वरिष्ठ समाजसेवी आशीष सहाय ने बढ़ती हुई डायबिटीज की रोकथाम के लिए निशुल्क डॉ मोरपेन की मशीन गरीब असहाय लोगों के बीच वितरण करने का कार्य कर रहे हैं उसी के तहत 23 अगस्त 2022 को हजारीबाग सदर ब्लाक के खपरीयावा पंचायत में मीनू सहाय डायबिटीज शिविर लगाकर लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है रजिस्ट्रेशन में आधार कार्ड का फोटो कॉपी और डॉक्टर का प्रिसक्रिप्शन लिया जा रहा है। श्री सहाय के सौजन्य से गरीबों के सहयोग के लिए हजारीबाग शहर में बहुत सारे कार्य किए जा रहे हैं जैसे निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र खोलकर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का काम भी किया जा रहा है जिन महिलाओं को सिलाई सेंटर में सिलाई का प्रशिक्षण लेना है वह हुरहुर चौक स्थित दुर्गा मंडप के सामने जन कल्याण फाउंडेशन निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में आकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं समय-10:30 से 4:00 बजे तक सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खुला रहता है यह श्री सहाय हजारीबाग के महिलाओं के लिए हजारीबाग के महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं