हजारीबाग जिले में कोविड-19 के मामले की बढ़ती संख्या पर उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने आदेश जारी करते हुए कोविड-19 के प्रसार को रोकने हेतु एवं सामाजिक विलगाव सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के आलोक में संक्रमित व्यक्तियों के आवासों के चौहद्दी को संक्रमण तिथि से 14 दिनों तक के लिए माइक्रो कंटेनमेंट जोन के रूप में घोषित किया है| इन क्षेत्र के व्यक्तियों को कोविड-19 के दिशा निर्देशों का अनुपालन कराने हेतु जागरूक करने का निर्देश अंचल अधिकारी सदर को दिया है, साथ ही असैनिक शल्य चिकित्सक सह-मुख्य- चिकित्सा पदाधिकारी को सभी संबंधित संक्रमित व्यक्तियों की नियमित जांच सहित आवश्यकतानुसार माइक्रो कंटेनमेंट जोन के आसपास रहने वाले व्यक्तियों का कोविड टेस्ट कराने का निर्देश दिया है| *सदर क्षेत्र में बनाए गए माइक्रो कंटेनमेंट जोन निम्न हैं:-* मुनका बगीचा कानी बाजार,जज कॉलोनी नियर कार्मेल स्कूल एवं सूर्या नगर को माइक्रो कंटेनमेंट जोन के रूप में घोषित किया है वहीं रामनगर के कदमा साईं सिटी अपार्टमेंट, ओकनी-1 के न्यू एरिया,बाड़म बाजार महेश सोनी चौक, श्री राम मेडिकल सदर अस्पताल के नजदीक, मुफस्सिल थाना अर्जुन कंपलेक्स,मटवारी कृष्णापुरी एवं लोचन पथ को भी माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है| राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के सभी पाबंदियां इन क्षेत्रों में लागू रहेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने बुधवार को विष्णुगढ़ प्रखंड के अलपीटो पंचायत के हेठली बोदरा में पीसीसी पथ का शिलान्यास किया गया।
विष्णुगढ़ भाजपा पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं ने सात मिल चौक पर बुधवार को प्रदेश कमेटी के आदेश अनुसार प्रदेश में बढ़ते हत्या लूट जैसी घटनाओं में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।
विष्णुगढ़ बगोदर डुमरी गोमिया सरिया टाटीझरिया बरकट्ठा नावाडीह चूरचू समेत अन्य पड़ोसी प्रखंडों में प्रवासी श्रमिकों का मौत निरंतर हो रही है।लोग अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए महानगरों की ओर पलायन करते हैं। जिससे आए दिन निरंतर प्रवासी श्रमिकों का मौत हो रही है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कोरोना एक बार फिर तेजी से पांव पसारने लगा है। इस महामारी के तेजी़ से बढ़ते प्रभाव के मद्देनज़र आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग में चलाए जा रहे सभी ऑफलाइन कक्षाएं व परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। उक्त जानकारी आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने दी। उन्होंने कहा कि अब सभी कक्षाएं ऑनलाइन संचालित किए जाएंगे ताकि पढ़ाई बाधित ना हो और पाठ्यक्रम को समय पर पूरा किया जा सके। वहीं विश्वविद्यालय में चल रहे सभी परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। डॉ गोविंद ने बताया कि कोरोना की पहली लहर से ही विश्वविद्यालय की ओर से ऑनलाइन कक्षाओं पर ज़ोर दिया गया था। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन कक्षाएं वर्तमान समय की मांग है और महामारी जैसे प्रकोप के वक्त यह काफी उपयोगी भी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन कक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय की ओर से आवश्यक तैयारी किए जाने के साथ साथ इसे शुरू भी कर दिया गया है। डॉ गोविंद ने विश्वविद्यालय की ओर से कोरोना से खुद को एहतियात बरतने की अपील आमजनों से की है और मास्क के उपयोग के साथ साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन करने को भी ज़रूरी बताया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विष्णुगढ़ प्रखंड के गैडा पंचायत के बसरिया चौक पर चकचूको सबलाडी किरतोडिह के गरीब बुजुर्ग दिव्यांग विधवा के बीच कड़ाके की ठंड को देखते हुए सरकार के द्वारा उपलब्ध कराए गए 200 कंबल का वितरण पंचायत के मुखिया आशा देवी पंचायत समिति सदस्य गोपी प्रसाद के द्वारा संयुक्त रूप से वितरण किया गया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
विष्णुगढ़ प्रखंड के खर की ग्राम पंचायत के बलकमक्का गांव में शुक्रवार को झारखंड राज्य अलग करने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद सोहर महतो मोहर महतो केवल महतो बोधराम महतो का 37 वां शहादत दिवस मनाया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखंड सरकार के 2 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हजारीबाग में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विष्णुगढ़ प्रखंड के सिरय एवं अचलजामु पंचायत के मुखिया राजेंद्र महतो एवं हरीश पटेल को उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद व अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र व शाल देकर सम्मानित किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
झारखंड सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्थानीय नगर भवन हजारीबाग में विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन एवं परिसंपत्तियों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया.कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को पारंपरिक स्वागत से की गई,इसके उपरांत कलादलो द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, मौके पर उपस्थित माननीय विधायक बड़कागांव सुश्री अंबा प्रसाद,आयुक्त कमल जॉन लकड़ा, उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद,उप विकास आयुक्त अभय कुमार सिन्हा व जेएमएम जिला अध्यक्ष शंभू लाल यादव ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की|कार्यक्रम के स्वागत संबोधन में आयुक्त कमल जॉन लकड़ा ने कहा कि सरकार पंचायतों में शिविर लगाकर कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने,लाभ पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाकर सराहनीय व संवेदनशीलता एवं समस्या का समाधान का प्रयास किया है| वहीँ प्रशासन के तंत्र के माध्यम से जन समस्याओं के समाधान के लिए प्राप्त आवेदनों को समयबद्ध तरीके से निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के द्वारा कार्यवाही की जा रही है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
