ग्राम मेरू में ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस हजारीबाग की ओर से गरीबों, विधवाओं, विकलांग के बीच कंबल वितरण का आयोजन जिला अध्यक्ष मो. काजीम अंसारी की अध्यक्षता में किया गया। मौके पर मुख्य रूप से राज्य महासचिव गुलाम यजदानी, हाजी कमरुद्दीन अंसारी, मो. सलीम रजा, कार्यकारी अध्यक्ष मो. जहांगीर अंसारी, जिला उपाध्यक्ष मो. तस्लीम अंसारी, मो. तसव्वर अंसारी उपस्थित थे। कार्यकारी अध्यक्ष मो. जहांगीर अंसारी ने उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए कहा कि कंबल वितरण करना तो महज एक बहाना है असल मकसद लोगों को शिक्षा हेतु जागरूक करना है। शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्री अंसारी ने कहा कि जब तक आप अपने बच्चों को तालीम याफ्ता नहीं करेंगे तब तक आप का विकास, देश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा की देश के उत्थान के लिए आपसी सद्भावना और भाईचारगी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। भारत गंगा जमुना तहजीब की मिसाल है और हम सबको मिलजुल कर इस तहजीब को जिंदा रखना है। गरीबों एवं मजदूरों को मदद करना सबसे बड़ी सेवा है, जो किसी मजहब से ताल्लुक नहीं रखता। हमें जाति धर्म और समुदाय से ऊपर उठकर अपने लोगों की मदद करनी चाहिए और मोमिन कॉन्फ्रेंस सदैव इस ओर प्रयासरत रहती है। प्रदेश महासचिव गुलाम यजदानी ने मोमिन कॉन्फ्रेंस के इतिहास एवं भविष्य की रणनीति पर लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड सदस्य दिलीप राम, मो. फिरोज, मो. असलम, मो. शमशेर, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे लगभग 25 लोगों को कंबल वितरित किया गया। लाभुकों में चमन महतो, अनीता देवी, बंसी महतो फलिया देवी, सावित्री देवी, जुबैदा खातून चंपा देवी, शबनम खातून, शकीला बानो, सहित अन्य थे।