चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बहुमुखी प्रतिभा के धनी मेडिकल पेशे से जुड़े कई लोगों को गुरुवार को दिल्ली में आयोजित इंडियन आइकन कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में एवं चिकित्सा के क्षेत्र में हजारीबाग के दंत चिकित्सक डॉक्टर जीशान खान इंडियन आइकन से सम्मानित किया गया I इस पुरस्कार के लिए ऐसे लोगों को चुना जाता है, जिन्होंने अपनी सेवा के माध्यम से कई लोगों की ज़िन्दगी में बदलाव किया है और उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी है. पुरस्कार प्राप्त करने वाले चिकित्सा सेवा से जुड़े लोगों ने पुरस्कार ग्रहण करने के बाद खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ये पुरस्कार उन्हें लोगों की सेवा करने के लिए और प्रोत्साहित करेगा I बताते चलें कि पूरे भारत में अलग-अलग क्षेत्रों में समाज के प्रति कार्य करने के लिए 30 चिकित्सकों को चुनाव किया जाता है जिसमें झारखंड के हजारीबाग से एकमात्र बेहतर समाज मैं कार्य कर रहे हैं दंत चिकित्सक डॉक्टर जीशान खान को मिला यह अवार्ड बीसीसीआई के चेतन शर्मा द्वारा दिया गया के अलावा कार्यक्रम में डॉ स्टेफन, डॉ सुमन, डॉ शिवांगी, डॉ थॉमस शामिल थे l बताते चलें कि यह अबाउट दिल्ली के द पार्क होटल में आयोजित की गई थी अवार्ड प्राप्त करने के बाद डॉक्टर जीशान खान ने कहा कि लगातार समाज के प्रति एवं स्वस्थ के लिए कार्य करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे I झारखंड में पहला आइकन अवार्ड जीतने वाला डॉक्टर जीशान खान को चारों ओर से बधाइयां मिल रही है lपूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर सुदेश चंद्रवंशी का हजारीबाग जिला शाखा के द्वारा जैन भवन बड़ा बाजार के पास महासभा के हजारीबाग जिला शाखा के द्वारा जिला अध्यक्ष अजीत कुमार चंद्रवंशी के नेतृत्व में फूलमाला और बुके दे कर महासभा के स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। विदित हो कि 12 दिसंबर को कोलकाता में हुए चंद्रवंशी महासभा के राष्ट्रीय चुनाव में झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष *सुदेश कुमार चंद्रवंशी* को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय महामंत्री चुना गया है इस अवसर पर सुदेश चंद्रवंशी ने कहा कि अब झारखंड प्रदेश के साथ पूरे देश में जहां भी चंद्रवंशी समाज के लोग हैं उनके उत्थान और विकास के लिए कार्य करना होगा हजारीबाग और झारखंड में हम सबों ने जिस तरह से निष्पक्ष कार्य किया है वह अब देश के विभिन्न हिस्सों में भी करेंगे। जिला अध्यक्ष अजीत कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि हमें सिर्फ और सिर्फ समाजिक उत्थान के लिए अपने ध्यान को केन्द्रित करते हुए कार्य करना होगा तभी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सशक्त बनाया जा सकता है। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश युवा अध्यक्ष राकेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विजय राम चंद्रवंशी, दुर्गा राम चंद्रवंशी, विश्वनाथ राम चंद्रवंशी, प्रदेश युवा महामंत्री राजन वर्मा, जिला युवा अध्यक्ष शैलेश कुमार चंद्रवंशी,संतोष कुमार चंद्रवंशी खोड़ाहार, अरुण कुमार सिंह,मनोज कुमार वर्मा, मोहित वर्मा, अभिनव वर्मा, सुधीर वर्मा,गौरीशंकर प्रसाद, दिलीप कुमार, सुभाष वर्मा, अधिवक्ता प्रदीप सिंह, अधिवक्ता उत्तम सिंह, मुन्ना चंद्रवंशी, तुलसी प्रसाद,राजू चंद्रवंशी, गोविंद राम चंद्रवंशी, रविंद्र प्रसाद, महेंद्र वर्मा, महेश्वर चंद्रवंशी, राजेंद्र वर्मा, प्रकाश वर्मा, आदि दर्जनों लोग शामिल थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

रक्तदान है महादान। रक्तदान सबसे पुण्य कार्य होता है, इससे शरीर स्वस्थ रहता है। उक्त बातें स्थानीय मार्खम कॉलेज में एनएसएस एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के उद्घाटन समारोह में बतौर कॉलेज के प्राचार्य डॉ बिमल कुमार मिश्र ने कही। उन्होंने कहा कि रक्तदाता प्रत्येक तीन महीने में रक्तदान कर सकते हैं। ऐसी भी भ्रांतियां है कि रक्त दान करने से रक्त घटता है, परंतु ऐसा नहीं है। हर व्यक्ति के शरीर में ब्लड बैंक होता है, जो रक्त की कमी को पूरा करता है। रक्तदान में स्थानीय शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की मेडिकल टीम ने भरपूर योगदान दिया। इस अवसर पर मेडिकल टीम ने रक्तदाता प्रमाण पत्र निर्गत किए। रक्तदाताओं को कॉलेज के प्राचार्य डॉ मिश्र ने रक्तदाता प्रमाण पत्र वितरित किए। रक्त दाताओं में मुख्य रूप से एनएसएस के स्वयंसेवक सन्नी कुमार, विकास कुमार, एनसीसी कैडेट्स उत्पल कुमार राय ,संजय सोरेन, वीरेंद्र कुमार ,गोपी कुमार, मोहम्मद फैज अली, करण यादव, मोहम्मद साजिद अंसारी उपस्थित थे। आजादी के अमृत महोत्सव के वर्ष वर्ष भर के कार्यक्रम के तहत कॉलेज के शिक्षक भोला नाथ सिंह की देखरेख में आयोजित इस रक्तदान शिविर में कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ सुरेंद्र बरई, डॉ यूएस सिंह, डॉ एडी सिंह समेत शिक्षक कर्मचारी एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे। इस रक्तदान कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वयंसेवकों में आनंद कुमार, रंजय प्रसाद, प्रेरणा कुमारी, फरिहा अंजुम, प्रियांशी किशोर, राहुल कुमार, अंकित कुमार सिंह, अफाम अकरम, वरुण कुमार, कुणाल सिंह, शंकर कुमार, श्रवन कुमार राणा ,बसंत कुमार आशीष आर्य भारती उपस्थित थे।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

सरहुल मैदान हजारीबाग में तीन दिवसीय सोहराय मिलन समारोह का ऑल संथाल स्टूडेंट्स यूनियन एवं यंगब्लड आदिवासी समाज द्वारा शुक्रवार को साफ-सफाई के साथ शुभारंभ किया गया। सफाई कार्यक्रम में नगर निगम हजारीबाग एवं छात्र छात्राओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें। जिनमें नवीन टुडू ,पेरू, हरीश मुर्मू ,दुर्गा सोरेन, फ्रैंकलीन गोविंद, छोटे राजकुमार, चंदन, बालेश्वर, सिकंदर कैलाश, रोशन हसदा, विकास हेमरोम, विक्रम कुमार मुरमू, दिनेश टुडू ,समीर मुर्मू, मुकेश मुर्मू ,रमेश ,करण ,सुनील मुरमू प्रीतम उरांव सोनू तिर्की अजय टोप्पो राजेंद्र उराव, विशु ,दिलीप नगर निगम के शर्मा जी, आबिद अंसारी, मो. यूसुफ, शाहनवाज, मो. आरिफ एवं अन्य लोगों का साफ सफाई में महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में महासचिव नरेश सोरेन, केंद्रीय प्रवक्ता आनंद सोरेन,उपाध्यक्ष विजय मुर्मू किशोर हंसदा, अजय मुर्मू विकास टू डू अरविंद टुडू,साहिल मुर्मू संतोष सहदेव मांझी, अर्जुन टुडू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मौके पर  ऑल संथाल स्टूडेंट यूनियन एवं यंगब्लड आदिवासी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष मनोज टुडू ने कहा कि तीन दिवसीय सोहराई मिलन समारोह का प्रथम दिन साफ सफाई दूसरा दिन खेल एवं तीसरा दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम सरहुल मैदान हजारीबाग में की जा रही है। पूरे झारखंड राज्य में आदिवासी मूल निवासी दीपावली के एक दिन बाद खुशी उल्लास के साथ सोहराय पर्व को मनाते हैं । उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में संथाल समुदाय जनवरी के महीने में सोहराय पर्व को धूमधाम से मनाते हैं कुछ दिनों के बाद सभी छात्र-छात्राएं अपने घर को सोहराय पर्व मनाने चल जाएंगे इसके लिए पूर्व में ही छात्र-छात्राओं ने सोहराय मिलन समारोह आयोजित की गई है और इसका मुख्य उद्देश्य लोग छात्र-छात्राएं अपनी संस्कृति के साथ सदा जुड़े रहे ,नए जनरेशन को अपने पर्व त्योहार रीति रिवाज  से हमेशा अवगत कराते जाएं ताकि सभी छात्र छात्राएं अपनी संस्कृति से  दिल से सर्वदा जुड़े रहें। हजारीबाग का सोहराई मिलन समारोह कईे मामलों में छात्र छात्राओं के लिए अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है । नेतृत्व करने का अपनी संस्कृति के ज्ञान को प्रदर्शित करने का खेल का एक दूसरे के साथ प्रेम बांटने का इन सभी क्षेत्रों में छात्र छात्राओं को निखारने के एक मौका देती है। उन्होंने बताया कि खेल का कार्यक्रम कोलंबस कॉलेज के समीप स्टेडियम में आज10:00 बजे से शुभारंभ होगी।

गत 25 नवंबर को सेवानिवृत्त हज़ारीबाग कोर्ट के पेशकार क्रिस्टोफर लकड़ा का शव उनके ही जमीन के तालाब में मिला और वह जमीन वीरेन्द्र मेहता को नर्सरी "झारखंड नर्सरी "के कारोबार के लिए लीज पर दिया हुआ था। परिजनों ने वीरेंद्र मेहता को ही प्राथमिकी में नामजद आरोपी बनाया। मगर आरोपीआज तक पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। इतना ही नहीं, लीज पर लिए गए जमीन पर आज भी आरोपी और उसके सहयोगियों द्वारा कारोबार किया जा रहा है। वीरेंद्र मेहता की गिरफ्तारी, हत्या की उच्च स्तरीय जांच, पुलिस प्रशासन की मिलीभगत व मृतक के जमीन हड़पने के मांग को लेकर शुक्रवार को दिवंगत क्रिस्टोफर लकड़ा की धर्मपत्नी माग्रेट लकड़ा, जिलाध्यक्ष झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के रुचि कुजूर, सुशील ओरिया, अजय टोप्पो आदिवासी छात्र संघ के अजय टोप्पो, रंग ब्लड आदिवासी समाज के मनोज टुडू, सीपीईएम के गणेश कुमार सीटू व प्रवीण मेहता भीम आर्मी व आदिवासी समाज व संगठन और समर्थकों के साथ पुराना समाहरणालय धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।साथ ही पदयात्रा कर उपायुक्त हज़ारीबाग के माध्यम से मुख्यमंत्री को माग पत्र और ज्ञापन सौंपा। मांग पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, राज्यपाल, पुलिस महानिदेशक झारखंड व अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग नई दिल्ली को दिया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशील ओरिया और मंच संचालन विजय कुजुर ने किया। सयुंक्त संगठनों द्वारा एक दिवसीय धरना कर मुख्य रूप से मांग रखा गया कि नामजद आरोपी वीरेंद्र मेहता और उसके सहयोगियों की अविलंब गिरफ्तारी हो, आरोपी द्वारा संचालित झारखंड नर्सरी हत्या स्थल लीजधारी के कब्जे से मुक्त हो, आरोपी को अनुसूचित जनजाति उत्पीड़न प्रताड़ना एक्ट की धारा लगाया जाए, कोर्रा थाना प्रभारी उत्तम तिवारी व अनुसंधानकर्ता सुदीप पांडेय की उदासीन और आरोपी से मिलीभगत की जांच हो, आरोपी दबंग और भूमाफिया है। इसलिए जांच सी आईडी या फिर सी.बी.आई. से कराया जाए। अपने संदेश में रुचि कुजुर ने कहा कि राज्य अलग होने के बाद भी आदिवासी राज्य में उनको हक और अधिकार की लड़ाई अब भी लड़नी पड़ रही है‌। राज्य सरकार के दिशा निर्देश के बाद भी पुलिस प्रशासन उदासीन, पक्षपातपूर्ण और आदिवासी विरोधी रवैया अपना रही है।

विष्णुगढ़ प्रखंड के नरकी ग्राम पंचायत में गुरुवार को आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका विधिवत उद्घघाटन पूर्वी जिला परिषद सदस्य मिथिला पटेल सीओ रामबालक कुमार मुखिया बेवी देवी पंचायत समिति सदस्य अनीता देवी समेत अन्य लोगों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

अखिल भारतीय वर्णवाल महिला प्रदेश अध्यक्ष पूनम वर्णवाल की अध्यक्षता में बरनवाल सेवा सदन भवन विष्णुगढ़ के प्रांगण में नवयुवक वर्णवाल संघ के द्वारा बैठक किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सरकार किसानों के लिए समर्थन मूल्य ₹20 50 पैसे प्रति किलोग्राम से खरीदारी किए जाने के उद्देश्य विष्णुगढ़ प्रखंड के चेडरा पैक्स व अचलजामू पैक्स को आदेश दिया गया है। बुधवार को चेडरा धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घघाटन झामुमो जिला अध्यक्ष शंभू लाल यादव ने फीता काटकर किए।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

रोजी रोजगार के लिए राजस्थान से झारखंड के हजारीबाग क्षेत्र में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर के साथ कुट्टी बनाने वाली मशीन को जोड़कर इस क्षेत्र में भाड़े में रूम लेकर रह कर अपना जीवन यापन करने आते हैं। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा का एक शिष्टमंडल जिला अध्यक्ष सैयद तनवीर अहमद की अध्यक्षता में सदर पूर्वी मंडल अध्यक्ष नसीम अख्तर एवं मंडल कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यपालक अभियंता से शिष्टाचार मुलाकात कर बिजली की अनेक समस्याओं से अवगत कराया एवं बिजली की जर्जर पोल एवं तार को बदलने के लिए एक मेमोरेंडम कार्यपालक अभियंता को सौपा बताया कि हजारीबाग की जनता बिजली की समस्याओं से जूझ रही है एवं काफी परेशान है मगर झारखंड की सरकार है जो कि बिल्कुल निंद्रा अवस्था में सोई हुई है, शाम में बिजली कटौती होने से बच्चों की पढ़ाई लिखाई काफी प्रभावित हो रही है जिसका फ़िक्र   यहां के मुख्यमंत्री को नहीं है इसलिए भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा मुख्यमंत्री से आग्रह करती है कि वह शीघ्र ही हजारीबाग की बिजली समस्याओं का निवारण करें अन्यथा जनता आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएगी ।