उपायुक्त के आदेशानुसार विष्णुगढ़ प्रखंड के खरना पंचायत के हल्का नंबर 1 में अंचल कर्मियों के द्वारा शिविर का आयोजन सोमवार को किया गया। शिविर में मुख्य रूप से अंचल अधिकारी रामबालक कुमार सीआई सतीश कुमार राजस्व कर्मचारी कुलदीप कुमार सिंह मुखिया रीना देवी प्रेमचंद महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विष्णुगढ़ प्रखंड के पूर्वी सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्थित गालहोबार खरकी के मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में अपग्रेड करने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो से स्थानीय लोगों ने मिलकर मांग पत्र सौंपें।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
ग्राम मेरू में ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस हजारीबाग की ओर से गरीबों, विधवाओं, विकलांग के बीच कंबल वितरण का आयोजन जिला अध्यक्ष मो. काजीम अंसारी की अध्यक्षता में किया गया। मौके पर मुख्य रूप से राज्य महासचिव गुलाम यजदानी, हाजी कमरुद्दीन अंसारी, मो. सलीम रजा, कार्यकारी अध्यक्ष मो. जहांगीर अंसारी, जिला उपाध्यक्ष मो. तस्लीम अंसारी, मो. तसव्वर अंसारी उपस्थित थे। कार्यकारी अध्यक्ष मो. जहांगीर अंसारी ने उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए कहा कि कंबल वितरण करना तो महज एक बहाना है असल मकसद लोगों को शिक्षा हेतु जागरूक करना है। शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्री अंसारी ने कहा कि जब तक आप अपने बच्चों को तालीम याफ्ता नहीं करेंगे तब तक आप का विकास, देश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा की देश के उत्थान के लिए आपसी सद्भावना और भाईचारगी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। भारत गंगा जमुना तहजीब की मिसाल है और हम सबको मिलजुल कर इस तहजीब को जिंदा रखना है। गरीबों एवं मजदूरों को मदद करना सबसे बड़ी सेवा है, जो किसी मजहब से ताल्लुक नहीं रखता। हमें जाति धर्म और समुदाय से ऊपर उठकर अपने लोगों की मदद करनी चाहिए और मोमिन कॉन्फ्रेंस सदैव इस ओर प्रयासरत रहती है। प्रदेश महासचिव गुलाम यजदानी ने मोमिन कॉन्फ्रेंस के इतिहास एवं भविष्य की रणनीति पर लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड सदस्य दिलीप राम, मो. फिरोज, मो. असलम, मो. शमशेर, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे लगभग 25 लोगों को कंबल वितरित किया गया। लाभुकों में चमन महतो, अनीता देवी, बंसी महतो फलिया देवी, सावित्री देवी, जुबैदा खातून चंपा देवी, शबनम खातून, शकीला बानो, सहित अन्य थे।
विष्णुगढ़ अंचल कार्यालय में आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार के द्वारा एक महीना तक चलने वाला कार्यक्रम के द्वारा अंचल कार्यालय से संबंधित 24 पंचायत के 99 मौजा से ग्रामीणों के द्वारा प्राप्त आवेदनों की वस्तुस्थिति की जानकारी को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता झामुमो के युवा नेता महताब हुसैन ने सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत शिविर में प्राप्त आवेदनों की स्थिति के बारे में जानकारी मांग की है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हजारीबाग गिरिडीह बोकारो जिला के 30 श्रमिक मलेशिया देश में जाकर फंस गए हैं बताते चलें कि हाल में अफ्रीका के माली देश से 33 मजदूर लौटे हैं और फिर एक दूसरा मामला प्रकाश में आया उक्त जानकारी प्रवासी श्रमिकों के हितार्थ सिकंदर अली ने बताया कि वीडियो संदेश जारी कर अपना वतन वापसी की गुहार केंद्र सरकार और राज्य सरकार से कर रहे हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद की अध्यक्षता में हुई समीक्षात्मक बैठक में हजारीबाग रैयतों के उत्तराधिकारियों एवं आपसी बंटवारा के आधार पर नामांतरण से संबंधित मामलों में गति लाने के लिए जिला अंतर्गत सभी अंचलों में विशेष राजस्व शिविर आयोजन करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में सभी अंचलों में इस कार्य हेतु वरीय पदाधिकारी नामित किए गए हैं ताकि उक्त मामलों पर विधिसम्मत कारवाई की जा सके 14 फरवरी से 21 मार्च तक सभी अंचलों में विशेष राजस्व शिविर आयोजित किए जाएंगे| इस शिविर में खतियानी रैयत के उत्तराधिकारी एवं आपसी बंटवारा के आधार पर नामांतरण के लिए विशेष राजस्व शिविर में रैयतों से आवेदन प्राप्त कर उत्तराधिकारी/आपसी बंटवारो के आधार पर शत प्रतिशत नामांतरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
यंगब्लड आदिवासी समाज सह ऑल संथाल स्टूडेंट यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष मनोज टुडू के नेतृत्व में हजारीबाग जिले एवं बोकारो जिला मैं ग्राम कमेटी का निर्माण किया गया। विष्णुगढ़ प्रखंड के डूबका ग्राम में ऑल संथाल स्टूडेंट यूनियन का कमेटी का गठन किया गया जिस का संचालन चिंटू मुर्मू ने किया जिसमें लखीराम बेसरा को अध्यक्ष बनाया गया। गोडगोडवा ग्राम में अध्यक्ष चिंटू मुर्मू ,उपाध्यक्ष पिंटू मुर्मू, सचिव लालू मुर्मू ,उपसचिव चांदवा मुर्मू को नियुक्त किया गया कडरूखुट्टा ग्राम मैं अध्यक्ष विनोद मुर्मू उपाध्यक्ष गणेश मुर्मू सचिव लक्ष्मीनारायण मुर्मू उप सचिव पिंटू मुर्मू को नियुक्त किया गया। इस अवसर में केंद्रीय अध्यक्ष मनोज टुडू ने कहा आदिवासी समाज को वास्तव में वर्तमान समय में भी शिक्षा, स्पोर्ट्स, बिजनेस ,एवं अपनी भाषा संस्कृति के विकास में अभी भी सहयोग की आवश्यकता है इसके लिए प्रत्येक ग्राम में ग्राम कमेटी का निर्माण किया जा रहा है। ग्राम कमेटी निर्माण के बाद प्रत्येक ग्राम में शिक्षा ,खेल, स्वरोजगार, भाषा संस्कृति का प्रशिक्षण लगातार चलाया जाएगा ताकि वे देश के सभी लोगों के के अनुसार देश की तरक्की में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकें। केंद्रीय सचिव बहराम हंसदा ने कहा कमेटी का पुनर्गठन बहुत जरूरी है जिस प्रकार सरकार विकास की योजनाओं को गांव तक पहुंचाने के लिए राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय, ग्राम स्तरीय ,सभी को पदभार दिया गया है ताकि गांव तक सभी योजनाओं को गांव तक पहुंचाया जा सके ठीक उसी प्रकार अपनी भाषा संस्कृति , जनजातीय नृत्य संगीत मांदर विधि विधान को युवाओं तक गांव गांव टोला तक पहुंचाने के लिए कमेटी का निर्माण किया जा रहा है। #शनिचरा सोरेन ने कहा हम लोग लंबे समय से इस कमेटी के माध्यम से लोगों हित के लिए कार्य कर रहे हैं परंतु इस वर्ष झारखंड के प्रत्येक ग्राम में अपना कार्य शिक्षा ,खेल ,बिजनेस स्वरोजगार का लाभ सभी लोग को देने के उद्देश्य से कमेटी बनाया जा रहा है और सभी को अपनी समुचित भूमिका योगदान देने की अपील की। इस मौके में केंद्रीय सचिव बहराम हसदा , सनिचरवा सोरेन, चिंटू मुर्मू, छोटेलाल मुर्मू ,विनोद मुर्मू ,शालीकराम मुर्मू ,हीरालाल मुर्मू ,सोहनलाल मुर्मू, प्रदीप मुर्मू ,पिंटू मुर्मू ,लालू मुर्मू ,चांदो मुर्मू ,विनोद मुर्मू ,गणेश मुर्मू ,लक्ष्मी नारायण मुर्मू ,पिंटू मुर्मू, इत्यादि लोग शामिल रहे।
ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस हजारीबाग के कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद जहांगीर अंसारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी कि 13 फरवरी 2022 को मेरु में गरीबों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें मुख्य रुप से जिला अध्यक्ष मोहम्मद काजीम अंसारी, राज्य महासचिव गुलाम यजदानी, हाजी कमरुद्दीन अंसारी, प्रोफ़ेसर अनवर हुसैन, राज्य उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम रजा, मोहम्मद तसलीम अंसारी, आदि उपस्थित रहेंगे। कंबल वितरण के उपरांत मोमिन कॉन्फ्रेंस की एक महत्वपूर्ण बैठक मेरू में ही आयोजित की गई है जिसमें जिले के सभी पदाधिकारियों से अपील की गई है कि वह प्रातः 10:00 बजे मेरू में हाजी कमरुद्दीन अंसारी के आवास के निकट मैदान में उपस्थित रहेंगे जिसमें मोमिन कॉन्फ्रेंस के उत्थान, शिक्षा, बेरोजगारी एवं अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विष्णुगढ़ प्रखंड के अखाड़ा चौक बस स्टैंड के नजदीक अत्याधुनिक लैब आरोग्यम डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य अतिथि झारखंड राज्य पर्यवेक्षण बोर्ड पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के सदस्य पारस नाथ मिश्रा विशिष्ट अतिथि चिकित्सा पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह डॉक्टर एसएन लाल डायरेक्टर हर्ष अजमेरा प्रमोद कुमार सिंह जिला परिषद सदस्य यशोदा देवी कोडरमा सांसद प्रतिनिधि भुनेश्वर पटेल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व पूजा-अर्चना कर किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिला स्वास्थ्य प्रशासन के निर्धारित समय अनुसार बुधवार को विष्णुगढ़ में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में दिव्यांग सुदूरवर्ती क्षेत्र से पहुंचकर स्वास्थ्य जांच किया गया।आंख हड्डी नाक कान गला मस्तिष्क समेत अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर पहुंचकर 300 मरीजों का जांच किया गया तथा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने का आवेदन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉक्टर सरयू प्रसाद सिंह उमेश प्रसाद डॉक्टर हेंब्रोम रूपा घोष दीपक कुमार प्रभारी अरुण कुमार सिंह वीडियो संजय कुमार कोंगारी सीओ रामबालक कुमार सुरेश राम सामाजिक कार्यकर्ता समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
