विष्णुगढ़ प्रखंड में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक प्लस टू उच्च विद्यालय विष्णुगढ़ परिसर में शुक्रवार को किया गया। अध्यक्षता विष्णुगढ़ संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव एवं संचालन प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अब्बास अंसारी ने किए बैठक के दौरान दशरथ राय ने कहा कि इस विभाग से सभी उपभोक्ता काफी परेशान हैं।
