लगातार 14 दिनो से बैठे होमगाड के चयनित अभ्यर्थीयों को नियुक्ति पत्र जिला प्रशासन के द्वारा नहीं दिये जाने की वजह से भुख हड़ताल में बैठे हजारीबग के बेरोजगार युवाओं के समर्थन में चल रहे जिला समहरणालय परिसर के समक्ष राजद अध्यक्ष सह समाज सेवी तथा शांति समिति सदस्य संजर मलिक धरना स्थल पहुंचे और कहा कि किसी भी हाल में यह बहाली रद्द नहीं होने दिया जाएगा। ऐसा होगा तो गरीबों की हितैषी गठबंधन की सरकार नौकरी युवाओं के देने की बात अटल है जिस कारण बदनामी हो और विपक्ष यह ताक में लगी है इस बात की जानकारी को स्वयं मैं मंत्री सत्यान्नद भोक्ता से कहा आप जल्द संज्ञान लें और उनकी मांगो को पुरा किया जाए ताकि बिगड़ रहे उनके हालात को अविलंब वहां इस भीषण सर्दी में खुले आसमान के नीचे बैठे उन महिलाओं के साथ बच्चे तथा युवाओं को नयाय दिया जाए ताकि खुश हो कर वो अपने घरों को जा सके ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विष्णुगढ़ प्रखंड के बेड़ा हरियारा पंचायत रमुआ से बुधवार की रात बोलेरो JH02 AW 2254 चोरी हो गई है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर विष्णुगढ़ पुलिस की टीम ने गुरुवार को मडमो स्कूल के पास से तीन मोटरसाइकिल में लदे 34 बोरियों में कच्चा कोयला जब्त किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विष्णुगढ़ प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय चानो में बीते दिन अभिभावक संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घघाटन मुख्य अतिथियों के द्वारा विधिवत रूप से किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पूरे झारखंड प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है जिससे आम नागरिकों को अपने पंचायत में लगने वाले शिविर में आवेदन देकर स्टॉल में जमा कर लाभान्वित हो सकते हैं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विष्णुगढ़ प्रखंड के 24 पंचायत में पंचायत समिति सदस्य मद में 15वें वित्त आयोग वित्तीय वर्ष 2020 21 22 में अपने अपने क्षेत्र के विकास के लिए राशि आवंटित किया गया है। किस पंचायत में कितनी राशि दी गई है प्राप्त राशि को किन-किन क्षेत्रों में कितनी योजनाएं क्रियान्वयन हो रही है। राशि का सदुपयोग व जरूरी क्षेत्रों में आवंटन की राशि का खर्च का विवरण खरना पंचायत समिति सदस्य चुनूलाल सोरेन ने मंगलवार को सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत जन सूचना पदाधिकारी सह सचिव पंचायत समिति को मांग किए हैं।बताते चलें कि पंचायत समिति सदस्य के आवंटित राशि को भेदभाव किया गया है अब तक कितनी राशि का बची हुई है पत्र में 9 सूत्री जानकारी मांग किया गया हैं।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
अंतराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय व जिला अध्यक्ष मस्टर झब्बू के नेतृत्व में बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री जीतन राम मांझी का पुतला दहन का कार्यक्रम झंडा चौक पर किया गया । संध्या लगभग 4:00 बजे सैकड़ो की संख्या में ब्राह्मण समाज के विप्र बड़ा अखाड़ा में जमा हुवे जहाँ से जुलुश की सकल में लोग झंडा चौक पहुँचे पहुँचने के क्रम में जितन राम मांझी मुर्दाबाद, जीतनराम मांझी होश में आव, ब्राह्मण एकता जिंदाबाद, आदि नारे लगाए गए । प्रदेश अध्यक्ष सुनिल कुमार पाण्डेय कहते हैं कि अफसोस हैं कि हमारे देश के गंदी मानसिकता का परिचय देने वाले में एक हैं जीतन राम मांझी। अनाप-शनाप बयान देकर सुर्खियां बटोरने में लगे हैं। यहीं सुखिर्यां असमाजिक शब्दों के भाषा बोलने पर इन्हें ले डुबेगी। जीतन राम का नाव में एक तरफ़ छेद हो चुका हैं। बस डुबने की देर हैं। धीरे धीरे ही सही इनका दल या पार्टी के लोग अब छोड़कर दुसरे दलों का दामन थाम रहे। साथ ही इनकी पार्टी में जो ब्राह्मण जुड़े है उनसे निवेदन है इनका साथ छोड़ कर अपना मान सम्मान बचाये ।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
फहीमा एकेडमी के प्रांगण में दो दिवसीय रफीक अंसारी मेमोरियल इंटर स्कूल एथलेटिक्स मीट 2021 का समापन मंगलवार को हुआ। इस मीट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डीडीसी हजारीबाग अभय कुमार सिंहा उपस्थित थे। इस मीट में हजारीबाग के 15 स्कूलों ने भाग लिया जिसमें संत स्टेफेन डी ए वी वी सी एस डीपीएस हजारीबाग हाई स्कूल मिशन स्कूल आर्यभट्ट स्कूल संत थॉमस स्कूल फहिमा अकैडमी संत कोलंबस कॉलेजिएट इत्यादि थे सबसे ज्यादा मेडल अपने नाम कर संत स्टीफन स्कूल की टीम ने चैंपियंस का खिताब अपने नाम रखा अलग-अलग वर्ग में स्कूलों ने अपना वर्चस्व दिखाया तथा अपनी प्रतिभा का झंडा गाना अंडर 12 200 मीटर में संत स्टेफेन विनर तथा संत कोलंबस स्कूल रनर रहा अंडर 12 एज में विवेकानंद स्कूल विनर रहा अतः अंडर फोर्टीन गर्ल्स में संत कोलंबस स्कूल का वर्चस्व रहा इस मीट में स्टेशन डीएवी विवेकानंद तथा संत कोलंबस कॉलेजिएट के बच्चों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा यह साबित किया कि हजारीबाग के बच्चे खेल के क्षेत्र में किसी से कम नहीं बतौर मुख्य अतिथि डीडीसी अभय कुमार सिन्हा ने फहीमा एकेडमी की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि आज के इस कोविड-19 से 10 महीने बच्चों के समावेशी विकास के लिए स्कूल के द्वारा उठाया गया कदम सराहनीय है तथा हजारीबाग के सभी स्कूलों के प्रतिभागियों के प्रतिभा खुश रहते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें परिंदों की तरह पूरे आसमान को नापने की शुभकामनाएं दी तथा जीवन में अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए जी तोड़ मेहनत करने का संदेश दिया स्कूल प्राचार्य फरहा फातमी ने डीडीसी अभय कुमार सिन्हा को मोमेंटो देकर सम्मानित किया तथा सभी स्कूलों के प्रतिभागियों एवं कोच को जीत की बधाई देते हुए कहा कि फहीमा एकेडमी इसी तरह बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम कराने के लिए प्रयासरत रहेगा हजारीबाग एथलेटिक एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं कोच को फहीमा एकेडमी के मंच से सम्मानित भी किया गया तथा उन्हें उनके सहयोग के लिए पूरे फहीमा परिवार की ओर से धन्यवाद दिया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक हसरत अली, किशन कुमार, आकाश उपाध्याय, मेहंदी हसन, महताब आलम, प्रशांत कुमार, रोशन अग्रवाल, मो. शफीक, मनोज कुमार, उषा राणा, मो. मोहिद्दीन, अंकित कुमार एवं खेल प्रशिक्षक मनजीत गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आजसू पार्टी की अनुसंगी इकाई अखिल झारखण्ड पिछड़ा वर्ग महासभा के द्वारा हज़ारीबाग ज़िला मुख्यालय में सामाजिक न्याय सभा के माध्यम से झारखण्ड में पिछड़ी जाति को राष्ट्रीय मानक के अनुसार आरक्षण के लिए धरना दिया गया। सामाजिक न्याय सभा सह उपवास के कार्यक्रम की अध्यक्षता हज़ारीबाग ज़िला अध्यक्ष विकास राणा ने किया। हज़ारीबाग ज़िला अध्यक्ष विकास राणा की अध्यक्षता में आयोजित हज़ारीबाग सामाजिक न्याय सभा सह उपवास के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माण्डू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो, बरकट्ठा विधानसभा प्रभारी प्रदीप कुमार मेहता, बरही विधानसभा प्रभारी राजसिंह चौहान, केन्द्रीय सचिव परमेश्वर महतो, केन्द्रीय सचिव गुड्डू यादव उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हज़ारीबाग ज़िला अध्यक्ष सह अखिल झारखण्ड पिछड़ा वर्ग महासभा के प्रदेश संयोजक विकास राणा ने कहा कि राष्ट्रीय मानक के आधार पर पिछड़ी जाति को आरक्षण दे हेमन्त सरकार। पिछड़ी जाति के लिए आजीवन वैद्यता वाली जाति प्रमाण पत्र निर्गत हो। झारखण्ड में जातिगत जनगणना कराया जाय। मुख्य अतिथि माण्डू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो ने जूस पिलाकर कार्यकर्ताओं के उपवास को खत्म करवाया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विष्णुगढ़ प्रखंड के चानो ग्राम पंचायत में सोमवार को कड़ाके की ठंड को देखते हुए चानो मुखिया पार्वती देवी एवं पंचायत समिति सदस्य युसूफ अंसारी ने सभी चौक चौराहों में अलाव की व्यवस्था किए।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
