बगोदर विधानसभा के पूर्व विधायक प्रखर वक्ता कॉमरेड महेंद्र सिंह का 17 वीं शहादत दिवस बगोदर बस स्टैंड में 16 जनवरी को मनाया गया।

Transcript Unavailable.

विष्णुगढ़ प्रखंड के चानो ग्राम पंचायत में शनिवार को बैंक ऑफ इंडिया नवादा शाखा का ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ शाखा प्रबंधक देवानंद मिश्रा पूर्व जिला परिषद मिथिला पटेल कोडरमा सांसद प्रतिनिधि भुनेश्वर पटेल पूर्व मुखिया डूमरचंद महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व नारियल फोड़कर केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

विष्णुगढ़ प्रखंड के भांडेरी केंदुआ पसेरी गिद्धनिया रंगामाटी डूमरडीहा अलखरी जमुआ नवाटांड दुबका तिलैया खर्की फूसरो बेहराटांड़ बंदखरो मडमो तेलनियादाह समेत अन्य संथाल बहुल क्षेत्र में सोहराय पर्व हर्षोल्लास के साथ रविवार को संपन्न हो गया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

झरपो बुध बाजार में उतरीं छोटानागपुर कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के हेल्थ डायरेक्टर डॉ आरसी प्रसाद मेहता ने करोना से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाएं। साथ ही साथ बुध बाजार एवं आस-पास के गांव में हजारों मास्क एवं दवाइयों का निशुल्क वितरण किए। डॉ मेहता ने कहा किI कुर्ला से डरे नहीं डट कर मुकाबला करें। दूसरा लहर के तुलना में तीसरे लहर जायदा लोगों के संक्रमित होने की संभावना है जो व्यक्ति वैक्सीन ले चुके हैं उसे भी संक्रमण हो सकता है परंतु टीकाकृत व्यक्ति के लिए जानलेवा नहीं होगा, अतः सभी व्यक्ति क्रोना के जो नियम आज तक सीखे हैं उसका पालन करते हुए सजग और सावधान रहें, मास्क लगावे 2 गज दूरी का पालन करें,वैसे व्यक्ति जो घर से बाहर जा कर के काम करते हैं वह अपने बच्चों से सामाजिक दूरी का पालन करें हाथ धोकर या सेनेटराइज कर बच्चे को टच करें। वैसे बच्चे जो टिका नहीं लिए हैं या मात्र एक टीका लिए हैं वह अभी से सतर्क और सावधान रहें पहला लहर कोविड-19 के तुलना में दूसरा डेल्टा वेरिएंट संघारक था सरकारी आंकड़े के अनुसार प्रथम और दूसरे लहर में भारत में 4 लाख 76 व्यक्तियों का मृत्यु हुई है, दूसरा लहर के डेल्टा वेरिएंट मे एक परिवार में एक व्यक्ति संक्रमित होने के बाद दूसरे व्यक्ति के लिए उतना संक्रमण नहीं था तो तीसरा लहर एक व्यक्ति संक्रमित होने पर परिवार के अन्य सदस्य संक्रमित हो सकते हैं

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को भाजपा पश्चिमी मंडल के द्वारा सिमडेगा की घटना के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया गया। अध्यक्षता किशोर मंडल ने किए व मंच का संचालन राजेश सोनी ने किया बताते चलें कि सिमडेगा जिला में एक दलित युवक संजू प्रधान को भीड़ के द्वारा जिंदा जलाकर मारने की घटना पर भाजपा गंभीर है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय रांची में हज़ारीबाग़ नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल हज़ारीबाग़ के पूर्व युवा जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मिलकर शिष्टाचार मुलाकात  किया । इस अवसर पर सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का फूल माला और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और इस अवसर पर झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने हज़ारीबाग़ नवनिर्वाचित युवा ज़िला अध्यक्ष प्रकाश यादव, सदर विधानसभा हजारीबाग अध्यक्ष सोनू कुमार ,बरही विधानसभा के अध्यक्ष मनोहर यादव और बरकट्ठा विधानसभा के अध्यक्ष आलोक कुमार का स्वागत फूल माला पहना कर किये और इस अवसर पर जीते हुए साथियों का उत्साह बढ़ाया और साथ ही साथ संग़ठन को कैसे मजबूत किया जाए उसके बारे में मार्गदर्शन दिए और प्रदेश अध्यक्ष ने हज़ारीबाग़ ज़िला के युवा साथियों के जीत में अपना मुख्य योगदान देने वाले पूर्व युवा ज़िला अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव का फूल माला पहना कर स्वागत किय ।इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद,कुमार राजा,झारखंड कोटिनेटर भीम कुमार, हज़ारीबाग़ ज़िला महासचिव मनोज नारायण भगत,ओबीसी ज़िला अध्यक्ष सुरजीत नागवाला, कृष्णा किशोर प्रसाद आदि  उपस्थित थे ।

कृष्णा पूरी स्थित झामुमो कार्यालय में मंगलवार को झामुमो जिला समिति हजारीबाग के द्वारा दिशोम गुरु शिबु सोरेन का जन्मदिन मनाया गया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शंभुलाल यादव ने बर्थडे केक काटा और कार्यकर्ताओं को बधाई दी और गुरु जी के लंबी उम्र की कामना की। जिला अध्यक्ष शंभुलाल यादव ने कहा कि गुरूजी ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन के लिए लंबी लड़ाई लड़ी साथ ही साथ उन्होंने सूदखोरी और महाजनी प्रथा के खिलाफ लंबा आंदोलन किया। गुरुजी ने लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का काम किया। झारखंड और झाराखण्डियों  के लिए गुरुजी का योगदान अदुतीय है जिसे कभी भूला नहीं जा सकता। झारखंड अलग राज्य का जो तोहफा गुरुजी ने हमलोगों को दिया है उसे संवारने की आवशक्ता है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शंभुलाल के द्वार जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल एवं सदर अस्पताल एवं चौक चौराहों पर फल का वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  जिला अध्यक्ष शंभुलाल यादव, केंद्रीय समिति सदस्य रफीक अंसारी, बसुदेव महतो, नीलेश पाठक, महताब हुसैन, रुचि कुजूर, बबलू पासवान,भागिनाथ महतो, मोहन पासवान,मनोज मोदी, इफ्तेखार अहमद (टिंकू)निसार अहमद, मोहम्मद  कौसर,किशोर कुमार ,अनूप लकड़ा, अनवर हुसैन, महेंद्र यादव,धर्मेंद्र कुमार ठाकुर,नीलम देवी,राधा देवी देवंती देवी पार्वति देवी,रानी देवी,नीतू देवी,सुकुमार सिंह, जोगेंद्र राम,धनेश्वर ठाकुर,समेत दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।