अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर सुदेश चंद्रवंशी का हजारीबाग जिला शाखा के द्वारा जैन भवन बड़ा बाजार के पास महासभा के हजारीबाग जिला शाखा के द्वारा जिला अध्यक्ष अजीत कुमार चंद्रवंशी के नेतृत्व में फूलमाला और बुके दे कर महासभा के स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। विदित हो कि 12 दिसंबर को कोलकाता में हुए चंद्रवंशी महासभा के राष्ट्रीय चुनाव में झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष *सुदेश कुमार चंद्रवंशी* को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय महामंत्री चुना गया है इस अवसर पर सुदेश चंद्रवंशी ने कहा कि अब झारखंड प्रदेश के साथ पूरे देश में जहां भी चंद्रवंशी समाज के लोग हैं उनके उत्थान और विकास के लिए कार्य करना होगा हजारीबाग और झारखंड में हम सबों ने जिस तरह से निष्पक्ष कार्य किया है वह अब देश के विभिन्न हिस्सों में भी करेंगे। जिला अध्यक्ष अजीत कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि हमें सिर्फ और सिर्फ समाजिक उत्थान के लिए अपने ध्यान को केन्द्रित करते हुए कार्य करना होगा तभी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सशक्त बनाया जा सकता है। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश युवा अध्यक्ष राकेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विजय राम चंद्रवंशी, दुर्गा राम चंद्रवंशी, विश्वनाथ राम चंद्रवंशी, प्रदेश युवा महामंत्री राजन वर्मा, जिला युवा अध्यक्ष शैलेश कुमार चंद्रवंशी,संतोष कुमार चंद्रवंशी खोड़ाहार, अरुण कुमार सिंह,मनोज कुमार वर्मा, मोहित वर्मा, अभिनव वर्मा, सुधीर वर्मा,गौरीशंकर प्रसाद, दिलीप कुमार, सुभाष वर्मा, अधिवक्ता प्रदीप सिंह, अधिवक्ता उत्तम सिंह, मुन्ना चंद्रवंशी, तुलसी प्रसाद,राजू चंद्रवंशी, गोविंद राम चंद्रवंशी, रविंद्र प्रसाद, महेंद्र वर्मा, महेश्वर चंद्रवंशी, राजेंद्र वर्मा, प्रकाश वर्मा, आदि दर्जनों लोग शामिल थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।