झारखण्ड राज्य के जिला हज़ारीबाग़ से एजाज आलम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि गणतंत्रता दिवस के पूर्व रात्रि में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी संगठन के द्वारा क्षेत्र में उत्पात मचाया गया।साथ ही बता रहे है कि विष्णुगढ़ के पूर्वी क्षेत्र मडमो एवं खरकी में 25 जनवरी की रात्रि में जमकर बवाल किया गया। सबसे पहले मडमो ग्राम पंचायत में एक सरकारी विद्यालय में काला झंडा फहराया गया।उसके बाद खरकी में जिओ टावर के कंट्रोल रूम को बम से उड़ा कर छतिग्रस्त कर दिया गया।
