गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी गोमिया विधायक लंबोदर महतो तथा मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो उर्फ निर्मल महतो को विष्णुगढ़ आजसू प्रखंड कमेटी के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर भव्य तरीके से स्वागत किया गया।
विष्णुगढ़ बैंक ऑफ इंडिया शाखा विष्णुगढ़ के द्वारा गालहोबार निवासी खाताधारी सुगिया खातून ने नवंबर 2020 में खाता खोला गया था। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के द्वारा उत्प्रेरित कर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत जोड़ा गया था। बीमा के कुछ दिन के बाद सुगीया खातून की आकस्मिक मौत हो गई।प्रत्येक वर्ष ₹330 उनके खाते से बीमा की राशि कटती थी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने बुधवार को जोबर पंचायत अंतर्गत बंदखारो गांव के कलहाबाइर टोला में पीसीसी पथ एवं गार्डवाल का शिलान्यास पूजा-अर्चना व नारियल फोड़कर किए।
Transcript Unavailable.
हजारीबाग गिरिडीह जिले के 33 श्रमिक दक्षिण अफ्रीका के माली में कंपनी व ठिकेदार के द्वारा मजदूरी नहीं भुगतान होने से उनकी स्थिति खराब हो गई है।सोशल मीडिया के जरिए वतन वापसी के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता मांडू विधायक जी पी पटेल डुमरी विधायक जगरनाथ महतो समेत अन्य विधायकों ने ट्वीट कर जानकारी दी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चौपारण प्रखंड के जय कला पंचायत अभी भी ऐसे एक हजार लोग हैं, जिन्होंने अब तक कोरोना टीका का पहला डोज भी नहीं लिया है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 जनवरी तक ऐसे ही मौसम की संभावना है।
हजारीबाग सांसद प्रतिनिधि विष्णुगढ़ के वरीय भाजपा नेता विपिन सिन्हा के 19 वर्षीय पुत्र साकेत सिन्हा उर्फ राजा का अचानक घर में निधन हो जाने से लोगों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट किए हैं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद पाण्डेय गणपत राय की 213 वीं जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में सैकड़ो वीर सपूतों ने अपना उल्लेखनीय योगदान दिया था और शहीद हुए थे। उन शहीदों में छोटानागपुर झारखंड के अमर शहीद पाण्डेय गणपत राय भी थे । उन्होंने ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के नेतृत्व में आजादी के दीवानों के सेनापति के रूप में काम किया था और छोटानागपुर में अंग्रेजी हुकूमत की जड़े हिला दी थी। पाण्डेय गणपत राय की गिरफ्तारी के 21अप्रैल 1858 ई. को कमिश्नर डाल्टन ने इन्हें फांसी की सजा सुना दी और उसी दिन रांची युनिवर्सिटी के समीप चौक पर एक कदम के पेड़ से लटका कर फांसी दे दी गयी। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
