सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र के युवाओं के लिये 'अमृत ट्रॉफी' के नाम से विशाल स्तर पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करवा रहे हैं। उन्होंने आज हज़ारीबाग स्थित कर्जन ग्राउंड में इसका भव्य उद्घाटन किया। एनटीपीसी, टाटा स्टील व फैंटेसी अखाड़ा के सहयोग से इसका आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर श्रोताओं के मनोरंजन हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए।इस टूर्नामेंट में हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र की 5 विधानसभाओं की पंचायतों से 400 से अधिक टीमें और झारखंड के अन्य क्षेत्रों से 100 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें लगभग 10 हज़ार खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल रहा है। इस टूर्नामेंट का हज़ारीबाग व रामगढ़ के 11 मैदानों में 30 दिनों तक आयोजन किया जाएगा, जिसमें खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्राप्त होगा। जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के कोच एडी बूथरॉयड, विजेता व रनर अप टीम का सहयोग व मार्गदर्शन करेंगे। इससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण व मंच प्राप्त होगा। इस टूर्नामेंट से खेल के क्षेत्र में हज़ारीबाग की छवि राष्ट्रीय स्तर पर और सशक्त होगी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।