उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद की अध्यक्षता में हुई समीक्षात्मक बैठक में हजारीबाग रैयतों के उत्तराधिकारियों एवं आपसी बंटवारा के आधार पर नामांतरण से संबंधित मामलों में गति लाने के लिए जिला अंतर्गत सभी अंचलों में विशेष राजस्व शिविर आयोजन करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में सभी अंचलों में इस कार्य हेतु वरीय पदाधिकारी नामित किए गए हैं ताकि उक्त मामलों पर विधिसम्मत कारवाई की जा सके 14 फरवरी से 21 मार्च तक सभी अंचलों में विशेष राजस्व शिविर आयोजित किए जाएंगे| इस शिविर में खतियानी रैयत के उत्तराधिकारी एवं आपसी बंटवारा के आधार पर नामांतरण के लिए विशेष राजस्व शिविर में रैयतों से आवेदन प्राप्त कर उत्तराधिकारी/आपसी बंटवारो के आधार पर शत प्रतिशत नामांतरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।