विष्णुगढ़ प्रखंड के खरकी उत्क्रमित मध्य विद्यालय मडमो पंचायत के डुमरियाटांड उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय एवं ब्रह्ममोरिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बीते दिन ग्रामीणों सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग एवं विद्यालय प्रधानाचार्य के उपस्थिति में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
चुरचू फुटबॉल मैदान में दुर्गा सोरेन सेना की बैठक विजय हंसदा की अध्यक्षता व संचालन गुरुदयाल हंसदा ने किया। तथा इस बैठक के मुख्य अतिथि दुर्गा सोरेन सेना के केंद्रीय मुख्य पर्यवेक्षक आदरणीय बिरसा हंसदा उपस्थित हुए । तथा इस बैठक में दुर्गा सोरेन सेना के केंद्रीय आई टी सेल प्रभारी रमेश कुमार महतो , केन्द्रीय सदस्य श्री सदानंद सिंह, अजय हंसदा , रवि नायक, फिरोज खान , शहंसाह खान तथा जिला संयोजक फिरोज खान , रविशन टुडू , प्रदीप गुप्ता आदि उपस्थित थे । इस बैठक में दुर्गा सोरेन सेना के कमेटी का विस्तार करते हुए चूरचू प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह,उपाध्यक्ष सन्तोष बास्के,सुखदेव सोरेन, सुरेश हंसदा, झरी मांझी, जमुना महतो,राजेन्द्र साव, शाहबाज खान,सचिव अर्जुन हंसदा तथा महासचिव, कोषाध्यक्ष, उपकोषाध्यक्ष, प्रवक्ता, आई टी सेल प्रभारी, सोशल मीडिया इत्यादि का चयन किया गया । डीएसएस केंद्रीय मुख्य पर्यवेक्षक श्री बिरसा हंसदा ने कहा कि आज के समय मे दुर्गा सोरेन सेना एक बहुत बड़ा समाजिक संगठन है । दुर्गा सोरेन सेना में सभी को ईमानदारी पूर्वक काम करना है। इस संगठन से गरीब , दलित ,निम्न वर्ग, पिछड़ा वर्ग , आदिवासी ,मूलवासी तथा वे वजह गरीबों को परेशान करने वाले के ऊपर दुर्गा सोरेन सोरेन के माध्यम से हर समस्याओं के समाधान के लिए कृत संकल्पित है । प्रधानमंत्री आवास योजना , लाल कार्ड , वृद्धा पेंशन इत्यादि छोटी मोटी समस्याओं के समाधान के लिए डीएसएस टीम के माध्यम से ब्लॉक ऑफिसर से सम्पर्क कर सही आदमी का पहचान कर उसे उसका हक और अधिकार दिलाने का काम करेगी। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
फहीमा अकैडमी हजारीबाग में सोमवार को दो दिवसीय रफीक अंसारी मेमोरियल इंटर स्कूल एथलीट प्रतियोगिता 2021 का प्रारंभ हुआ। जिसके मुख्य अतिथि अंशुता लकड़ा सचिव स्पोर्ट्स दक्षिण पूर्व रेलवे रांची तथा पूर्व कप्तान भारतीय महिला हॉकी टीम एसडीएम चतरा मुमताज अंसारी उपस्थित थे। प्रतियोगिता में उपस्थित अतिथि गण के रूप में महेश प्रजापति डीएसपी हजारीबाग सदर, अशोक कुमार प्रेसिडेंट हजारीबाग ओलंपिक एसोसिएशन, भैया मुरारी सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हजारीबाग ओलंपिक एसोसिएशन, हजारीबाग कल्पना 12 प्रेसिडेंट हजारीबाग एवं एसोसिएशन जुननू रेन संस्थापक गुमला स्पोर्ट्स अकैडमी अरविंद सिंह थाना प्रभारी लोसिंहना, अजीत कुमार सेक्रेटरी हजारीबाग एथलीट एसोसिएशन आदि उपस्थित थे इसके अलावा हजारीबाग जिले के 15 स्कूल के ऑफिशियल उपस्थित थे साथ ही इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों जैसे संत स्टीफन स्कूल, विवेकानंद सेंट्रल स्कूल, डीएवी हजारीबाग, उच्च विद्यालय, संत कोलंबस कॉलेजिएट स्कूल, थॉमस स्कूल, संत जेवियर स्कूल, आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल, प्लस टू हाई स्कूल, चिल्ड्रन पैराडाइज एवं फहीमा एकेडमी के छात्र-छात्राओं में विभिन्न प्रतियोगिताओं के अंडर 12 60 मीटर दौड़, अंडर 14 60 मीटर दौड़, अंडर 16 60 मीटर दौड़ आदि में भाग लिया एवं उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। स्कूल प्राचार्य फरहा फातमी ने कहा कि इस तरह के सपोर्ट फंक्शन का उद्देश्य बच्चों की समावेशी विकास करना है तथा इसके संस्थापक स्वर्गीय रफीक अंसारी का सपना साकार करना है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु प्रधानाचार्य फरहा फातमी तथा निर्देशक मो. अहमद अली एवं विभिन्न विद्यालय के समर्पित शिक्षक गण ने भागीदारी निभाई जिनके नाम इस प्रकार हैं मंच संचालक किशन कुमार राणा, आकाश उपाध्याय, मेहंदी हसन, हजरत अली, रोशन अग्रवाल, अंकित कुमार मिश्रा, मो. सफीक, महताब आलम, उषा कुमारी, मनोज कुमार, मोहम्मद मोहिउद्दीन और प्रशांत कुमार हैं। खेल प्रशिक्षक मंजीत गुप्ता की प्रतियोगिता को सफल बनाने में अहम भूमिका रही।
सरहुल मैदान हजारीबाग में ऑल संथाल स्टूडेंट यूनियन एवं यंगब्लड आदिवासी समाज द्वारा धूमधाम एवं शानदार तरीके से तीन दिवसीय सोहराय मिलन समारोह मनोज टुडू के नेतृत्व में संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में किस्टो बेसरा प्रखंड विकास पदाधिकारी केरेडारी, बिन करवा मांझी हाड़ाम महादेव मांझी, विशिष्ट अतिथि के रूप में बिरसा हांसदा दुर्गा सेना के केन्द्रीय मुख्य पर्यवेक्षक, आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुशील ओड़िआ, झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रुचि कुजुर, पुलिस कैंप के जवान शरीक होकर अपने कला संस्कृति को बचाने की अपील की एवं उनके द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस सोहराय मिलन समारोह में आदिवासी छात्र छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गीत संगीत एवं प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का जौहर बिखेरा। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का नजारा उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। अपनी शानदार प्रस्तुति को प्रदर्शित कर प्रतिभागियों ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि किस्टो बेसरा ने कहा कि वर्तमान समय में पढ़ाई के साथ साथ में अपनी संस्कृति के साथ दिल से जुड़े रहें और उसे बचाने के लिए हर पल प्रयासरत रहें सोहराय मिलन समारोह छात्र छात्राओं को अपनी संस्कृति से प्रेम करने का अवसर प्रदान करता है और सभी छात्र छात्राओं को सोहराई मिलन समारोह की हार्दिक शुभकामनाएं दी। दुर्गा सेना के बिरसा हंसदा ने अपने संबोधन में अपनी मातृभाषा संथाली भाषा एवं अन्य भाषाओं से प्रेम करने के लिए प्रेरित किया कहा कि आदिवासियों की पहचान उनकी भाषा एवं संस्कृति से ही है यदि हम अपनी संस्कृति नहीं बचाते हैं तो हमारा अस्तित्व समाप्त हो जाएगा । और साथ ही साथ कहा कि छात्र छात्राओं को विकास करने के लिए अपनी तरफ से भरपूर मदद दूंगा । बहराम हंसदा ऑल संथाल स्टूडेंट यूनियन के केंद्रीय सचिव ने कहा कि वर्तमान समय में इस आधुनिक समय में आदिवासियों की भाषा संस्कृति को बचाना बहुत जरूरी हो गया है और इसी के प्रमोशन के लिए यह कार्यक्रम को आयोजित किया जाता है ताकि वर्तमान युवा अपनी संस्कृति से सर्वदा जुड़े रह सकें। रुचि कुजुर ने कहा कि भाषा की पढ़ाई प्रत्येक स्कूलों में होनी चाहिए ताकि आदिवासी भाषाओं का समुचित विकास हो सके। सुशील ओड़िया ने सभी को सोहराय की हार्दिक शुभकामनाएं दी और प्रत्येक साल इसी प्रकार से धूमधाम से मनाने की अपील की। ऑल संथाल स्टूडेंट यूनियन के जिला अध्यक्ष देवीराम हेमरोम ने प्रत्येक स्कूल में ओलचिकी पढ़ाई करने की व ओलचिकी लिपि की पढ़ाई कराने की मांग की है सरकार से उसे जल्द ही लागू करने का प्रयास किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नवीन टुडू दुर्गा सोरेन पेरू, प्रदीप, हरीश मुर्मू, चुन्नू सोरेन, बहराम मरांडी, महासचिव नरेश सोरेन, फ्रैंकलीन केंद्रीय सचिव बहराम हसदा ,उपाध्यक्ष विजय मुर्मू ,किशोर हंसदा, जिलाध्यक्ष देवीराम हेमरोम, जिला सचिव देवी राम टुडू, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र किस्कू, केंद्रीय प्रवक्ता आनंद सोरेन, सरिता टुडू, प्रीतम उरांव, सोनू तिर्की, अनूप लाकड़ा, सरिता, नमिता संतोष प्रिया सुषमा मोनालिका लक्ष्मी प्रीति सविता नमिता पिंकी रिंकी सलोनी इत्यादि लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस मौके पर पन्नालाल मुर्मू, सानू मदन सोरेन, दिनेश हंसदा, दुर्गा सोरेन सेना के जिला प्रभारी सदानंद सिंह, दुर्गा सोरेन सेना के जिला मुख्य संयोजक फिरोज खान सहित आदीवासी समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
क्रिसमस (बड़ा दिन)के पूर्व क्रिसमस मिलन समारोह का दौर शुरू हो गया है इसी कड़ी में माता सदा सहायिका सदन,टेक्निकल संस्था,कैनरी हिल मारिमटोली में क्रिसमस गैदरिंग समारोह मनाया गया साथ मे बाल दिवस और स्पोर्ट डे के कार्यकलाप को भी जोड़ कर और भी आकर्षक समारोह मनाया गया।इस अवसर पर अतिथि के रूप में रुचि कुजुर जिलाध्यक्ष झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा ,अधिवक्ता फ़ा सैजु और डॉ ऐश्ले उपस्थित थे।सर्वप्रथम अतिथियों का अंगवस्त्र,फूलमाला से स्वागत, पारंपरिक नृत्य,चरनी का पवित्र जल से आशीष, से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात क्रिसमस केके का सयुंक्त रूप से काट कर सभी लोग बीच वितरित किया गया।संस्था में पढ़ने और कार्य करने वाले छोटे-बड़े विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।बाल दिवस और स्पोर्ट्स डे के अवसर पर संस्था की संचालिका सि मेरी,सि मेरी,और सि जेन्सी ने संस्था में प्रशिक्षण के साथ खेलकूद,व्यक्तिगत प्रतिभा और कौशल से जुड़े विभिन्न प्रतिस्पर्धा का प्रतियोगिता आयोजन किया था जिनमे सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच मे सांता क्लॉज ने बच्चों का मनोरंजन किया गिफ्ट और मिठाई बांटा।रुचि कुजुर ने अपने संदेश में कहा कि क्रिसमस मिलन समारोह आपस मे प्रेम और भाईचारा बांटने का समय है ईसा मसीह के प्रेम,करुणा और दया के संदेश को एक दूसरे के साथ बांटने का समय है।अधिवक्ता फ़ा सैजु ने कहा कि ईश्वर ने प्रत्येक को सम्पन्न बनाया है धन दौलत के अलावा भी हमारे अंदर अन्य गुण है क्रिसमस में दूसरों में अपनी चीज़ों को बांटने का समय है हमारे पास जो है अपनी सक्षमता के साथ बंटाने का समय है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में टेकलाल राम,मो बरकत, पुष्पा,ललित मेहता,जसप्रीत कौर,कामेश्वर राम ने सहयोग किया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
अटल सेवा केंद्र भाजपा कार्यालय हज़ारीबाग में सांसद जयंत सिन्हा ने शनिवार को किया हज़ारीबाग मीडिया बंधुगण के द्वारा हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र जनमानस को संबोधित किया। सांसद श्री सिन्हा ने गहन चिंता करते हुए बिजली की समस्या को तत्पर में रखते हुए राज्य सरकार की विफलता को दर्शाते हुए और हजारीबाग की जहां जनता कर रही है त्राहिमाम त्राहिमाम, आठ घंटे से भी कम में हो रही है बिजली की आपूर्ति | आम जीवन के साथ-साथ लघु उद्योग से लेकर बड़े उद्योग विभागों तक को हो रही है परेशानी परंतु सरकार अपने कान में तेल डाल कर सो गई है और मुख्यमंत्री सिर्फ अपना चेहरा चमकाते हुए दिख रहे हैं | ऐसे में जनता को ही सहनी पड़ रही है बिजली विभाग और राज्य सरकार की दोहरी मार । जहां एक तरफ किसानों को सिंचाई करने में हो रही है दिक्कत, विद्यार्थी पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, लघु उद्योग वाले अपना उद्योग सुचारु ढंग से नहीं चला पा रहे हैं, गृहणियों को हो रही है बिजली न रहने पर दिक्कत। इसलिए सांसद महोदय जी ने कि सरकार से आग्रह किया कि वह खजाना खत्म होने का ना दे हवाला उपाय बताएं सरकार प्रश्नों में ना उलझाएं | बिजली समस्या पर संसद महोदय ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के जनमानस क्या आश्वासन की वह ऊर्जा मंत्री आर के सिंह जी से निरंतर वार्तालाप कर रहे हैं डीवीसी और राज्य सरकार बिजली बकाया को लेकर कि वह जनता की समस्याओं का निवारण करते हुए राज्य सरकार को दिशा निर्देश दें ताकि जनता का विश्वास हमेशा सरकार पर बना रहे। बता दें कि कुछ दिन पहले सांसद जी ने माननीय रेल मंत्री अश्विन वैष्णव से की एक विशेष मुलाकात कर संसदीय क्षेत्र से जुड़े विभिन्न रेल विषयों पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने कहा कि हज़ारीबाग में रेल सुविधाओं की बढ़ोतरी हेतु हमें सदैव प्रधानमंत्री जी व रेल मंत्री जी का सहयोग प्राप्त होता है। मैं क्षेत्र में रेल सेवाओं की प्रगति हेतु निरंतर रेल मंत्री जी के साथ चर्चा कर रहा हूँ। क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलें और हज़ारीबाग रेलवे प्रगति की ओर अग्रसर रहे, इसके लिए प्रयासरत हूँ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को विष्णुगढ़ पुलिस टीम ने मडमो अंतर्गत कारीमाटी पुलिया के पास से ग्यारह मोटरसाइकिल तथा उस पर लोड 124 प्लास्टिक बोरियों में भरा हुआ कच्चा स्टीम कोयला जब्त किए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रदेश सचिव राकेश गुप्ता ने कहा कि जब चुनाव आता है तो बनने वाली प्रदेश की सरकार मुलभुत चीजें जैसा कि बिजली, पानी, रोजगार, विकास अनेकों मुद्दों का दिलासा देकर जनता को हमेशा ठग बनाया जाता है। सरकार में आने पर वही मुलभुत समास्याओं को दुसरा रूप देकर जनता को भटकाया जाता है और अपने मुद्दे पर सरकार विफल नजर आती है। उन्होंने कहा कि यह कहाँ तक का जायज़ है जब आम जनता अंधेरे में और वर्तमान झारखंड में हेमंत सरकार अपने मंत्रियों को फाॅर्चुनर, बंगला व आराम दायीं चीजों पर अपना नजर बनाईं है। बिजली आपूर्ति डीवीसी के बकाया राशि झारखंड सरकार के पास काफी पैसा होने के बाद भी नहीं दे रहीं हैं। इसलिए डीवीसी द्वारा बिजली की कटौती निरंतर जारी है। बिजली की आंख मिचौली व कटौती से बच्चों की पढाई-लिखाई व आमजनमानस का जल-जीवन सभी अस्थ व्यवस्थ है। अगर झारखंड सरकार कुछ दिनों में बिजली की समास्याओं पर उचित निर्णय नहीं लेती है तो बहुत जल्द सरकार के विरूद्ध व्यापक स्तर पर हल्ला बोल कार्यक्रम को आयोजित करेंगे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
झारखंड प्रदेश जनता दल युनाइटेड के अध्यक्ष खीरू महतो ने आगामी 26 दिसंबर को सभी जिलों में होने वाली कार्यसमिति की बैठक को लेकर जिलावार पर्यवेक्षक नियुक्ति किया गया। जिसमें चतरा जिला के पर्यवेक्षक के रूप में जनता दल युनाइटेड के प्रदेश सचिव राकेश गुप्ता को नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के नेतृत्व में चतरा जिला पर्यवेक्षक राकेश गुप्ता पंचायतवार, प्रखण्डवार व जिलावार में कमिटी का गठन व मजबुती हेतु कार्य करेंगे। चतरा जिला के पर्यवेक्षक के रूप में राकेश गुप्ता के नियुक्ति पर पार्टी के कईं दिग्गज नेताओं एवं शुभचिंतकों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुक्रवार को हजारीबाग के हीराबाग चौक के समीप हेमंत सरकार के विरोध में अनोखे अंदाज में युवाओं पर हो रहे अत्याचार का विरोध जताया। मुर्गा और अंडे बेचकर जमकर प्रदर्शन किया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विकास सिन्हा ने कहा कि हेमंत सरकार ने 2021 को नियुक्ति वर्ष घोषित किया है। हेमंत सोरेन सरकार इस वादे को जमीन पर उतारने में फेल रही है। महज दो सप्ताह के भीतर इस साल का आखिरी दिन भी बीत जायेगा. जो स्थिति है, उससे स्पष्ट है कि सरकार अपने ही किये गये चुनावी वायदों और जेपीएससी की नाकामी के बीच एक बार फिर फंसती नजर आ रही है। नौकरी देने की बजाये हेमंत सोरेन युवाओं से नौकरी तलाशने की बजाय अंडा, मुर्गी बेचने को कह रहे हैं. नौकरी के लिए युवाओं को परेशान नहीं होने की बात कही है। यह साबित हो चुका है कि यह सरकार युवा विरोधी हैं। साथ ही कहा कि युवाओं को ठगने में लगी है हेमंत सरकार। मौके पर उपाध्यक्ष विक्रमादित्य, महामंत्री आशीष गुप्ता, निशिकांत सिंह, मीडिया प्रभारी रितेश खण्डेलवाल, विशेषांक वर्मा, भाजयुमो नगर पूर्वी अध्यक्ष अमित कुमार,गुड्डू कुमार,रोशन कुमार प्रजापति,चंदन कुमार,मुकेश मेहता,राहुल कुमार,पंकज मेहता,बदल गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।
