प्रदेश कांग्रेस कार्यालय रांची में हज़ारीबाग़ नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल हज़ारीबाग़ के पूर्व युवा जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मिलकर शिष्टाचार मुलाकात किया । इस अवसर पर सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का फूल माला और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और इस अवसर पर झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने हज़ारीबाग़ नवनिर्वाचित युवा ज़िला अध्यक्ष प्रकाश यादव, सदर विधानसभा हजारीबाग अध्यक्ष सोनू कुमार ,बरही विधानसभा के अध्यक्ष मनोहर यादव और बरकट्ठा विधानसभा के अध्यक्ष आलोक कुमार का स्वागत फूल माला पहना कर किये और इस अवसर पर जीते हुए साथियों का उत्साह बढ़ाया और साथ ही साथ संग़ठन को कैसे मजबूत किया जाए उसके बारे में मार्गदर्शन दिए और प्रदेश अध्यक्ष ने हज़ारीबाग़ ज़िला के युवा साथियों के जीत में अपना मुख्य योगदान देने वाले पूर्व युवा ज़िला अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव का फूल माला पहना कर स्वागत किय ।इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद,कुमार राजा,झारखंड कोटिनेटर भीम कुमार, हज़ारीबाग़ ज़िला महासचिव मनोज नारायण भगत,ओबीसी ज़िला अध्यक्ष सुरजीत नागवाला, कृष्णा किशोर प्रसाद आदि उपस्थित थे ।
