यंगब्लड आदिवासी समाज सह ऑल संथाल स्टूडेंट यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष मनोज टुडू के नेतृत्व में हजारीबाग जिले एवं बोकारो जिला मैं ग्राम कमेटी का निर्माण किया गया। विष्णुगढ़ प्रखंड के डूबका ग्राम में ऑल संथाल स्टूडेंट यूनियन का कमेटी का गठन किया गया जिस का संचालन चिंटू मुर्मू ने किया जिसमें लखीराम बेसरा को अध्यक्ष बनाया गया। गोडगोडवा ग्राम में अध्यक्ष चिंटू मुर्मू ,उपाध्यक्ष पिंटू मुर्मू, सचिव लालू मुर्मू ,उपसचिव चांदवा मुर्मू को नियुक्त किया गया कडरूखुट्टा ग्राम मैं अध्यक्ष विनोद मुर्मू उपाध्यक्ष गणेश मुर्मू सचिव लक्ष्मीनारायण मुर्मू उप सचिव पिंटू मुर्मू को नियुक्त किया गया। इस अवसर में केंद्रीय अध्यक्ष मनोज टुडू ने कहा आदिवासी समाज को वास्तव में वर्तमान समय में भी शिक्षा, स्पोर्ट्स, बिजनेस ,एवं अपनी भाषा संस्कृति के विकास में अभी भी सहयोग की आवश्यकता है इसके लिए प्रत्येक ग्राम में ग्राम कमेटी का निर्माण किया जा रहा है। ग्राम कमेटी निर्माण के बाद प्रत्येक ग्राम में शिक्षा ,खेल, स्वरोजगार, भाषा संस्कृति का प्रशिक्षण लगातार चलाया जाएगा ताकि वे देश के सभी लोगों के के अनुसार देश की तरक्की में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकें। केंद्रीय सचिव बहराम हंसदा ने कहा कमेटी का पुनर्गठन बहुत जरूरी है जिस प्रकार सरकार विकास की योजनाओं को गांव तक पहुंचाने के लिए राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय, ग्राम स्तरीय ,सभी को पदभार दिया गया है ताकि गांव तक सभी योजनाओं को गांव तक पहुंचाया जा सके ठीक उसी प्रकार अपनी भाषा संस्कृति , जनजातीय नृत्य संगीत मांदर विधि विधान को युवाओं तक गांव गांव टोला तक पहुंचाने के लिए कमेटी का निर्माण किया जा रहा है। #शनिचरा सोरेन ने कहा हम लोग लंबे समय से इस कमेटी के माध्यम से लोगों हित के लिए कार्य कर रहे हैं परंतु इस वर्ष झारखंड के प्रत्येक ग्राम में अपना कार्य शिक्षा ,खेल ,बिजनेस स्वरोजगार का लाभ सभी लोग को देने के उद्देश्य से कमेटी बनाया जा रहा है और सभी को अपनी समुचित भूमिका योगदान देने की अपील की। इस मौके में केंद्रीय सचिव बहराम हसदा , सनिचरवा सोरेन, चिंटू मुर्मू, छोटेलाल मुर्मू ,विनोद मुर्मू ,शालीकराम मुर्मू ,हीरालाल मुर्मू ,सोहनलाल मुर्मू, प्रदीप मुर्मू ,पिंटू मुर्मू ,लालू मुर्मू ,चांदो मुर्मू ,विनोद मुर्मू ,गणेश मुर्मू ,लक्ष्मी नारायण मुर्मू ,पिंटू मुर्मू, इत्यादि लोग शामिल रहे।
