भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा का एक शिष्टमंडल जिला अध्यक्ष सैयद तनवीर अहमद की अध्यक्षता में सदर पूर्वी मंडल अध्यक्ष नसीम अख्तर एवं मंडल कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यपालक अभियंता से शिष्टाचार मुलाकात कर बिजली की अनेक समस्याओं से अवगत कराया एवं बिजली की जर्जर पोल एवं तार को बदलने के लिए एक मेमोरेंडम कार्यपालक अभियंता को सौपा बताया कि हजारीबाग की जनता बिजली की समस्याओं से जूझ रही है एवं काफी परेशान है मगर झारखंड की सरकार है जो कि बिल्कुल निंद्रा अवस्था में सोई हुई है, शाम में बिजली कटौती होने से बच्चों की पढ़ाई लिखाई काफी प्रभावित हो रही है जिसका फ़िक्र   यहां के मुख्यमंत्री को नहीं है इसलिए भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा मुख्यमंत्री से आग्रह करती है कि वह शीघ्र ही हजारीबाग की बिजली समस्याओं का निवारण करें अन्यथा जनता आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएगी ।