जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में 73 वां गणतंत्र दिवस धूम-धाम से मनाई गई । जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह के द्वारा झंडोतोलन किया गया । सेवा दल के झंडोतोलन प्रभारी मनोज कुमार के साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ता ने राष्ट्रीय गीत गाए । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि संविधान के निर्माता डाॅ.भीमराव आम्बेडकर ने भारत के संविधान को 02 वर्ष 11 माह 18 दिन के समय में पुरा कर के 26 जनवरी 1949 को पुरा कर राष्ट्र को समर्पित किया और 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान पूरे देश में लागू हुआ था । इस गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय त्योहार में जिला कार्यकारिणी के सदस्य अदिब रिजवी, शशिकांत ओझा, विरेन्द्र कुमार सिंह, शशि मोहन सिंह, उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, उपाध्यक्ष गोविंद राम, अजय कुमार गुप्ता, लाल बिहारी सिंह, सरयू यादव, बिनोद सिंह, मिथिलेश दुबे, सुनिल कुमार अग्रवाल, सुनिल सिंह राठौर, नरेश कुमार गुप्ता, कजरू साव, साजिद अली खान, सुधीर कुमार पाण्डेय, अफरोज आलम, बेबी देवी, उपेन्द्र कुमार राय, ललितेश्वर प्रसाद चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी शैलेन्द्र कुमार यादव, मनोज नरायण भगत युवा कांग्रेस के अध्यक्ष जय प्रकाश यादव, सुरजीत नागवाल, राजू चौरसिया, दिलीप कुमार रवि, सदरूल होदा, विजय कुमार सिंह, डाॅ.डीपी सिन्हा, दिलदार अंसारी, बिनोद कुशवाहा, जावेद इकबाल, संजय कुमार तिवारी, सेवा दल के बब्लू कुशवाहा, विश्वास पासवान, शुभम शर्मा, गुड्डू सिंह, कृष्णा किशोर प्रसाद, सोनू वर्मा, रोहन ठाकुर, सालिक जफर, भैया असीम कुमार, राजेश कुमार गुप्ता, अमृतेष रंजन, विरेन्द्र शुक्ला, प्रखंड अध्यक्ष अजित कुमार सिंह, मो. मेराज, बाबर अंसारी, सैयद अशरफ अली, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी, मो. कयूम , गुलाम शाबिर उर्फ बब्लू के अतिरिक्त सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
सीमा सुरक्षा बल मेरू कैम्प में 73वां गणतंत्र दिवस बडे हर्षों-उल्लास से मनाया गया। गणतंत्र दिवस के शुभअवसर पर बी0एस0एफ0 कैम्प, मेरू में दिनभर के श्रंखलाबद्व कार्यक्रमों की शुरूआत प्रातः 08ः30 बजे पी0एस0 बैन्स, महानिरीक्षक द्वारा ध्वजारोहण के साथ प्रारंम्भ हुई । संस्थान के कवार्टर गार्ड में आगमन पर पी0एस0 बैन्स, महानिरीक्षक महोदय को कवार्टर गार्ड पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सभी उपस्थित अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों व कार्मिकों ने ध्वजारोहण उपरान्त उमंग व जोश से भरे एक स्वर में राष्ट्रगान गाया। पी0एस0 बैन्स, महानिरीक्षक ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी कार्मिकों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व समृद्व जीवन एवम् उन्नत राष्ट्र के लिए सतत सजग एवं प्रयासरत रहने के आहवान के साथ-साथ शुभकामनाएं भी दी। इसके पश्चात अनुष्ठानिक गार्ड एवं अन्य सभी कार्मिकों को मिठाई वितरण की गई। इसके पश्चात पी0एस0 बैन्स, महानिरीक्षक ने सी0सु0बल, मेरु स्थित अस्पताल का दौरा किया एवं उपचाराधीन सीमा प्रहरियों का हाल-चाल जाना व गणतंत्र दिवस पर अपनी शुभकामनाओं के साथ-साथ उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। महोदय ने इन उपचारधीन रोगियों को ताजे फल भी भेंट किये। दोपहर 12ः00 बजे से मेरु परिसर स्थित अनंताचारी स्टेडियम में बडे खाने एवं देश भक्ति से औत-प्रोत रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिमसें मेरू कैम्प के समस्त अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी, अन्य कार्मिक, प्रशिक्षणार्थी एवं बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नव आरक्षक सम्मलित हुए। इस अवसर पर जॉज एंव ब्रॉस बैण्ड ने अपने संगीत व गायन प्रस्तुति से समाँ बांध दिया। मौके का विशेष आकर्षण रस्साकसी का मुकाबला रहा जिसे विशिष्ट प्रशिक्षण स्कूल ने जीता। प्रशासनिक विंग, एस0टी0सी0 तथा नवआरक्षकों की टीमों का प्रदर्शन भी यादगार लायक सराहनीय रहा। पी0एस0 बैन्स, महानिरीक्षक ने अपने संदेश में कहा कि भारत एक घर्म-निरपेक्ष देश है जिसमें अलग-अलग धर्म, समप्रदाय के लोग रहते हैं जो भिन्न-भिन्न रंगों से इसे और भी खुबसूरत बनाते हैं। विविधता में एकता ही हमारी ताकत का मूल मंत्र एवं पहचान है। हमारा संविधान माला के मजबूत धागे के तौर पर हम सब को एक साथ बखूबी जोड़े हुए है, जिसे हमें लगातार और मजबूत करना है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
झारखण्ड राज्य के जिला हज़ारीबाग़ से एजाज आलम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के तरवा-खरवा स्थित मुख्य कैंपस में बड़े ही धूमधाम से 73वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। साथ ही कह रहे है कि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक ने राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया, जिसके बाद सामुहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने अपने उद्बोधन में कहा कि 26 जनवरी के ही दिन हमारे देश को पूर्ण स्वायत्त गणराज्य घोषित किया गया था और इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ।
झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ प्रखंड से राजेश्वर महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं की विष्णुगढ़ प्रखंड के सभी सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों शिक्षण संस्थानों में निर्धारित समय के अनुसार झंडोत्तोलन किया गया। प्रखंड मुख्यालय में वीडियो संजय कुमार कोंगरी सीएचसी में प्रभारी अरुण कुमार सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रधानाचार्य फणीश्वर महतो विष्णुगढ़ थाना परिसर में थाना प्रभारी जग लाल मुंडा बनासो स्थित B.Ed कॉलेज में सचिव राम प्रकाश भाई पटेल टेकलाल महतो डिग्री कॉलेज में विधायक जी पी पटेल विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज में सचिव ललिता देवी झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में पूर्व प्रखंड सचिव संजय प्रजापति कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय कुमार महतो समेत अन्य प्रतिष्ठानों में झंडोत्तोलन किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखण्ड राज्य के जिला हज़ारीबाग़ से एजाज आलम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि गणतंत्रता दिवस के पूर्व रात्रि में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी संगठन के द्वारा क्षेत्र में उत्पात मचाया गया।साथ ही बता रहे है कि विष्णुगढ़ के पूर्वी क्षेत्र मडमो एवं खरकी में 25 जनवरी की रात्रि में जमकर बवाल किया गया। सबसे पहले मडमो ग्राम पंचायत में एक सरकारी विद्यालय में काला झंडा फहराया गया।उसके बाद खरकी में जिओ टावर के कंट्रोल रूम को बम से उड़ा कर छतिग्रस्त कर दिया गया।
73वें गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी, 2022 को स्थानीय कर्जन ग्राउण्ड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हजारीबाग आयुक्त, कमल जॉन लकड़ा ने परेड का निरीक्षण किया और ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर उन्होंने सभी जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना व बधाई दी। उन्हांेने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं ने सुनिश्चित किया है कि लोकतांत्रिक शासन पद्धति में प्रत्येक नागरिक की न केवल भागीदारी हो, बल्कि नीति निर्देशक सिद्धान्तों के निर्माण से यह भी सुनिश्चित की गई है कि शासन तंत्र इस तरीके से संचालित हो कि व्यक्तियों के बीच भेदभाव की भावना खत्म हो, और विकास की योजनाओें का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक एवं दूरवर्ती गांवों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में हमारा देश सबसे बड़े और मजबूत गणतंत्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है। इस गणतंत्र के बदौलत देश ने सभी क्षेत्रों में सफलता अजिर्त की और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में सफलता प्राप्त की है। गणतंत्र हमें समानता, आधुनिकता, प्रगति एवं समृद्धि का रास्त दिखाया है किजसपर चलकर विश्व में भारत एक महाशक्ति के रूप में खड़ा है। उन्होंने राष्ट्र स्वतंत्रता संग्राम में देख्श के लिए बलिदान देने वाले सभी अमर शहदों का श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं जिनके संघर्ष से देश को आजादी मिली और गणराज्य की स्थापना हुई। उन्होंने उन सभी वीर सैनिकों को भी नमन किया जिनके वीरता, साहस एवं पराक्रम के बदौलत देशवासी आजादी से रह रहे हैं और देश में अमन चैन कायम है। मौके पर उन्होंने वैश्विक महामारी कोरोना से हमारी रक्षा करने वाले डॉक्टर्स, नर्स, पारा मेडिकल स्टॉफ, फ्रंट लाईन वर्कर एवं पुलिस कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन्हांेने अपने जीवन को खतरे में डालकर सेवा की भावना से दिन रात कार्य किया है। उन्होंने उन्होंनें कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव, रोकथाम के लिए लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। जिले में कोरोना के विरूद्ध टीकाकरण का कार्य सुचारू व चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। जबतक सभी लोगों को टीका नहीं लग जाता है तबकि हम सभी को कोरोनो बचाव के प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है।
विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सरकारी गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में झंडोत्तोलन का समय सीमा निर्धारित किया गया है उक्त जानकारी वीडियो संजय कुमार कोंगरी ने दिए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
विष्णुगढ़ प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र जोबर पंचायत के बंदखारो में सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया शाखा का ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घघाटन मांडू विधायक जे पी पटेल की धर्मपत्नी ललिता देवी ने फीता काटकर किए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
