विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत अंतर्गत बंदखारो कलहाबार में बुधवार को वज्रपात की घटना होने से पांच पशुधन की मौत घटनास्थल पर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार करुणा मांझी के पुत्र माधो सोरेन संजय सोरेन सुखलाल सोरेन का दो बकरी दो बकरा एवं एक बैल की मौत हो गई। इसकी जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों से ने अंचल अधिकारी को दे दिए हैं। सूचना पाकर पूर्वी जिला परिषद सदस्य सरयू पटेल मुखिया चेत लाल महतो पंचायत समिति सदस्य कैलाश महतो घटनास्थल पर पहुंचकर पशुधन मृतक के परिजन को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिए।