विष्णुगढ़ थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक सीआई सतीश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई संचालन थाना प्रभारी जगलाल मुंडा ने किए बैठक के दौरान सरस्वती पूजा के नाम पर जबरन चंदा वसूली करना गैरकानूनी है। इस तरह के शिकायत मिलने पर क्लब के सदस्य पर कार्रवाई की जाएगी पूजा के दौरान डीजे साउंड सिस्टम पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगी पूजा के दूसरे दिन शाम 6:00 बजे तक हर हाल में प्रतिमा विसर्जन करना होगा। शरारती तत्वों की पहचान कर सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मेहताब हुसैन अब्बास अंसारी उप प्रमुख सुशील मंडल विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार राजू श्रीवास्तव सुनील अकेला जानकी शर्मा महेश यादव कैलाश महतो महेंद्र प्रसाद किशन साव समेत कई लोग मौजूद थे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।