हजारीबाग के विभिन्न क्षेत्रों के विभिन्न समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए खासकर लोगों में बढ़ते जा रहे डायबिटीज की रोकथाम के लिए बढ़ते डायबिटीज के अन्य समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए स्वतंत्रता सेनानी एवं संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय के पौत्र वरिष्ठ समाजसेवी आशीष सहाय के द्वारा सोमवार को उनके आवास पर जरूरतमंद शुगर पेशेंट को शुगर जांच के लिए डॉ मोरपेन, शुगर मशीन का वितरण कर सहयोग किया गया। इसके अलावा आशीष सहाय जब भी हजारीबाग आते हैं तो हजारीबाग के लोगों के लिए कुछ ना कुछ चाहे आर्थिक रूप से सहयोग हो चाहे निरंतर कपड़ा पैंटशर्ट, टीशर्ट, कच्चा अनाज, शुगर मशीन, कंबल, मास्क, का वितरण निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का स्थापना कर बेरोजगार महिलाएं एवं युवतियों को सिलाई मशीन प्रशिक्षण करवाकर उन्हें सशक्त आर्थिक रूप से मजबूत करने का कार्य हो लगातार हजारीबाग की जनता को हर संभव मदद पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। हजारीबाग शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की जनता के प्रति उनका नेक विचार रहा हैइस बाबत लोगों का कहना है। कि इस शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आशीष सहाय का बहुत बड़ी उपलब्धि है। जो पिछले एक वर्ष से लगातार जरूरत के चीज जरूरतमंदों तक चाहे वह ग्रामीण क्षेत्र हो चाहे वह शहरी क्षेत्र हो सभी क्षेत्रों में, जरूरतमंदों तक कपड़ा, कचा अनाज, शुगर मशीन, कंबल, मास्क, वितरण कार मदद कर रहे है। बता दें कि आशीष सहाय के निर्देशानुसार पिछले कुछ महीनों तक मीनू सहाय डायबिटीज शिविर लगाकर लोगों को रजिस्ट्रेशन किया गया था जो लोग रजिस्ट्रेशन किए थे। उन लोगों को केबी सहाय जनकल्याण फाउंडेशन के तहत इस फाउंडेशन के संचालक आशीष सहाय के सौजन्य से शुगर मशीन का वितरण किया जा रहा है।
हजारीबाग चतरा एनएच 100 7 मील चौक पर बीते 4 वर्षों से मास्ट लाइट खराब हो जाने से राहगीरों को अंधेरे में जीने को विवश है। बताते चलें कि चौक में लंबी दूरी जाने के लिए यात्री बस का ठहराव होती है। जिसे शाम ढलते दुकानदारों व आने जाने वाले राहगीरों को अंधेरे में चोरी छिनतई का भय बना रहता है। विष्णुगढ़ गोमिया मार्ग का मुख्य रूट है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विष्णुगढ़ प्रखंड के खरना रोड स्थित पांडवापोखर मैदान में रविवार को संथाली सोहराय पर्व का उद्घघाटन पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रत्येक वर्ष 9 जनवरी को शुभारंभ किया जाता है।इस वर्ष कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए सादगी तरीके से झारखंड आदिवासी संथाल समिति के अध्यक्ष बहाराम हांसदा राजू सोरेन नायके कान्हू मुरमू मांझी हडाम चिडू मुर्मू बहाराम मरांडी सोनू मुर्मू राजू हांसदा ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विष्णुगढ़ प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र मडमो ग्राम पंचायत में रविवार को बगोदर विधानसभा के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ने कॉमन सर्विस सेंटर का उद्घघाटन फीता काटकर किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह केंद्र खुलने से आम लोगों को ऑनलाइन की सुविधा होगी। आय आवासीय जाति बिजली बिल तथा बैंकिंग सेवा का लाभ ग्रामीणों को मिलेगा केंद्र संचालक अर्जुन महतो करेंगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विष्णुगढ़ प्रखंड के गोविंदपुर उच्च विद्यालय परिसर में स्थापना दिवस गुरुवार को मनाया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्धघाटन मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल के द्वारा झारखंड के जननायक स्वर्गीय टेकलाल महतो ,विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष शिक्षक थानेशवर महतो ,एचएम राजेश उपाध्याय ,विद्यालय की छात्रा मालती कुमारी के चित्र पर पुष्प माल्यार्पण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि देकर शुभारंभ किया गया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हजारीबाग जिले में कोविड-19 के मामले की बढ़ती संख्या पर उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने आदेश जारी करते हुए कोविड-19 के प्रसार को रोकने हेतु एवं सामाजिक विलगाव सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के आलोक में संक्रमित व्यक्तियों के आवासों के चौहद्दी को संक्रमण तिथि से 14 दिनों तक के लिए माइक्रो कंटेनमेंट जोन के रूप में घोषित किया है| इन क्षेत्र के व्यक्तियों को कोविड-19 के दिशा निर्देशों का अनुपालन कराने हेतु जागरूक करने का निर्देश अंचल अधिकारी सदर को दिया है, साथ ही असैनिक शल्य चिकित्सक सह-मुख्य- चिकित्सा पदाधिकारी को सभी संबंधित संक्रमित व्यक्तियों की नियमित जांच सहित आवश्यकतानुसार माइक्रो कंटेनमेंट जोन के आसपास रहने वाले व्यक्तियों का कोविड टेस्ट कराने का निर्देश दिया है| *सदर क्षेत्र में बनाए गए माइक्रो कंटेनमेंट जोन निम्न हैं:-* मुनका बगीचा कानी बाजार,जज कॉलोनी नियर कार्मेल स्कूल एवं सूर्या नगर को माइक्रो कंटेनमेंट जोन के रूप में घोषित किया है वहीं रामनगर के कदमा साईं सिटी अपार्टमेंट, ओकनी-1 के न्यू एरिया,बाड़म बाजार महेश सोनी चौक, श्री राम मेडिकल सदर अस्पताल के नजदीक, मुफस्सिल थाना अर्जुन कंपलेक्स,मटवारी कृष्णापुरी एवं लोचन पथ को भी माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है| राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के सभी पाबंदियां इन क्षेत्रों में लागू रहेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने बुधवार को विष्णुगढ़ प्रखंड के अलपीटो पंचायत के हेठली बोदरा में पीसीसी पथ का शिलान्यास किया गया।
विष्णुगढ़ भाजपा पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं ने सात मिल चौक पर बुधवार को प्रदेश कमेटी के आदेश अनुसार प्रदेश में बढ़ते हत्या लूट जैसी घटनाओं में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।
विष्णुगढ़ बगोदर डुमरी गोमिया सरिया टाटीझरिया बरकट्ठा नावाडीह चूरचू समेत अन्य पड़ोसी प्रखंडों में प्रवासी श्रमिकों का मौत निरंतर हो रही है।लोग अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए महानगरों की ओर पलायन करते हैं। जिससे आए दिन निरंतर प्रवासी श्रमिकों का मौत हो रही है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कोरोना एक बार फिर तेजी से पांव पसारने लगा है। इस महामारी के तेजी़ से बढ़ते प्रभाव के मद्देनज़र आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग में चलाए जा रहे सभी ऑफलाइन कक्षाएं व परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। उक्त जानकारी आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने दी। उन्होंने कहा कि अब सभी कक्षाएं ऑनलाइन संचालित किए जाएंगे ताकि पढ़ाई बाधित ना हो और पाठ्यक्रम को समय पर पूरा किया जा सके। वहीं विश्वविद्यालय में चल रहे सभी परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। डॉ गोविंद ने बताया कि कोरोना की पहली लहर से ही विश्वविद्यालय की ओर से ऑनलाइन कक्षाओं पर ज़ोर दिया गया था। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन कक्षाएं वर्तमान समय की मांग है और महामारी जैसे प्रकोप के वक्त यह काफी उपयोगी भी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन कक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय की ओर से आवश्यक तैयारी किए जाने के साथ साथ इसे शुरू भी कर दिया गया है। डॉ गोविंद ने विश्वविद्यालय की ओर से कोरोना से खुद को एहतियात बरतने की अपील आमजनों से की है और मास्क के उपयोग के साथ साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन करने को भी ज़रूरी बताया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
