झारखण्ड राज्य के जिला हज़ारीबाग़ से एजाज आलम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के तरवा-खरवा स्थित मुख्य कैंपस में बड़े ही धूमधाम से 73वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। साथ ही कह रहे है कि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक ने राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया, जिसके बाद सामुहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने अपने उद्बोधन में कहा कि 26 जनवरी के ही दिन हमारे देश को पूर्ण स्वायत्त गणराज्य घोषित किया गया था और इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ।