विष्णुगढ़ थाना प्रभारी राम नारायण सिंह को जानकारी दी उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर डीएसपी सी सी आर सीआरपीएफ 22 बटालियन सहायक समादेष्टा सुरक्षा बल के जवानों की मौजूदगी में बम को उड़ा कर भी नष्ट किया गया।
