भोजपुरी मगही अंगिका भाषा को झारखंड के 2 जिले धनबाद बोकारो में लागू किए जाने के विरोध में विशाल जनाक्रोश महारैली झारखंडी भाषा संघर्ष समिति विष्णुगढ़ के तत्वधान में आयोजन किया जाएगा। जिसे लेकर गांव गांव में बैठक कर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

बिष्णुगढ़ इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को कृषक मित्रों का बैठक किया गया मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष दिलेश्वर महतो एवं विशिष्ट अतिथि सुधीर कुमार महतो की उपस्थिति में कृषक मित्र संघ विष्णुगढ़ इकाई का पुनर्गठन किया गया। बैठक में प्रखंड के विभिन्न गांव से पहुंचे कृषक मित्र।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

वसंत पंचमी के पावन अवसर पर विष्णुगढ़ प्रखंड के खरकी पंचायत अंतर्गत सुदूरवर्ती क्षेत्र तिलैया में सीएससी केंद्र का उद्घघाटन मुखिया फूलचंद मांझी समाज सेवी सह नेता जी राजेंद्र मंडल पंचायत समिति सदस्य सुरेश मांझी के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अफ्रीका के मालिक देश में फंसे 33 श्रमिकों में 6 श्रमिक आज रांची लौट गए बताते चलें कि हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ प्रखंड के ऊंचाघाना निवासी इंद्र देव ठाकुर लालमणि महतो मडमो के छेदी लाल महतो एवं गिरिडीह जिला के बगोदर प्रखंड के तिरला निवासी दिलीप महतो डुमरी कश्मा कुरहा के लोकनाथ महतो कलहाबार के संतोष महतो आज सकुशल लौट आए।समाचार लिखे जाने तक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। श्रम विभाग एवं झारखंड सरकार के वरीय पदाधिकारी भी पहुंचकर उन्हें फूल देकर स्वागत किए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ प्रखंड के बरांय पंचायत अंतर्गत इस्लामपुर में शुक्रवार को बगोदर विधायक विनोद सिंह ने जिला योजना अनाबद्ध निधि से एन एच 2 बायपास इस्लामपुर टोला के पास गार्डवाल नाली निर्माण पुलिया निर्माण को 42 लाख ₹35000 के प्राक्कलन राशि से बनाया जाएगा जिसका शिलान्यास किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

विष्णुगढ़ थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक सीआई सतीश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई संचालन थाना प्रभारी जगलाल मुंडा ने किए बैठक के दौरान सरस्वती पूजा के नाम पर जबरन चंदा वसूली करना गैरकानूनी है। इस तरह के शिकायत मिलने पर क्लब के सदस्य पर कार्रवाई की जाएगी पूजा के दौरान डीजे साउंड सिस्टम पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगी पूजा के दूसरे दिन शाम 6:00 बजे तक हर हाल में प्रतिमा विसर्जन करना होगा। शरारती तत्वों की पहचान कर सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मेहताब हुसैन अब्बास अंसारी उप प्रमुख सुशील मंडल विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार राजू श्रीवास्तव सुनील अकेला जानकी शर्मा महेश यादव कैलाश महतो महेंद्र प्रसाद किशन साव समेत कई लोग मौजूद थे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

गुरूवार को सरस्वती पूजा मनाए जाने को लेकर कटकमसांडी थाना व पेलावल ओपी परिसर में शांति समिति की एक बैठक बुलाई गई। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा मनाने व समय पर प्रतिमा विसर्जन कराने पर जोर दिया गया। इस मौके पर मौजूद डीएसपी राजीव कुमार ने कहा कि विसर्जन जुलूस में डीजे पर पाबंदी रहेगी और विसर्जन जुलूस में भीड़ पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही पूजा के बाद लोगों से समय पर प्रतिमा विसर्जन करने की अपील की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखंड प्रदेश के सुपरस्टार डांसर एवं अभिनेता बंटी सिंह उर्फ गुरमीत का ब्रेन हेमरेज के इलाज के दौरान बीते दिन निधन हो जाने से झारखंड प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय कलाकारों के द्वारा बगोदर डुमरी सरिया नावाडीह गोमिया विष्णुगढ़ समेत अन्य क्षेत्रों से पहुंचकर बगोदर बस स्टैंड में शोक सभा का आयोजन किया गया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

हजारीबाग उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद एवं सिविल सर्जन सरयू प्रसाद सिंह के द्वारा विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विभागीय निरीक्षण मंगलवार को किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक विष्णुगढ़ शाखा परिसर में सोमवार को विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाखा प्रबंधक महेश कुमार लगभग 2 साल तक उन्होंने सेवा दिए। उनका व्यक्तित्व बहुत ही मिलनसार रहा वे ग्राहकों के साथ बहुत ही अच्छा संबंध बनाए। मौके पर बैंक कर्मी मुक्ति कुमार नितेश कुमार सोमानी जेएसएलपीएस रामगिरी उरांव अलका वधिया सोनिया कुमारी रीना कुमारी विनोद कुमार सीएसपी संचालक गुलाम नबी घनश्याम पटेल रंजीत कुमार दिलीप कुमार रवि कुमार सतीश कुमार लालचंद कुमार देवेंद्र कुमार समेत कई बैंक कर्मी मौजूद थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।