विष्णुगढ़ प्रखंड के चे डरा पंचायत अंतर्गत करोंज मोड़ स्थित दुलारचंद प्रसाद साव के आवास पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्ले पार्टी के तत्वाधान में एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव पच्चू राणा ने किए उपस्थित लोगों ने झारखंड आंदोलनकारियों को चिन्हित करने हेतु आयोग का सुस्त रवैया पर गहरी चिंता व्यक्त किए।आंदोलनकारियों को सरकारी सुविधाओं का लाभ के अलावा सरकारी कार्यालयों में आंदोलनकारियों की समस्याओं को सरल समाधान से हो। बैठक में मुख्य रूप से घनश्याम पाठक अशोक गुप्ता सोहराय मांझी निर्मल महतो करीमुद्दीन अंसारी बासुदेव मंडल इस्माइल अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे।
