गुरूवार को सरस्वती पूजा मनाए जाने को लेकर कटकमसांडी थाना व पेलावल ओपी परिसर में शांति समिति की एक बैठक बुलाई गई। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा मनाने व समय पर प्रतिमा विसर्जन कराने पर जोर दिया गया। इस मौके पर मौजूद डीएसपी राजीव कुमार ने कहा कि विसर्जन जुलूस में डीजे पर पाबंदी रहेगी और विसर्जन जुलूस में भीड़ पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही पूजा के बाद लोगों से समय पर प्रतिमा विसर्जन करने की अपील की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।