विष्णुगढ़ प्रखंड के जमुआ में एकता परिषद के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा महात्मा गांधी का 74 वां शहादत दिवस व एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम सह गोष्ठी आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया इस अवसर पर जिला संयोजक चुनूलाल सोरेन ने कहा कि गांधीजी भारतीय स्वतंत्रता के आंदोलन के एक प्रमुख राजनीतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत घर की बालक मक्का के जंगल में एक नाला के पास से 15 15 किलोग्राम के दो आई ई ई डी बरामद कर निष्क्रिय सोमवार को किया गया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

झारखण्ड राज्य के जिला हज़ारीबाग़ से राजेश्वर मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि विष्णुगढ़ प्रखंड के गैड़ा पंचायत अंतर्गत पांडेडीह में स्टार क्लब के तत्वाधान में 10 दिवसीय शेख भिखारी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घघाटन बगोदर विधायक प्रतिनिधि शेख तैयब के द्वारा फीता काटकर सोमवार को किया गया।

झारखण्ड राज्य के जिला हज़ारीबाग़ से एजाज आलम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि डीवीसी के चैयरमैन सह उनके बोर्ड के अधिकारियों के साथ शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, वित्त मंत्री एवं गिरीडीह के विधायक के उपस्थिति में बिजली कटौती के समस्या पर वार्ता हुई है। साथ ही कह रहे है कि डीवीसी ने आश्वस्त किया है कि आज मध्य रात्रि 12 बजे (शनिवार) से निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति की जाएगी।

झारखण्ड राज्य के जिला हज़ारीबाग़ से राजेश्वर महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गणतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

राजद हजारीबग जिला अध्यक्ष समाज सेवी स शांति समिति सदस्य संजर मलिक तथा विक्रम प्रसाद के संचालन में लाल बहादुर शास्त्री चौक इंद्रपुरी के पास 26 जनवरी 73 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पे झंडा तोलन किया एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के प्रतिमा की सफाई के बाद माला अर्पण किये गए तथा जय हिंद लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे जय जवान जय किसान नारो से गुंजा स्थल वहीं लोगों के बीच राष्ट्रीय संविधान दिवस पर्व के अवसर पे मिठाईयां बांटी गई मौके पर मौजूद सभी ने नगर निगम के द्वारा किये जा रहे सुंदरी करण साथ ही आदम कद प्रतिमा लगाया जाए एवं मास लाईट जो खराब पड़ा है उसे पुनः चालु किया जाए इस मौके पर शिवम, शौरभ शिव, माही खान,बिक्कु ,आर शुक्ला, मो हसीब , राजेंद्र सोनी, आदि ने हर्षोल्लास दिवस मनाया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस हजारीबाग के जिला कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद जहांगीर अंसारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सूचित किया है कि दिनांक 29 जनवरी 2022 दिन शनिवार को मोमिन कॉन्फ्रेंस की एक टीम का दौरा पदमा प्रखंड, बरही प्रखंड के विभिन्न गांव में होगा, जिसमें जिलाध्यक्ष मोहम्मद काजीम अंसारी, राज्य महासचिव गुलाम यजदानी, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद आफताब आलम अधिवक्ता, युवा जिला अध्यक्ष अधिवक्ता मोहम्मद इम्तियाज अंसारी शामिल होंगे। उक्त तिथि को प्रातः 11:30 बजे अलीनगर में पदमा प्रखंड की बैठक होगी एवं नई कमेटी का गठन किया जाएगा 12:45 बजे बरही प्रखंड में बैठक होगी एवं बरही प्रखंड कमेटी का गठन किया जाएगा। मोमिन कॉन्फ्रेंस के बैनर तले ग्राम मलकोंको ग्राम मौहगड़ा , ग्राम धनवार एवं विजैया पंचायत के बैजलड़ीह में कुछ गरीबों, विधवाओं एवं वृद्धों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उक्त कार्यक्रम में मोमिन कॉन्फ्रेंस के सभी शुभचिंतकों से शामिल होने की अपील जिला अध्यक्ष मोहम्मद काजीम अंसारी ने की। कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं बरही क्षेत्र के प्रखर नेता रमेश ठाकुर शामिल रहेंगे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बरकट्ठा सूर्य कुंड एवं शीतल सीता कुंड मंदिर भारत का प्रमुख पर्यटक स्थलों में एक है यह बाते हजारीबाग कॉन्ग्रेस पूर्व विधायक प्रत्याशी सह प्रमंडलीय अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ आरसी प्रसाद मेहता ने सूर्य कुंड दर्शन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष श्री प्रदीप मंडल एवं सैकड़ों लोगों के साथ कुंड का दर्शन किए। दर्शन के दरमियान उन्होंने कहा की सूर्य कुंड एक रमणीय एवं आकर्षक पर्यटक स्थल है गर्म कुंड के 5 फीट की दूरी पर सीता शीतल कुंड है जिसमें ठंडा पानी प्रवाहित होता है जिसमें मछली मेंढक तैरते नजर आए एवं 5 फीट की दूरी पर खोलता गर्म कुंड है। जिसमें पोटली में बांधकर पूर्व में आलू पकाया जाता था। पर्यटन की दृष्टि से बरकट्ठा भारत के महत्वपूर्ण स्थलों में एक है सूर्य कुंड की खूबसूरती के चार चांद यहां के खूबसूरत पहाड़ी जंगली वादियां है जो पर्यटकों को अपनी तरफ बरबस आकर्षित करता है यह हजारीबाग जिला के पर्यटकों को पसंदीदा जगह बन गया है देश के लोगों से आग्रह है कि छुट्टियों में हजारीबाग बरकट्ठा के सूर्य मंदिर हजारीबाग बहरामपुर बौद्ध सर्किट एवं गोदखर के बौद्ध विहार खंडहर नेशनल पार्क इचाक के बुढ़िया माता मंदिर बनस डानड मनोकामना शिव इटखोरी भद्रकाली मंदिर का स्वयं एवं परिवार के लोगों के साथ दर्शन करने आवे। सूर्य कुंड का गर्म पानी का प्रवाह भारत में पहला कुंड है मैं झारखंड सरकार के पर्यटन मंत्री श्री हाफिज हसन एवं अन्य मंत्रियों को चिट्ठी लिखकर निमंत्रण दे चुका हूं जो अवश्य पूरा करते हुवे बरकट्ठा कुंड मंदिर को विश्व मानस पटल पर इसका स्थान देंगे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी रौनियार वैश्य कार्यालय व धर्मशाला निर्माण परिसर में 73 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। युवा रौनियार वैश्य समिति के अध्यक्ष मनोज नारायण भगत के नेतृत्व एवं सम्पूर्ण कमिटी के अधिकारियों एवं समाज के भाइयों के अलावे अनेकों जन समूह के बीच प्रातः 11 बजे युवा अध्यक्ष मनोज नारायण भगत के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का झंडोतोलन किया गया। सामूहिक राष्ट्रगान के पश्चात भारत माता की जय, वन्दे मातरम की जयघोष से सारा वातावरण गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत ने उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की शुभकामना दिया एवं उन्होंने आज के दिन में समाज के सभी लोगों को संकल्प लेने को कहा। आज से हम सभी अपने दायित्व का पालन ईमानदारी से करेंगे। समाज की प्रगति के लिए सभी मिलकर काम करेंगे। सभी के दुःख सुख में शामिल होंगे। यथायोग्य सभी को मदद और सहयोग करेंगे। किसी को अमर्यादित व्यवहार या भाषा से अपमानित नहीं करेंगे। समाज को संगठित करने में अपना पूर्ण योगदान देंगे। इस अवसर पर वरीय उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता,मार्गदर्शन मंडल के ओमप्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता,गुंजन गुप्ता,दीपक गुप्ता,चंदन गुप्ता,सचिव सोनू गुप्ता,कोषाध्यक्ष गुड्डू गुप्ता,उपकोषध्यक्ष राजेश गुप्ता ,बबलू गुप्ता,सहसचिव चंद्रेश गुप्ता,सयोजक संजय गुप्ता,भंडारण पाल अजय गुप्ता,महामंत्री अमित गुप्ता,कार्यकारणी सदस्य बॉबी गुप्ता,अनुज रौनियार, सुरेंदर गुप्ता,गोपाल गुप्ता,राजेश गुप्ता,विक्की गुप्ता ,राजेश गुप्ता,अंशु गुप्ता ,कजरु साव, आयुष गुप्ता,मनीष गुप्ता,मनोज गुप्ता आदि उपस्थित रहे ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मार्खम कॉलेज में आयोजित 73 वीं गणतंत्र दिवस समारोह में कॉलेज के प्राचार्य डॉ बिमल कुमार मिश्र ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विकास के लिए दायित्व निर्वहन करने की जरूरत होती है। इस कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन कर कॉलेज का नाम रौशन किया है। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज के स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की परीक्षा परिणाम में टॉप टेन में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत शिक्षकों एवं कर्मचारियों के दायित्व निर्वहन एवं प्रयास से संपन्न हुआ। इस कॉलेज का नैक से निरीक्षण अगस्त तक करा लिया जाएगा। इसके लिए कॉलेज में सभी जानकारियों को अपलोड किया जा रहा है। कॉलेज के पुस्तकालय को इनफ्लिबनेट से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इनफ्लिबनेट की सुविधा से लैस होने के बाद कॉलेज के विद्यार्थी ई-बुक्स , ई-जर्नल व दुर्लभ किताबों का अध्ययन कर सकेंगे। विज्ञान संकाय को उपस्कर के लिए राशि उपलब्ध हो चुकी है। अब कॉलेज में प्रयोगशालाएं अत्याधुनिक तकनीक से संचालित होगें। निर्माणाधीन विज्ञान भवन का कार्य पूरा हो चुका है, जो अप्रैल महीने तक हैंड ओवर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज के विद्यार्थी शिक्षा क्षेत्र के अलावे खेल एवं अन्य स्पर्धाओं में आगे हैं। पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट की जिम्मेवारी इस कॉलेज कालेज ने भलीभांति निभाई तथा मात्र चार दिनों में चयन कार्यक्रम को पूरा किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ मिश्र ने परीक्षा परिणामों में अव्वल स्थान पाने वाले स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया। इसके साथ ही कॉलेज में उत्कृष्ट सेवा देने वाले शिक्षक एवं कर्मियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विनोबा भाव विश्वविद्यालय के टॉप टेन पुरस्कृत विद्यार्थियों में भूगोल विभाग के गंगाधर साव (प्रथम), गौतम कुमार (द्वितीय), मुकेश कुमार (तृतीय), इतिहास विभाग के काजल कुमारी (प्रथम) वाणिज्य के सुमित कुमार (पांचवें) एवं राजनीति विभाग के योगेन्द्र यादव (पांचवे) स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को प्राचार्य ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही कॉलेज में उत्कृष्ट सेवा लिए शिक्षक राजेंद्र कुमार सिंह एवं कर्मियों में रमन कुमार मिश्र, सुश्री एकता जायसवाल, स्नेहा पाठक एवं जितेंद्र यादव को प्राचार्य ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कॉलेज परिसर में आयोजित इस गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य रूप से कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ एस बरई, विभागाध्यक्षों में डॉ उदय शंकर सिंह, डॉ प्रदीप कुमार सिंह, डॉ अखिलेश्वर दयाल सिंह, डॉ चंदन कुमार, डॉ रंजीत कुमार, डॉ आरके कर्ण, डॉ संजीव सिंह,डॉ गोविंद झा, डॉ आकांक्षा एक्का, , डॉ एसएम कैसर, प्रोग्राम ऑफिसर बीएन सिंह, शिक्षकों में डॉ एएम तिर्की, डॉ रूपम कुमारी, गौसिया परवीन, डॉ शमीमा कलीम, डॉ एसओ फारुख, जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के शिक्षक नवजीत शाहदेव, समीर प्रसाद समेत कर्मचारीगण उपस्थित थे। इस गणतंत्र दिवस समारोह में कोविड-19 को देखते हुए एसओपी के मापदंडों को पूरा ख्याल रखा गया।