सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र के युवाओं के लिये 'अमृत ट्रॉफी' के नाम से विशाल स्तर पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करवा रहे हैं। उन्होंने आज हज़ारीबाग स्थित कर्जन ग्राउंड में इसका भव्य उद्घाटन किया। एनटीपीसी, टाटा स्टील व फैंटेसी अखाड़ा के सहयोग से इसका आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर श्रोताओं के मनोरंजन हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए।इस टूर्नामेंट में हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र की 5 विधानसभाओं की पंचायतों से 400 से अधिक टीमें और झारखंड के अन्य क्षेत्रों से 100 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें लगभग 10 हज़ार खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल रहा है। इस टूर्नामेंट का हज़ारीबाग व रामगढ़ के 11 मैदानों में 30 दिनों तक आयोजन किया जाएगा, जिसमें खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्राप्त होगा। जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के कोच एडी बूथरॉयड, विजेता व रनर अप टीम का सहयोग व मार्गदर्शन करेंगे। इससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण व मंच प्राप्त होगा। इस टूर्नामेंट से खेल के क्षेत्र में हज़ारीबाग की छवि राष्ट्रीय स्तर पर और सशक्त होगी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के हजारीबाग गिरिडीह बोकारो धनबाद चतरा कोडरमा रामगढ़ जिले के कक्षा 7 से इंटरमीडिएट तक के परीक्षार्थी प्रतिभा खोज परीक्षा में शामिल होंगे।शांतिपूर्ण कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न करवाने के उद्देश्य से 3 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़े कार्यक्रम के तहत विष्णुगढ़ प्रखंड के रमुआ दुर्गा मंडप के परिसर में गुरुवार को भाजपा प मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक विष्णुगढ़ शाखा के द्वारा समझौता शिविर का आयोजन गुरुवार को किया जाएगा खाताधारकों को विभिन्न प्रकार के लेनदेन ऋण वसूली बीमा समेत अन्य जानकारी दी जाएगी उक्त जानकारी बैंक प्रबंधक मुक्ति कुमार ने मोबाइल वाणी संवाददाता को दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दुर्गा पूजा मनाने को लेकर विष्णुगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक वीडियो संजय कुमार कुमारी की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई। संचालन थाना प्रभारी राम नारायण सिंह ने किए।

झारखंड राज्य अनुसूचित सहकारिता विकास निगम के सौजन्य से जन जागरण केंद्र की ओर से जूट क्राफ्ट प्रशिक्षण केंद्र का उद्घघाटन मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने विष्णुगढ़ प्रखंड के नरकी पंचायत अंतर्गत अलकीलवा में किए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ प्रखंड के चे डरा पंचायत अंतर्गत करोंज मोड़ स्थित दुलारचंद प्रसाद साव के आवास पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्ले पार्टी के तत्वाधान में एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव पच्चू राणा ने किए उपस्थित लोगों ने झारखंड आंदोलनकारियों को चिन्हित करने हेतु आयोग का सुस्त रवैया पर गहरी चिंता व्यक्त किए।आंदोलनकारियों को सरकारी सुविधाओं का लाभ के अलावा सरकारी कार्यालयों में आंदोलनकारियों की समस्याओं को सरल समाधान से हो। बैठक में मुख्य रूप से घनश्याम पाठक अशोक गुप्ता सोहराय मांझी निर्मल महतो करीमुद्दीन अंसारी बासुदेव मंडल इस्माइल अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे।

विष्णुगढ़ समेत पूरे जिले में हल्का कर्मचारियों ने 16 सितंबर से 11 सूत्री मांग को लेकर हड़ताल पर जाने से आय प्रमाण पत्र आवासीय जाति एलपीसी परिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र बनाने जमीन का लगान कटाने दाखिल खारिज करने समेत विभिन्न कार्य नहीं बनाए जाने पर आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पूर्व से लम्बित एवं राज्य सरकार के साथ हुए समझौते के बाद स्वीकृत मांगो के समर्थन को लेकर झारखंड राज्य भूमि सुधार राजस्व उप निरीक्षक संघ, हजारीबाग द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की गई है। हड़ताल पर जाने के बाद जिले के विभिन्न अंचलों में कार्यरत राजस्व उपनिरीक्षकों ने अपने मांगों के समर्थन में समाहरणालय के समक्ष धरने पर बैठ गए हैं। 11 सूत्री मांगों में 10 अक्तूबर 2019 को झारखंड सरकार के साथ हुए समझौतेक्षके अनुसार राजस्व उपनिरीक्षकों का ग्रेड-पे 2400 रूपए एवं तीन वर्षों के बाद 2800 रूपए किए जाने, समझौते के अनुसार अंचल निरीक्षकों के पद पर सीधी बहाली पर रोक लगाते हुए 50 फीसदी पद वरीयता एवं शेष 50 फीसदी पदों पर प्रति वर्ष सीमित प्रतियोगिता के आधार पर प्रोन्नति दिए जाने, राजस्व उप निरीक्षकों का कार्यानुभव दस वर्षों के स्थान पर पांच वर्ष किए जाने, राजस्व प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने, राजस्व उपनिरीक्षकों को लैपटॉप एवं इंटरनेट सुविधा का खर्च दिए जाने, हल्का इकाई का पुनर्गठन किए जाने, दोपहिया वाहन व ईंधन खर्च उपलब्ध कराए जाने, क्षेत्र भ्रमण के दौरान सुरक्षा मुहैय्या कराए जाने, राजस्व उपनिरीक्षको व अंचल निरीक्षकों के रिक्त पदों को अविलंब भरे जाने एवं जनगणना से समायोजित राजस्व उपनिरीक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिए जाने सम्बन्धी मांगे शामिल है। धरने में जिला संघ के अध्यक्ष रामप्रकाश चौधरी, उपाध्यक्ष रीतलाल रजक, जिला सचिव रागिनी कच्छप, मो. आरिफ हुसैन, विक्रम कुमार, मयंक कुमार सिंह, बालेश्वर कुमार सहित जिले के विभिन्न अंचलों के राजस्व उपनिरीक्षक शामिल थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।